होम / ऐसा भी होता है / दोस्त को भेज रहा था पैसे, अकाउंट में मिले 750 करोड़ रुपए!

दोस्त को भेज रहा था पैसे, अकाउंट में मिले 750 करोड़ रुपए!

दोस्त को पैसे भेजने के बाद बैंक बैलेंस चेक करने पर उन्होंने पाया कि उनके अकाउंट में 753 करोड़ रुपये का बैलेंस मौजूद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हाल ही में चेन्नई में कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर आप भी दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर हो जायेंगे. चेन्नई के एक आदमी ने अपने दोस्त को 2000 रुपए ट्रांसफर किये और पैसे ट्रान्सफर करने के बाद जब उस व्यक्ति ने अपना बैंक बैलेंद देखा तो उसके होश उड़ गए. उस आदमी ने पाया कि उसके अकाउंट में 753 करोड़ रुपये मौजूद हैं.

गलती से ट्रांसफर हुए पैसे
मोहम्मद इदरिस, चेन्नई में रहते हैं और वह एक फार्मेसी में काम करते हैं. 6 अक्टूबर को मोहम्मद इदरिस ने अपने कोटक महिंद्रा बैंक अकाउंट से अपने दोस्त को पैसे भेजे और पैसे भेजने के बाद जब उन्होंने अपना बैंक बैलेंस देखा तो उनके होश उड़ गए. बैंक बैलेंस चेक करने पर उन्होंने पाया कि उनके अकाउंट में 753 करोड़ रुपये का बैलेंस मौजूद है. इदरिस ने यह बात फौरन अपने बैंक को बतायी और इसके बाद बैंक ने उनके अकाउंट को फ्रीज कर दिया. इसके बाद बैंक ने इदरिस को बताया की उनके खाते में एक तकनीकी गलती की चलते पैसे ट्रांसफर हो गए थे. 

पहले भी सामने आया है मामला
ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी व्यक्ति के बैंक अकाउंट में तकनीकी गलती की वजह से पैसे पहुंच गए हों. पिछले कुछ समय के दौरान ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं. आपको बता दें कि कुछ ही समय पहले चेन्नई से ही एक अन्य ऐसा मामला सामने आया था जब एक कैब ड्राईवर के खाते में अचानक 9000 करोड़ रुपये पहुंच गए थे. उस मामले में भी जब व्यक्ति ने अपने दोस्त को 21,000 रुपए ट्रांसफर किये तब ही उन्हें एहसास हुआ कि उनके खाते में लगभग 9000 करोड़ रुपए आ चुके हैं. आधे घंटे के भीतर ही बैंक (Tamilnad Mercantile Bank) ने इस गलती को पहचानते हुए बाकी बचे पैसे वापस ले लिए थे. 

बैंक के CEO ने दिया इस्तीफा
कैब ड्राईवर को ट्रांसफर हुए 9000 करोड़ रुपयों के मामले ने आगे चलकर एक काफी रोचक मोड़ ले लिया था. कैब ड्राईवर को पैसे ट्रांसफर हुए कुछ दिन ही हुए थे कि TMB (Tamilnad Mercantile Bank) के CEO S कृष्णन (S Krishnan) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. कैब ड्राईवर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि 3 बजे के आस-पास मुझे एक सन्देश प्राप्त हुआ और इस मैसेज में मेरे खाते में पैसे जमा करने के बारे में जानकारी दी गई थी लेकिन संख्या में इतने ज्यादा जीरो थे कि मेरी आंखों को विश्वास ही नहीं हुआ.
 

यह भी पढ़ें: इस खबर के आते ही 3% जितना गिर गए Hero Moto के शेयर!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

41 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago