होम / ऐसा भी होता है / महाराष्‍ट्र के किसान को 512 किलो प्‍याज के बदले मिले 2 रुपये, जानिए क्‍या है पूरा मामला 

महाराष्‍ट्र के किसान को 512 किलो प्‍याज के बदले मिले 2 रुपये, जानिए क्‍या है पूरा मामला 

किसान के 512 रुपये प्‍याज की कुल लागत में उसका खर्चा निकालकर उसके पास हाथ में आया सिर्फ 2.49 रुपये का चेक, जिस पर 15 दिन बाद की तारीख पड़ी हुई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महाराष्‍ट्र के किसानों की बदहाली की खबरें आम हैं. कभी आत्‍महत्‍या तो कभी पैदल मार्च ऐसी खबरें महाराष्‍ट्र से आती रहती हैं. लेकिन अब एक ऐसी खबर निकलकर सामने आई है जिसने सभी को हिला कर रख दिया है. ये है सोलापुर जिले के एक किसान की हकीकत जो अपना 512 किलो प्‍याज लेकर सोलापुर मंडी पहुंचा तो उसे वहां प्‍याज का भाव 1 रुपये प्रति किलो मिला. लेकिन प्‍याज का सौदा करने के बाद किसान के हाथ में सिर्फ 2.49 रुपये आए, जो बताता है कि किसानों की फसल का क्‍या भाव मिल रहा है.


ये है पूरा मामला 
महाराष्‍ट्र के राजेन्‍द्र तुकाराम चौहान जोकि बारसी तालुका के बोरगांव के रहने वाले हैं. उन्‍होंने इस साल प्‍याज की फसल लगाई थी जिसके बाद उनके खेत में कुल 512 किलो प्‍याज हुई. इसे बेचने के लिए वो अपने गांव से 70 किलोमीटर दूर की सोलापुर एपीएमसी मंडी पहुंचे. जहां उन्‍हें इस प्‍याज के लिए एक रुपये प्रति किलो का भाव मिला. इस 1 रुपये के अनुसार उनके प्‍याज की कुल कीमत 512 रुपये बनी. इसके बाद उन्‍होंने बताया कि मंडी के ही एक अन्‍य ट्रेडर ने ट्रांसपोर्टेशन चार्ज के 509 रुपये काट लिए, जिसके बाद बचे 2 रुपये का उन्‍हें चेक दे दिया गया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चौहान को पिछले साल इसी प्‍याज के लिए 20 रुपये प्रति किलो तक का भाव मिला था. 


कितनी लगी थी प्‍याज पर लागत 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महाराष्‍ट्र के किसान ने बताया कि उन्‍हें इस 512 किलो प्‍याज को उगाने में 40 हजार रुपये से ज्‍यादा खर्च करने पड़े थे. उन्‍होंने कहा कि पिछले 3 से 4 सालों  में देश में पेस्‍टीसाइड की कीमतों में इजाफा हुआ है. इसके कारण लागत मूल्‍य बढ़ गया है. 


पोस्‍ट डेटेड चेक पर क्‍या बोले मंडी कर्मी 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किसान को 15 दिन बाद का पोस्‍ट डेटेड चेक दिए जाने को लेकर मंडी व्‍यापारी का कहना था कि सामान्‍य तौर पर इतनी ही देर में पैसा दिया जाता है. उन्‍होंने ये भी कहा कि ये प्‍याज काफी लो क्वॉलिटी की है. उन्‍होंने कहा कि इससे पहले चौहान अच्‍छी किस्‍म का प्‍याज उगाया था तो उन्‍हें 18 रुपये किलो का भाव मिला था. उसके बाद के लॉट के लिए उन्‍हें 14 रुपये प्रति किलो का भाव मिला था.

क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट 
एक्‍सपर्ट का कहना है कि मंडी में सिर्फ 25 प्रतिशत माल ही हाई क्‍वॉलिटी का आ पाता है. जबकि 30 प्रतिशत माल औसत दर्जे का आता है. उसके बाद बाकी लो क्‍वॉलिटी का आता है. इस साल महाराष्‍ट्र से लेकर देश के कई राज्‍यों में प्‍याज की बंपर पैदावार हुई है जिसके कारण थोक के दाम कम हुए हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

40 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago