होम / अप्वाइंटमेंट / Musashi के सीईओ की कुर्सी पर बैठेंगे Naoya Nishimura, इन देशों की संभालेंगे कमान  

Musashi के सीईओ की कुर्सी पर बैठेंगे Naoya Nishimura, इन देशों की संभालेंगे कमान  

मुसाशी ऑटो पार्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Musashi) ने नाओया निशिमुरा (Naoya Nishimura) को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्ति करने की घोषणा की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मुसाशी ऑटो पार्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (Musashi), जापान मुसाशी सेमित्सु इंडस्ट्रीज की 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली सहायक कंपनी और भारत में टू व्हीलर और फोर व्हीलर ट्रांसमिशन कम्पोनेंट्स की लीडींग मैन्यूफैक्चर कंपनी ने नाओया निशिमुरा (Naoya Nishimura) को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्ति करने की घोषणा की है. नाओया निशिमुरा कंपनी के साथ काफी सालों से जुड़े हुए हैं और कई बड़े पदों पर काम कर चुके हैं. इन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी काम किया है. 

दो दशकों से कर रहे कंपनी के साथ काम
कंपनी का कहना है कि निशिमुरा की सीईओ के रूप में नियुक्ति का यह कदम उनकी नेतृत्व टीम को मजबूत करने और भारतीय बाजार में ध्यान केंद्रित करने के लिए उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है. निशिमुरा दो दशकों से अधिक समय से मुसाशी के साथ जुड़े हुए हैं और उन्होंने जापान और उत्तरी अमेरिका जैसे कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में काम किया है. उन्होंने मुसाशी में संचालन (operations), नए ग्राहक अधिग्रहण (new customer acquisition), अनुसंधान एवं विकास (research and development) और व्यवसाय योजना (business planning)  सहित विभिन्न क्षमताओं के साथ भी काम किया है. 

ईवी प्रोडक्ट की पैठ बढ़ाने के लिए करेंगे काम
कंपनी के अनुसार निशिमुरा रिसर्च एवं डेवलपमेंट, इलेक्ट्रिफिकेशन एवं बिजनेस एक्सपैंशन में अपने लीडरशीप और एक्सटेंसिव बैग्राउंड के साथ सर्वोच्च गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट्स  के साथ ऑटो उद्योग में क्रांति लाने के लिए एक नया विजन लेकर आए हैं. अपनी नई भूमिका में निशिमुरा भारत और अफ्रीका के बाजार में मुसाशी के ईवी उत्पादों की पैठ बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे. इससे पहले नाओया निशिमुरा मुसाशी में ग्लोबल चीफ आर एंड डी ऑफिसर (global Chief R&D Officer) के पद पर रह चुके हैं. उनकी नियुक्ति की घोषणा करते हुए मुसाशी के प्रेजिडेंट और सीईओ हिरोशी ओत्सुका (Hiroshi Otsuka) ने कहा है कि ग्लोबल एक्सपीरियंस और परिप्रेक्ष्य (perspective) के साथ नए सीईओ की नियुक्ति से वह गौरवान्वित हैं. निशिमुरा ग्लोबल एक्सपीरियंस, विजन और डाइवर्सिटी की गतिशीलता के साथ समकालीन नेतृत्व (contemporary leadership) का उभरते चेहरा हैं. उनकी विशेषज्ञता मुसाशी इंडिया को तेज गति से विकास और पूंजीगत खर्च मामले में ओईएमएस (OEMS) के सामने आने वाली नई चुनौतियों से निपटने में मदद करेगी.

Naoya Nishimura ने कही ये बात

नाओया निशिमुरा ने कहा कि वह भारत के सस्टेनेबल मोबिलिटी (Sustainable Mobility) भविष्य को आकार देने में मुसाशी के साथ शामिल होने के लिए उत्साहित हैं. हमारा समर्पण आविष्कारशील समाधान प्रदान करने में निहित है जो ऑटोमोटिव क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन को प्रेरित करता है. वह अपनी टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं. अपने अंतिम उपभोक्ताओं के लिए नवीन और अत्याधुनिक समाधानों (innovative and cutting-edge solutions) को आगे बढ़ाते हुए मुसाशी इंडिया का लक्ष्य उच्च प्रदर्शन वाली ईवी ड्राइव इकाइयों की आपूर्ति करके और देश के स्वच्छ परिवहन में परिवर्तन का समर्थन करके भारत के इलेक्ट्रिक वाहन परिदृश्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

6 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

22 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

23 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago