होम / ऐसा भी होता है / अमिताभ बच्चन के लिए ऐसी दीवानगी! अमेरिका में रहने वाले इस इंडियन ने खर्च कर डाले इतने लाख

अमिताभ बच्चन के लिए ऐसी दीवानगी! अमेरिका में रहने वाले इस इंडियन ने खर्च कर डाले इतने लाख

इस दौरान रिंकू और गोपी सेठ के घर के बाहर 600 से ज्यादा लोग इकट्ठा हुए थे. अमिताभ बच्चन की प्रतिमा को एक बड़े कांच के बक्से के अंदर रखा गया है.

आमिर कुरेशी 4 years ago

नई दिल्ली: अमेरिका में भारतवंशी परिवार ने न्यूजर्सी के एडिशन शहर में अपने घर के बाहर बॉलीवुड शहंशाह अभिनेता अमिताभ बच्चन की प्रतिमा स्थापित की. एडिशन में रिंकू और गोपी सेठ के घर पर प्रतिमा का औपचारिक रूप से समुदाय के नेता अलबर्ट जसनी ने अनावरण किया.

लोगों की भीड़ जमा हो गई
इस दौरान रिंकू और गोपी सेठ के घर के बाहर 600 से ज्यादा लोग इकट्ठा हुए थे. अमिताभ बच्चन की प्रतिमा को एक बड़े कांच के बक्से के अंदर रखा गया है. समारोह के दौरान लोगों ने पटाखे फोड़े, डांस किया और मिठाई बांटी. इंटरनेट सुरक्षा इंजीनियर गोपी सेठ ने कहा कि वह मेरे और मेरी पत्नी के लिए किसी भगवान से कम नहीं हैं.

क्यों लगवाई अमिताभ बच्चन की प्रतिमा
गोपी सेठ ने कहा, "सबसे बड़ी बात जो मुझे उनके बारे में प्रेरित करती है. वह न केवल उनकी रील लाइफ है, बल्कि वास्तविक जीवन भी है. वह लोगों के बीच कैसे पेश आते हैं, कैसे बातचीत करते हैं, यह आप सब कुछ उनके बारे में जानते हैं. वह जमीन से जुड़े हुए हैं और वह अपने प्रशंसकों का ध्यान रखते हैं. वह अन्य अभिनेताओं की तरह नहीं हैं, इसीलिए सोचा कि मेरे घर के बाहर उनकी प्रतिमा होना चाहिए."

1990 में गए थे अमेरिका
आपको बता दें कि गोपी सेठ 1990 में पूर्वी गुजरात के दाहोद से अमेरिका पहुंचे और पिछले तीन दशकों से बिग बी एक्सटेंडेड फैमिली की वेबसाइट चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह वेबसाइट दुनिया भर में अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों का भंडार है. डाटाबेस को 79 वर्षीय बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ साझा किया गया है. सेठ के मुताबिक अमिताभ बच्चन प्रतिमा के बारे में जानते हैं. अभिनेता ने उनसे कहा कि वह इस तरह के सम्मान के लायक नहीं हैं.

कौन बनेगा करोड़पति स्टाइल में है प्रतिमा
प्रतिमा में अमिताभ बच्चन को कौन बनेगा करोड़पति स्टाइल में बैठा हुआ दिखाया गया है. विशेष रुप से डिजाइन की गई यह प्रतिमा राजस्थान में बनवाई गई, फिर इसे अमेरिका भेजा गया. सेठ ने कहा कि पूरी प्रतिमा को बनवाने में 75000 अमेरिकी डॉलर लगभग (60 लाख रुपये) से अधिक की लागत आई है. सेठ ने कहा कि वे 1991 में न्यूजर्सी में नवरात्रि समारोह के दौरान पहली बार अपने भगवान से मिले थे. तब से वे अमिताभ बच्चन के फैन हैं.

कई चुनौतियों को पार किया
गोपी सेठ ने बताया कि अमेरिका में एक प्रतिमा स्थापित करने में बहुत सारी चुनौती होती है और यह काफी कठिन होता है, परंतु उन्होंने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुए अपने अभिनेता को घर में स्थापित किया.

VIDEO : असली में कौन हैं भगवान श्री कृष्ण? समझने के लिए ये वीडियो देखें


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

37 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago