होम / ऐसा भी होता है / इस रियल Kerala Story में ऐसा क्या है, जो आम से लेकर खास तक हर कोई कर रहा तारीफ

इस रियल Kerala Story में ऐसा क्या है, जो आम से लेकर खास तक हर कोई कर रहा तारीफ

सउदी अरब में केरल के एक व्यक्ति की जान बचाने के लिए राज्य के लोगों ने करोड़ों रुपये का चंदा जमा किया है. इस एकजुटता को देखते हुए केरल के मुख्यमंत्री ने जनता के प्रति आभार प्रकट किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सऊदी अरब (Saudi Arabia) में मृत्युदंड की सजा पाने वाले कोझिकोड के एक व्यक्ति अब्दुल रहीम को बचाने के लिए केरल के लोगों ने कामलकर दिखाया है. रहीम को जेल से रिहा कराने और मृत्युदंड से बचाने के लिए लोगों ने चंदा जमा करके 34 करोड़ रुपये जुटाए हैं. रहीम को सजा से बचने के लिए 18 अप्रैल से पहले ब्लड मनी के तौर पर करीब 34 करोड़ रुपये का भुगतान करना है. आपको बता दें, ब्लड मनी का मतलब सजा से बचने के लिए पीड़ित परिवार को धन का भुगतान करना होता है. केरल के लोगों की इस मानवता और एकजुटता के प्रति राज्य के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने भी आभार प्रकट किया  है.   

18 सालों से जेल में बंद है रहीम 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रहीम 18 साल से सउदी अरब की जेल में बद है. उस पर साल 2006 में सऊदी में एक लड़के की हत्या का आरोप है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अबदुल रहीम को सऊदी अरब में 2006 में एक दिव्यांग लड़के की दुर्घटनावश मौत के बाद जेल में डाल दिया गया था, अब्दुल उस लड़के की देखभाल करता था. रहीम के परिवार का कहना है कि उस लड़के की मौत एक दुर्घटना थी, उसमे रहीम की कोई गलती नहीं थी और वह बेकसूर है, लेकिन उस लड़के के परिजनों ने रहीम को माफी देने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद 2018 में रहीम को साऊदी अरब की कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई थी. रहीम की ओर से पेश एक्शन कमेटी की याचिका को सउदी अरहब की शीर्ष अदालत ने खारिज कर दिया था. लेकिन बाद में परिवार रहीम को ब्लड मनी देने शर्त पर माफ करने को सहमत हो गया. ऐसे में अब केरल के लोगों को मानवता की मिसाल देते हुए रहीम की रिहाई के लिए फंड जुटा लिया है.

मुख्यमंत्री ने जताया केरल की जनता का आभार
राज्य के लोगों की भावना की तारीफ करते हुए केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन (Pinarayi Vijayan) ने कहा कि यह करुणा और सच्चाई की 'रियल केरल स्टोरी' है. उन्होंने कहा कि केरल को निशाना बनाने वाले नफरती अभियानों के बीच मलयाली लोगों की भावना उठ खड़ी हुई है. विजयन ने कहा कि सऊदी अरब में मौत की सजा का सामना कर रहे एक व्यक्ति अब्दुल रहीम की कहानी इसी प्रतिरोध का प्रतीक है. उसकी रिहाई के लिए 34 करोड़ करोड़ रुपये जुटाकर केरल के लोगों ने मानवता की मिसाल पेश की है. उन्होंने कहा कि इस मानवीय काम के लिए हाथ बंटाने वाले सभी लोगों का वह आभार व्यक्त करते हैं. एकजुट रहकर हम करुणा और सच्चाई की रियल केरल स्टोरी को साझा करना जारी रखेंगे. मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर भी एक पोस्ट शेयर अब्दुल रहीम के लिए फंड इकट्ठा करने पर लोगों का आभार व्यक्त किया है.  

 

इसे भी पढ़ें-IPL 2024: दिग्गज खिलाड़ियों को पछाड़ DC के कप्तान ने तोड़ा ये रिकॉर्ड, कमाई में भी तेज

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

41 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago