होम / अप्वाइंटमेंट / Public Health Expert डॉ. समीर भाटी को मोदी सरकार ने दी अहम जिम्मेदारी 

Public Health Expert डॉ. समीर भाटी को मोदी सरकार ने दी अहम जिम्मेदारी 

डॉ. भाटी ने हेल्थकेयर सिस्टम को बेहतर बनाने की दिशा में काफी योगदान दिया है. उन्हें इसके लिए कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. समीर भाटी को मोदी सरकार ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने उन्हें फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) में दिल्ली के सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है. इन सदस्यों की नियुक्ति मंत्रालय द्वारा उत्पादकों के साथ-साथ उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने और खाद्यान्नों की खरीद, भंडारण और वितरण से संबंधित विभिन्न मामलों पर FCI को सलाह देने के लिए की जाती है.

PM कर चुके हैं सराहना
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि FCI में अपनी नई नियुक्ति के साथ, डॉ. समीर भाटी अब खाद्य सुरक्षा में सुधार और देश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में अपनी विशेषज्ञता का इस्तेमाल करेंगे और इस मिशन में मिलकर काम करेंगे. डॉक्टर भाटी प्रिवेंटिव हेल्थ कैंपेन के समर्थक हैं और मास मीडिया के माध्यम से प्रिवेंटिव हेल्थ के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. उनकी पहल 'स्टार हेल्दी इंडिया मिशन' ने पिछले साल भारत के विभिन्न हिस्सों में समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए 150 से अधिक स्वास्थ्य और कल्याण सत्रों का आयोजन किया था. उनके प्रयासों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सराहना कर चुके हैं.

कई अवॉर्ड से हुए सम्मानित
डॉ. भाटी ने हेल्थकेयर सिस्टम को बेहतर बनाने की दिशा में काफी योगदान दिया है. उन्हें ग्लोबल इंस्पिरेशनल अवॉर्ड, नेशनल हेल्थ एक्सीलेंस अवॉर्ड, अनन्या सम्मान, भारत गौरव अवॉर्ड, सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर लीडरशिप अवॉर्ड जैसे कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. डॉ. समीर भाटी कोविड देखभाल समिति के सदस्य के रूप में भी काम कर चुके हैं. IIT दिल्ली द्वारा विकसित भारत की पहली कोविड परीक्षण किट के सत्यापन का श्रेय उन्हें ही जाता है. महामारी के दौरान, उन्होंने कोविड रोगियों, उनके परिवारों और पीड़ितों की सहायता के लिए काम किया था, जिसके लिए उन्हें दिल्ली पुलिस, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन और साउथ डीएमसी सहित कई संगठनों द्वारा कोरोना वॉरियर के रूप में सम्मानित भी किया गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

5 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

6 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

1 week ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

2 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

1 hour ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

1 hour ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

3 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

2 hours ago