होम / ऐसा भी होता है / बड़े-बड़े वादे करना इस अरबपति को पड़ा भारी, ढह गया दौलत का पहाड़

बड़े-बड़े वादे करना इस अरबपति को पड़ा भारी, ढह गया दौलत का पहाड़

अरबपति के शिक्षण संस्थान ने फेल होने पर 100% फीस वापस करने का वादा किया था. परीक्षा में अधिकांश उम्मीदवार फेल हो गए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बड़े-बड़े वादे कभी इतने भारी पड़ जाते हैं कि व्यक्ति अर्श से सीधा फर्श पर आ गिरता है. चीन के एक अरबपति के साथ भी यही हुआ. दरअसल, ये अरबपति एक शिक्षण संस्थान चलाता है. उसने सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा में सफल होने की गारंटी दी थी. साथ ही यह वादा भी किया था कि परीक्षा में पास नहीं होने पर विद्यार्थियों को 100% फीस वापसी की जाएगी. परीक्षा हुई और अधिकांश उम्मीदवार फेल हो गए. इसके बाद शिक्षण संस्थान के बाहर अपनी पूरी फीस वापस लेने वालों की लाइन लग गई. अब वादा निभाने में अरबपति कारोबारी के पसीने छूट रहे हैं.  

20 अरब डॉलर गंवाएं
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के शिक्षण तकनीकी फर्म ‘ऑफसीएन एजुकेशन टेक्नोलॉजी’ के संस्थापक मां-बेटे लू झोंगफांग और ली जोंगजिन 21 अरब डॉलर के मालिक थे, लेकिन बड़े-बड़े वादे करने के चक्कर में कंगाल हो चुके हैं. अपना बिजनेस मॉडल बिखरने की वजह से दोनों 20 अरब डॉलर गंवा चुके हैं. यह केस चीन ही नहीं बल्कि सभी शिक्षण संस्थानों और कारोबारियों के लिए एक सबक की तरह है कि अति आत्मविश्वास में जरूरत से ज्यादा बड़े वादे करना नुकसानदायक साबित हो सकता है. 

कोरोना ने बिगाड़ा खेल 
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन में नवंबर 2019 में 10 लाख उम्मीदवारों ने 24 हजार पदों के लिए परीक्षा दी थी. तीन साल बाद 37 हजार पदों के लिए परीक्षा देने वालों की संख्या बढ़कर 26 लाख हो गई. ली जोंगजिन के संस्थान ने बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी करवाई, लेकिन कोरोना उनके लिए एक बुरे सपने की तरह आया. परीक्षा में पास होने वाले बच्चों की संख्या कम और फेल होने वालों की संख्या एकदम से बढ़ गई. अब चूंकि 100% फीस वापसी का वादा किया था, संस्थान को वादा निभाना पड़ा.   

शेयर बाजार में भी झटका
2019 में औसत फीस वापसी दर 44% थी, जो 2022 तक बढ़कर 70% हो गई. इस बीच कंपनी के शेयरों में 87 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई. इससे कंपनी की हालत और बिगड़ गई. लू झोंगफांग और ली जोंगजिन अब तक 20 अरब डॉलर गंवा चुके हैं. बता दें कि चीन में पुलिस अधिकारी, या आयकर अधिकारी जैसे पदों पर भर्ती प्रक्रिया बेहद कठिन है. इसके लिए डिग्री के साथ राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा से गुजरना पड़ता है, जिसकी सफलता दर 1.5 प्रतिशत से भी कम है,


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

34 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago