होम / अप्वाइंटमेंट / अब Titan से आई बड़ी खुशखबरी, इतने हजार इंजीनियरों को देने जा रही है मौका  

अब Titan से आई बड़ी खुशखबरी, इतने हजार इंजीनियरों को देने जा रही है मौका  

कंपनी भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपने कार्यबल में इजाफा करने की योजना बना रही है. विदेशों में कंपनी 10 प्रतिशत तक का इजाफा करने की तैयारी कर रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नामी वॉच कंपनी टाइटन आने वाले 3 सालों में 3000 से ज्‍यादा लोगों को हायर करने की तैयारी कर रही है. कंपनी अगले पांच सालों में डेटा एनालिटिक्‍स, साइबर सुरक्षा, प्रोडक्‍ट मैनेजमेंट, डिजिटल मार्केटिंग और कई अन्‍य नई तकनीक से जुड़ी नौकरियों को ऑफर करने जा रही है. कंपनी इन 3000 लोगों को अगले 2 से 3 वर्षों में हायर करने की तैयारी कर रही है. कंपनी की योजना ये है कि वो इन हायरिंग के जरिए आने वाले समय की बदलती तकनीक के साथ चलने के मकसद से इन्‍हें कर रही है. 

इन सभी ब्रैंड में करती रहेगी विस्‍तार 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, टाइटन देश और विदेश में अपने सभी ब्रैंड के विस्‍तार की योजना बना रही है. इनमें तनष्कि, मिया, फास्‍ट्रैक, सोनाटा, आईप्‍लस, तनीरा, स्किल और कैटरलेन शामिल हैं. यही नहीं कंपनी अपने लक्‍जरी सैगमेंट में भी विस्‍तार की योजना बना रही है.  कंपनी की ओर से सभी प्रोफाइलों में हायरिंग की योजना बनाई गई है, जो कंपनी के अलग-अलग डोमेन में विशेषज्ञता को लेकर आएगी. 

इन क्षेत्रों की प्रतिभाओं पर रहेगा कंपनी का फोकस 
कंपनी इन भर्तियों को एक रणनीति के साथ कर रही है. कंपनी का लक्ष्‍य डिजिटल, ई-कॉमर्स,  बिक्री, ऑप्‍टोमेट्री, डिजाइन और इंजीनियरिंग सहित विभिन्‍न प्रतिभाओं पर कंपनी की नजर है. कंपनी इनोवेशन और तकनीक से जुड़ी प्रतिभाओं को 50 प्रतिशत तक हायर करना चाह रही है. कंपनी देश में ही नहीं बल्कि नार्थ अमेरिका और मध्‍य पूर्व में भी अपने कार्यबल का विस्‍तार करने की योजना बना रही है. कंपनी इन क्षेत्रों में भी अपने कार्यबल में 10 प्रतिशत का इजाफा करने की तैयारी कर रही है. 

क्‍या बोले कंपनी के ये बड़े अधिकारी? 
टाइटन की कार्पोरेट और खदरा व्‍यवसायों के मानव संसाधन प्रमुख प्रिया मथिलाकथ ने इस मौके पर कहा कि हम अपने कारोबार को 1 लाख करोड़ तक पहुंचाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं. हमारी ये भर्ती इसी रणनीति का एक प्रमुख हिस्‍सा है. उन्‍होंने कहा कि हम मानते है इन युवा और अनुभवी लोगों की भर्ती विभिन्‍न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को लाने में लाने में भी मदद करेगी. मौजूदा समय में हमारा 60 प्रतिशत वर्कफोर्स शहरों में और 40 प्रतिशत टियर 2 और टियर 3 में काम कर रहा है. हम अपना फोकस उभरते बाजारों की ओर कर रहे हैं.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

21 hours ago

अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स में मितुल ठक्कर को बड़ी जिम्मेदारी, बने हेड ऑफ कॉर्पोरेट कम्युनिकेशंस

नई भूमिका में मितुल ठक्कर अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के आंतरिक और बाहरी संचार की जिम्मेदारी संभालेंगे.

1 day ago

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज में नेतृत्व परिवर्तन, कश्यप गाला बने नए प्रेसिडेंट

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज ने कश्यप गाला को कंपनी का नया प्रेसिडेंट नियुक्त किया है. उनके LinkedIn प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने अप्रैल 2026 में इस नई जिम्मेदारी का कार्यभार संभाला.

1 day ago

सैमटेल एवियोनिक्स ने एयरटेल के पूर्व दिग्गज अखिल गुप्ता को बनाया स्ट्रैटेजिक एडवाइजर

अखिल गुप्ता के पास कई दशकों का नेतृत्व अनुभव है और वह भारती एयरटेल समूह की विकास यात्रा का अहम हिस्सा रहे हैं. उनके कार्यकाल में एयरटेल ने शुरुआती दौर से आगे बढ़कर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में अपनी जगह बनाई.

2 days ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

23-July-2026


बड़ी खबरें

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

5 minutes ago

पेटीएम में ₹2,038 करोड़ का सौदा, दो बड़े निवेशकों ने बेची 2.33% हिस्सेदारी

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के ब्लॉक डील डेटा के अनुसार, दोनों निवेशकों ने कुल 1.49 करोड़ (1,49,00,000) शेयर बेचे हैं.

1 hour ago

होर्मुज समझौते से संभले कच्चे तेल के दाम, ब्रेंट क्रूड फिर 80 डॉलर के करीब

ईरान और ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों के लिए एक अस्थायी शिपिंग रूट पर सहमति बनाई है. यह व्यवस्था अगले दो से चार महीने तक लागू रह सकती है.

2 hours ago

Voda-Idea की FY27 पर बड़ी रणनीति, नेटवर्क विस्तार से कमाई बढ़ाने तक इन 3 मोर्चों पर रहेगा फोकस

कंपनी को उम्मीद है कि नेटवर्क में निवेश, बेहतर ग्राहक अनुभव और मजबूत वित्तीय स्थिति के दम पर वह आने वाले वर्षों में अपनी प्रतिस्पर्धी स्थिति और बाजार हिस्सेदारी को मजबूत कर सकेगी.

3 hours ago

शेयर बाजार में फिर बढ़ेगा विदेशी निवेश? HSBC ने जताई 25 अरब डॉलर के निवेश की उम्मीद

ग्लोबल बैंक HSBC ने भारत की रेटिंग को 'न्यूट्रल' किया है और घरेलू मांग पर आधारित उच्च गुणवत्ता वाली कंपनियों को प्राथमिकता दी है.

3 hours ago