होम / ऐसा भी होता है / इस धर्म के लोगों को 5 साल के लिए ही दी जाएगी कब्र, उसके बाद नहीं रहेगा अधिकार

इस धर्म के लोगों को 5 साल के लिए ही दी जाएगी कब्र, उसके बाद नहीं रहेगा अधिकार

आगरा में ईसाई समाज के कब्रिस्तान में लगातार जगह की कमी को देखते हुए आगरा जॉइंट सिमेट्री ने काम करना शुरू कर दिया है.

आमिर कुरेशी 4 years ago

आगरा: समय के साथ-साथ बढ़ती आबादी और घटती कब्रिस्तान की जमीन परेशानी बनती जा रही है. इसी को देखते हुए ईसाई समाज ने समस्या के समाधान पर काम शुरू करना चालू कर दिया है. इसे लेकर कई बड़े और बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं. अब मृतक के लिए कोई स्थाई कब्र न देकर उसके परिवार को 5 साल के लिए कब्र दी जाएगी. तय वक्त के बाद उस कब्र पर मृतक के परिवार का मालिकाना हक खत्म हो जाएगा.

5 साल के लिए कब्र की जमीन को लीज पर दिया जाएगा
आगरा में ईसाई समाज के कब्रिस्तान में लगातार जगह की कमी को देखते हुए आगरा जॉइंट सिमेट्री ने काम करना शुरू कर दिया है. इस मुहिम के तहत 5 साल के लिए कब्र की जमीन को लीज पर दिया जाएगा. इसके साथ कुछ और एजेंटों को लेकर 2 नवंबर 2022 से पहले ईसाई समुदाय की मीटिंग आयोजित की जाएगी. इसमें लीज के अलावा फैमिली ग्रुप योजना पर भी चर्चा होगी. इसके तहत एक परिवार के सदस्यों को एक ही कवर में दफनाया जाएगा.

कब्र पर नहीं होगा किसी का अधिकार
अभी तक लोग अपने पप्रियजन की कब्र को बनाने के लिए पक्का करा कर उस पर नाम लिखवा दिया करते थे, जिससे याददाश्त के तौर पर उनका नाम उस पर लिखा रहे, लेकिन अब उस पत्थर पर जितने भी लोगों को दफनाया जाएगा उन सभी का नाम बारी-बारी से उस पत्थर पर खुदवा दिया जाएगा. इसके बाद उस कब्र पर कोई एक व्यक्ति अपना अधिकार नहीं जमा सकेगा.

किन किन जिलों में लागू हो सकती है यह योजना
आगरा ईसाई धर्म का प्रांत है. इसमें उत्तर प्रदेश के 15 और राजस्थान के 2 जिले धौलपुर और भरतपुर आते हैं, जबकि यूपी के आगरा के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, एटा, मथुरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा, कानपुर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, आते हैं. आगरा में यह योजना पूरी तरह से लागू होने के बाद इन जिलों में भी इस योजना को लागू किया जा सकता है.

क्या कहना है आगरा जॉइंट सिमेट्री के चेयरमैन का
आगरा ज्वाइंट कमेटी के चेयरमैन फादर मून लॉजरस ने बताया कि आगरा में आबादी के हिसाब से कब्रिस्तान में जमीन की कमी है. पक्की कब्र को हटाने में दिक्कत आती है. अब हम पक्की कब्र बनाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं. उसे तोड़ने में भी कई तरह की दिक्कत आती है, जिसको देखते हुए ये निर्णय लिया गया है.

आगरा में ईसाई समुदाय के 4 प्रमुख कब्रिस्तान
1. गोरों का कब्रिस्तान ग्वालियर रोड छावनी क्षेत्र
2. मरटस कब्रिस्तान भगवान टॉकीज
3. तोते का ताल इलाके में स्थित है ईसाईयो  का कब्रिस्तान
4. मरियम टॉम के पीछे ईसाई समाज का कब्रिस्तान

 

VIDEO : पीछे की सीटबेल्ट लगानी क्यों है जरूरी, जानिए ऑटो एक्सपर्ट टू टू धवन की जुबानी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

34 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago