✕

होम / ऐसा भी होता है / इंटरव्यू में महिला की उम्र पूछकर पछता रही ये कंपनी, जानें क्या है पूरा मामला?

इंटरव्यू में महिला की उम्र पूछकर पछता रही ये कंपनी, जानें क्या है पूरा मामला?

महिला ने आरोप लगाया कि सवाल पूछने के बाद इंटरव्‍यू लेने वालों ने उनकी उम्र लिखी और उस पर गोला लगा दिया. फिर उनसे कहा गया क‍ि जितनी उम्र वह बता रही हैं, उतने की दिख नहीं रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

इंटरव्यू के दौरान महिला कैंडिडेट से उम्र पूछना कितना भारी पड़ सकता है, इसका अंदाजा एक पिज्जा बनाने वाली कंपनी का हाल देखकर लगाया जा सकता है. इस कंपनी को महिला ने न केवल कोर्ट में घसीटा बल्कि मुआवजा भी वसूला. दुनिया में पिज्‍जा बनाने के लिए मशहूर कंपनी डोमिनोज (Domino's) अब पछता रही है कि आखिर उसने इंटरव्यू में महिला से उम्र पूछी ही क्यों. यह मामला आयरलैंड का है.  

भेदभाव का लगाया आरोप
आयरलैंड में रहने वालीं जेनिस वॉल्‍श ने डोमिनोज उम्र और लिंग के आधार पर भेदभाव का आरोप लगाया था. इसके बाद उन्होंने कंपनी के खिलाफ केस कर दिया. घबराई कंपनी ने पहले वॉल्‍श से माफी मांगी, फिर मामले को रफादफा करने के लिए उन्हें बतौर मुआवजा 3 लाख रुपए भी दिए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉल्‍श का कहना है कि वह पिज्‍जा कंपनी की ब्रांच में डिलीवरी ड्राइवर की पोजिशन के लिए इंटरव्यू देने गई थीं, जहां उनसे पहला सवाल उनकी उम्र को लेकर पूछा गया. 

उम्र लिखकर गोला बना दिया 
महिला ने आरोप लगाया कि सवाल पूछने के बाद इंटरव्‍यू लेने वालों ने उनकी उम्र लिखी और उस पर गोला लगा दिया. फिर उनसे कहा गया क‍ि जितनी उम्र वह बता रही हैं, उतने की दिख नहीं रही हैं. जब वॉल्‍श को नौकरी नहीं मिली, तो उन्‍हें यकीन हो गया था कि यह उनकी उम्र और लिंग के चलते हुआ है. इसके बाद वॉल्‍श ने ब्रांच से संपर्क करके बताया कि इंटरव्‍यू में उन्‍हें किस तरह के भेदभाव का सामना करना पड़ा. हालांकि, ब्रांच से मिले जवाब से वॉल्श संतुष्ट नहीं हुईं.  

आयोग का मिला समर्थन 
वॉल्‍श ने कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का मन बनाया. नॉर्दर्न आयरलैंड इक्‍वैलिटी कम‍िशन ने उनके दावे का समर्थन किया. आयोग की सीनियर लीगल ऑफिसर मैरी किटसन ने एक बयान में कहा कि रिक्रूटमेंट और सेलेक्‍शन प्रोसेस में शामिल लोगों को दूसरों के अधिकार पता होने चाहिए. यह बेहद महत्‍वपूर्ण है कि लोग किसी खास जॉब के लिए अपना निर्णय लेने में पुरानी सोच को बरकरार न रखें. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

3 hours ago

सचिन तेंदुलकर ने गेमिंग कंपनी मेटास्पोर्ट्स इंटरएक्टिव में किया निवेश, 3 साल में 10 करोड़ डाउनलोड का लक्ष्य

कंपनी का लोकप्रिय क्रिकेट गेम 'हिटविकेट' अब तक 120 देशों में 2 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक पहुंच चुका है.

3 hours ago

डेटा सेंटर कारोबार पर अडानी ग्रुप का बड़ा दांव, 1.5 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज जुटाने की तैयारी

गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अडानी ग्रुप अब ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के पारंपरिक कारोबार से आगे बढ़कर डिजिटल क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने पर जोर दे रहा है. प्रस्तावित फंडिंग इसी रणनीति का हिस्सा है.

5 hours ago

डिज्नी में फिर होगी छंटनी! खर्च में 20% तक कटौती की तैयारी, हजारों कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

डिज्नी पिछले कई वर्षों से लागत घटाने और कारोबार के पुनर्गठन की प्रक्रिया में जुटी है. इस दौरान कंपनी हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है और अरबों डॉलर के खर्च में कटौती की है.

5 hours ago

NTT DATA मंगलुरु में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 2027 तक 2,500 करेगी, AI और क्लाउड पर रहेगा फोकस

कंपनी ने बताया कि विस्तार के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा के क्षेत्र में विशेष क्षमताएं विकसित की जाएंगी. इसके अलावा हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज, हाईटेक, ऑटोमोटिव और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जाएगा.

7 hours ago