होम / अप्वाइंटमेंट / UP के इस रिटायर्ड अधिकारी को मिली प्रसार भारती की जिम्‍मेदारी, जानिए कौन हैं ये?

UP के इस रिटायर्ड अधिकारी को मिली प्रसार भारती की जिम्‍मेदारी, जानिए कौन हैं ये?

1988 बैच उत्तर प्रदेश कॉडर के सेवानिवृत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल को प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. इनका कार्यकाल 3 वर्ष का होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

1988 बैच उत्तर प्रदेश कॉडर के सेवानिवृत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल को प्रसार भारती का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है. नवनीत सहगल  ए. सूर्य प्रकाश की जगह आए हैं, जिनका कार्यकाल फरवरी 2020 में समाप्त हो गया था. प्रसाद भारती में चेयरमैन का यह पद पिछले चार साल से खाली था.  सहगल आज अपना पदभार संभालेंगे और उनका यह कार्यकाल 3 वर्ष का होगा.

35 वर्ष सेवा देने के बाद हुए थे रिटायर

नवनीत सहगल बसपा, सपा और भाजपा सरकार में अहम भूमिका में रहे और  पिछले साल 35 वर्ष की लंबी सेवा के बाद रिटायर हुए थे. प्रसार भारती के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि सूचना के क्षेत्र में नवनीत सहगल के व्यापक व विशाल अनुभवों का लाभ निश्चित रूप से प्रसार भारती को मिलेगा.

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भी सचिव रहे

1988 बैच के आईएएस अधिकारी नवनीत सहगल बसपा सरकार में मुख्यमंत्री मायावती के सचिव रहे. तब पंचम तल पर वे सबसे प्रभावशाली अधिकारियों में से एक माने जाते थे. हालांकि, वर्ष 2012 में सपा सरकार बनने पर उन्हें हटाकर प्रतीक्षा में डाल दिया गया, लेकिन कुछ समय बाद ही उन्हें दोबारा तैनाती दे दी गई. 

अखिलेष यादव के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में से एक

नवनीत सहगल तत्कालीन सीएम अखिलेश यादव के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में से वह एक रहे. उनके पास सूचना विभाग के अलावा यूपीडा की भी जिम्मेदारी रही. यूपीडा के सीईओ रहते उन्होंने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण की जिम्मेदारी संभाली.

योगी सरकार में इस विभाग की संभाली कमान

नवनीत सहगल को योगी सरकार के पहले कार्यकाल में सूचना जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी मिली थी, लेकिन सरकार के दूसरे कार्यकाल के गठन के कुछ समय बाद ही उनके समीकरण बिगड़ने लगे. इसके बाद उन्हें 31 अगस्त 2022 को खेल विभाग में भेज दिया गया. हालांकि, उन्होंने खेल विभाग में भी कई महत्वपूर्ण काम किए.

सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने आदेश में क्या कहा?

 

सूचना व प्रसारण मंत्रालय द्वारा 15 मार्च को जारी एक आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रपति  को  चयन समिति की सिफारिश पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के सेवानिवृत्त अधिकारी नवनीत कुमार सहगल को प्रसार भारती बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करते हुए प्रसन्नता है. उनकी नियुक्ति उनके पद का कार्यभार संभालने की तारीख से तीन साल की अवधि या उनके 70 वर्ष का होने तक प्रभावी होगी.

 

इसे भी पढ़ें

क्या होगी लोकसभा चुनाव की तारीख? चुनाव आयोग कुछ देर में करेगा ऐलान


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

6 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

23 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

23 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago