होम / ऐसा भी होता है / रैपर के खिलाफ इतना गुस्सा कि जला दिए लाखों के जूते, जानें क्या है मामला?

रैपर के खिलाफ इतना गुस्सा कि जला दिए लाखों के जूते, जानें क्या है मामला?

यहूदियों के खिलाफ बयानबाजी को लेकर अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट मुश्किल में घिर गए हैं. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें निशाना बना रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट अपनी बयानबाजी के चलते लोगों के निशाने पर आ गए हैं. इस वजह से उन्हें तगड़ा आर्थिक झटका भी लगा है. हाल ही में उन्हें के टी-शर्ट पहने स्पॉट किया गया था, जिस पर लिखा था - 'White Lives Metters' यानी श्वेत लोगों की जिंदगी भी मायने रखती है. दरअसल, ये एक तरह से उन लोगों को जवाब था जो Black Lives Matters अभियान का समर्थन करते हैं. बता दें कि अश्वेत अमेरिकी नागरिक जॉर्ज फ्लोयड की मौत के बाद बड़े पैमाने पर लोगों ने प्रदर्शन किया था और उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई थी.

एडिडास ने तोड़ा नाता
कान्ये वेस्ट ने यहूदियों को लेकर भी विवादित टिप्पणी की है, जिससे उनके प्रति लोगों का गुस्सा भड़क उठा है. कई कंपनियों ने रैपर से दूरी बना ली है, जिसकी वजह से उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. पॉपुलर स्पोर्ट्स ब्रैंड एडिडास ने उनके साथ अपनी 250 मिलियन यूरो की पार्टनरशिप खत्म कर दी है. नतीजतन वह फ़ोर्ब्स की अरबपतियों की लिस्ट से बाहर हो चुके हैं. इस महीने की शुरुआत में इंस्टाग्राम ने कान्ये का अकाउंट बैन कर दिया था और उनके पोस्ट भी डिलीट कर दिए थे.

वायरल हो रहा वीडियो
अब इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स कान्ये वेस्ट के खिलाफ अपना गुस्सा जूते जलाकर निकाल रहा है. जिन जूतों को जलाया गया है वो एडिडास कंपनी के Yeezy ब्रैंड के हैं और इसकी कीमत काफी ज्यादा है. Danny Shiff नाम के शख्स ने Yeezy ब्रैंड के दो जोड़ी जूतों को आग के हवाले कर दिया, इनकी कीमत 12 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है. शख्स का कहना है कि वो रैपर द्वारा यहूदियों को लेकर की गई टिप्पणी से आहत है. 

इधर, मस्क ने दी सफाई
इस बीच, कान्ये वेस्ट का ट्विटर अकाउंट बहाल कर दिया गया है. यहूदियों के खिलाफ हेट स्पीच करने के चलते ट्विटर ने उनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया था, लेकिन एलन मस्क के ट्विटर का बॉस बनते ही रैपर को राहत मिल गई. हालांकि, मस्क का कहना है कि कान्ये के अकाउंट से बैन हटाने में उनका कोई हाथ नहीं है और न ही उनसे इस बार में कोई सलाह ली गई. उन्होंने यह भी कहा कि उनके ट्विटर के अधिग्रहण से पहले ही कान्ये का अकाउंट बहाल कर दिया गया था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

34 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago