होम / अप्वाइंटमेंट / राजीव गौबा को मिला एक्‍सटेंशन, अब इस तारीख तक बने रहेंगे कैबिनेट सेक्रेट्री 

राजीव गौबा को मिला एक्‍सटेंशन, अब इस तारीख तक बने रहेंगे कैबिनेट सेक्रेट्री 

केन्‍द्र सरकार ने एक बार फिर मौजूदा कैबिनेट सेक्रेट्री राजीव गौबा को एक्‍सटेंशन दे दिया है. इससे पहले भी केन्‍द्र सरकार राजीव गौबा को दो बार एक्‍सटेंशन दे चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

केन्‍द्र सरकार ने मौजूदा कैबिनेट सेक्रेट्री राजीव गौबा को एक और साल का एक्‍सटेंशन दे दिया है. वो अभी भी एक्‍सटेंशन पर ही चल रहे हैं. केन्‍द्र सरकार उन्‍हें पहले भी दो बार एक्‍सटेंशन दे चुकी है. इस एक्‍सटेंशन के बाद अब वो 2024 तक चुनावों के बाद तक इस पद पर बने रहेंगे. कैबिनेट सेक्रेट्री भारत सरकार में ब्‍यूरोक्रेट के लिए सबसे अहम पद है. कैबिनेट सचिव पीएम और केन्‍द्र के मंत्रियों के बीच समन्‍वय का काम करता है. 

गौबा को इससे पहले दो बार भी मिल चुका है एक्‍सटेंशन 
केन्‍द्र में मौजूद नरेन्‍द्र मोदी सरकार ने सबसे पहले उन्‍हें 2019 में कैबिनेट सेक्रेट्री बनाया था. तब से उन्‍हें अब तक दो बार पहले ही एक्‍सटेंशन मिल चुका है. उससे पहले गौबा केन्‍द्रीय गृह मंत्रालय में गृह सचिव के पद पर रह चुके हैं. गौबा ही वो अधिकारी हैं जिनके नेतृत्‍व में कश्‍मीर से धारा 370 हटाने का काम हुआ था. केन्‍द्र सरकार बेहतर उनके ही बेहतर प्रबंधन के कारण ही धारा 370 को सफलतापूर्वक हटाने में कामयाब रही थी. धारा 370 के अलावा उनके नेतृत्‍व में सरकार कई अन्‍य फैसले भी ले चुकी है. 

जम्‍मू कश्‍मीर अधिनियम के वास्‍तुकार माने जाते हैं गौबा 
राजीव गौबा की कश्‍मीर को लेकर बेहद गहरी जानकारी है. उन्‍हें ही जम्‍मू और कश्‍मीर पुनर्गठन अधिनियम का प्रमुख वास्‍तुकार माना जाता है. यही वो अधिनियम है, जिसके तहत सरकार ने जम्‍मू कश्‍मीर को मिले विशेष दर्जे को खत्‍म कर दिया था. इसके साथ गौबा केन्‍द्र सरकार के शहरी विकास मंत्रालय में सचिव सहित कई अन्‍य महत्‍वपूर्ण विभागों की जिम्‍मेदारी देख चुके हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

5 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

6 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

1 day ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 day ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 day ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

1 day ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago