होम / ऐसा भी होता है / UP के इस शख्स ने कार को बना दिया हेलीकॉप्टर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट

UP के इस शख्स ने कार को बना दिया हेलीकॉप्टर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट

यूपी के अंबेडकर नगर इलाके में एक शख्स ने अपनी कार को हेलीकॉप्टर बनाने में लाखों रुपये खर्च कर दिए. हालांकि पुलिस ने ये मोडिफाइड कार कॉप्टर जब्त करके शख्स पर जुर्माना लगा दिया है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ऐसा कहा जाता है कि भारत देश में जुगाड़ू और क्रिएटिव लोगों की कोई कमी नहीं है. लोग अपने व्हीकल को अनोखा बनाने के लिए किसी भी हद तक गुजर जाते हैं, लेकिन यूपी में एक बहुत ही अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक शख्श ने अपनी कार को हेलीकॉप्टर में बदलने के लिए लाखों रुपये खर्च कर दिए. इस कार हेलीकॉप्टर (कारकॉप्टर) की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रही है. वहीं, पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत शख्स का चालान भी काटा है.

इस व्यक्ति ने कार को हेलीकॉप्टर में बदला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी के अंबेडकर नगर स्थित खजूरी बाजार में रहने वाले ईश्वर दीन ने अपनी कार को हेलीकॉप्टर में बदलने के लिए 2.5 लाख रुपये से ज्यादा खर्च कर दिए. ईश्वर की मॉडिफाइड कार में पीछे की तरफ एक हेलीकॉप्टर का टेल रोटर लगा हुआ है,  जिसकी वजह से वह एक हेलीकॉप्टर की तरह दिख रही थी.

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही पोस्ट

अंबेडकर नगर पुलिस स्टेशन के बाहर खड़े उनके अनोखे क्रिएशन कार कॉप्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिस पर यूजर्स बड़ी तादाद में कमेंट भी कर रहे हैं. लोग फेसबुक, एक्स आदि प्लेटफॉर्म पर कार कॉप्टर की वीडियो और फोट शेयर करके लिख रहे हैं कि भारत में जुगाड़ की कोई सीमा नहीं है. ट्विटर पर @PaapiPunyatma यूजर ने यह पोस्ट शेयर की है और मजाक बनाते हुए लिखा है कि जुगाड़ की कोई सीमा नहीं है और लिखा है कि इस कारकॉप्टर बनाने वाले आदमी के टैलेंट की कोई पूछ नहीं है. इस पोस्ट पर लोगों से खूब कमेंट किए हैं.  

'कार कॉप्टर' पर  लगा इतना जुर्माना
ईश्वर अपनी 'कार कॉप्टर' को पेंट कराने के लिए एक वर्कशॉप की ओर जा रहे थे, तभी एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी की नजर उनके इस अनोखे क्रिएशन पर पड़ी और उसने अनऑथराइज्ड मॉडिफिकेशन के लिए मोटर व्हीकल एक्ट के तहत उन पर 2000 रुपये का जुर्माना लगा दिया. उनके व्हीकल को पुलिस ने जब्त कर लिया और बाद में जुर्माना देने पर छोड़ दिया.

शख्स ने ये दी सफाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईश्वर ने बताया है कि उसने  शादी के मौसम के दौरान ज्यादा बुकिंग पाने के लिए अपनी कार को ये अनोखा रूप दिया, जिससे ज्यादा कमाई हो सके. उन्होंने पुलिस को अपनी सफाई देते हुए कहा कि उनका ये अनोखा 'रथ' केवल शादियों के मौसम में इस्तेमाल करने लिए लिए बनाया गया था न कि सड़कों पर नियमित तौर पर चलाने के लिए बनाया था. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

13 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

12 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

12 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.

15 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

14 hours ago