होम / अप्वाइंटमेंट / RBI के नए कार्यकारी निदेशक बने Lakshmi Kanth Rao, संभालेंगे ये जिम्मेदारियां

RBI के नए कार्यकारी निदेशक बने Lakshmi Kanth Rao, संभालेंगे ये जिम्मेदारियां

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में कार्यकारी निदेशक (Executive director) के पद पर आर लक्ष्मी कांत राव (R Lakshmi Kanth Rao) को नियुक्त किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आर लक्ष्मी कांत राव (R Lakshmi Kanth Rao) को तत्काल प्रभाव से कार्यकारी निदेशक (Executive director) नियुक्त किया है. लक्ष्मी कांत राव कार्यकारी निदेशक के तौर पर प्रमोट होने से पहले आरबीआई के डिपार्टमेंट ऑफ रेगुलेशन में चीफ जनरल मैनेजर-इन-चार्ज के तौर पर काम कर रहे थे. वह आरबीआई में पिछले तीन सालों से कई पदों पर काम कर चुके हैं.

संभालेंगे ये जिम्मेदारी
राव बतौर कार्यकारी निदेशक के रूप में जमा बीमा और क्रेडिट गारंटी निगम (Deposite Insurance And Credit Guarantee Corporation), सूचना का अधिकार अधिनियम (Right To Information), संचार विभाग (Department Of Communication) को देखेंगे. आपको बता दें, राव के पास कॉमर्स में स्नातक की डिग्री है. उन्होंने वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय, तिरूपति से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (वित्त) में मास्टर्स और TRRM (IIBF) में डिप्लोमा किया है. वह भारतीय बैंकिंग और वित्त संस्थान (IIBF) के प्रमाणित एसोसिएट भी हैं.

पिछले 3 दशक से आरबीआई के साथ 
लक्ष्मी कांत राव के पास आरबीआई में तीन दशक से काम कर रहे हैं. उन्होंने बैंक व NBFC रेगुलेशन, सुपरविजन ऑफ बैंक्स और कंज्यूमर प्रोटेक्शन जैसे क्षेत्रों में काम किया है. राव आरबीआई चेन्नई में बैंकिंग लोकपाल (Banking Ombudsman) और लखनऊ में उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय निदेशक के रूप में भी काम कर चुके हैं. वह कई कमेटी और वर्किंग ग्रुप के मेंबर के रूप में भी काम कर चुके हैं. राव आरबीआई की नीति निर्माण में योगदान देते रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें-पहले हजारों एम्प्लॉइज को नौकरी से निकाला, अब यहां 4,180 करोड़ खर्च करने की तैयारी में Musk


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

1 day ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

2 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

3 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago