होम / ऐसा भी होता है / हजारों फीट की ऊंचाई पर पति-पत्नी में हुई लड़ाई, विमान की करानी पड़ गई इमरजेंसी लैंडिंग

हजारों फीट की ऊंचाई पर पति-पत्नी में हुई लड़ाई, विमान की करानी पड़ गई इमरजेंसी लैंडिंग

विमान में सवार अन्य यात्री और क्रू सदस्यों ने पति-पत्नी को समझाने की लाख कोशिश की, लेकिन दोनों में से कोई सुनने को तैयार नहीं था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पति-पत्नी के बीच झगड़ा आम बात है. हालांकि, कुछ झगड़े इतने बड़े हो जाते हैं कि क्या कहने. रेमंड के मालिक गौतम सिंघानिया और उनकी पत्नी नवाज मोदी (Gautam Singhania & Nawaz Modi) के झगड़े की चर्चा पूरे देश में है. इस झगड़े ने रेमंड के निवेशकों को परेशान कर रखा है. इस बीच, एक और झगड़े की खबर सामने आई है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है. हालांकि, चर्चा की वजह झगड़ने वालों का रसूख नहीं बल्कि झगड़े का समय और स्थान है. अब बातों को ज्यादा गोल-गोल घुमाने की वजह हम सीधे मुद्दे पर आते हैं. पति-पत्नी के बीच यह झगड़ा उड़ते विमान में हुआ और इसके चलते विमान में सवार हर व्यक्ति की जान पर बन आई. 

बैंकॉक जा रही थी फ्लाइट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के चलते फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. दरअसल, म्युनिख से बैंकॉक के बीच उड़ान भर रहे लुफ्थांसा के विमान में मौजूद दंपत्ति के बीच शुरू हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि विमान को दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा. झगड़ा जब हद से ज्यादा बढ़ गया, तो लुफ्थांसा की फ्लाइट संख्या LL 772 के पायलट ने ATC से संपर्क कर स्थिति की जानकारी दी और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर उतरने की अनुमति मांगी. इसके बाद आज सुबह 10.26 बजे विमान ने एयरपोर्ट पर लैंडिंग की.

पाक ने नहीं दी अनुमति 
विमान में एक जर्मन व्यक्ति और उसकी थाई पत्नी के बीच शुरू हुई कहासुनी ने थोड़ी ही देर में गंभीर रूप अख्तियार कर लिया. पत्नी ने पहले अपने पति के बर्ताव को लेकर पायलट से शिकायत की. उसने कहा कि उसे धमकाया जा रहा है. इसके बाद दोनों पागलों की तरह झगड़ने लगे. विमान में सवार अन्य यात्री और क्रू मेंबर्स ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों कुछ सुनने को तैयार नहीं थे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पायलट ने पहले पाकिस्तान में लैंडिंग की इजाजत मांगी, लेकिन परमिशन नहीं मिली. इस पर पायलट ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संपर्क किया और अनुमति मिलने के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हो सकी.

सिक्योरिटी को सौंपे आरोपी
रिपोर्ट्स में अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि पति-पत्नी के बीच पहले बहस हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई. जब दोनों को समझाने की सभी कोशिशें नाकाम हो गईं तो अन्य यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को डायवर्ट करने का फैसला लिया गया. दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग के बाद आरोपियों को विमान से उतारकर एयरपोर्ट सिक्योरिटी के हवाले कर दिया गया. हालांकि, इस पूरे मामले में अब तक Lufthansa एयरलाइन की ओर से कोई बयान नहीं आया है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

34 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago