होम / ऐसा भी होता है / ऐसा क्या हुआ कि दुबई के क्राउन प्रिंस ने डिलीवरी बॉय को कहा शुक्रिया?

ऐसा क्या हुआ कि दुबई के क्राउन प्रिंस ने डिलीवरी बॉय को कहा शुक्रिया?

दुबई की एक बिजी सड़क पर कुछ ईंट बिखरी पड़ी हुई थीं, जो कभी भी हादसे का सबब बन सकती थीं. जब डिलीवरी बॉय को ईंट दिखाई दी, तो उसने तुरंत उन्हें सड़क से उठाकर किनारे रख दिया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

सोशल मीडिया पर दुबई के एक फूड डिलीवरी बॉय का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे क्रॉउन प्रिंस हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम ने शेयर किया है. इस वीडियो के लिए क्रॉउन प्रिंस ने डिलीवरी बॉय को शुक्रिया भी अदा किया. दरअसल, दुबई की एक बिजी सड़क पर कुछ ईंट बिखरी पड़ी हुई थीं, जो कभी भी हादसे का सबब बन सकती थीं. जब डिलीवरी बॉय को ईंट दिखाई दी, तो उसने तुरंत उन्हें सड़क से उठाकर किनारे रख दिया.

विश्वास ही नहीं हो रहा
डिलीवरी बॉय को पता भी नहीं था कि उसके इस अच्छे काम को गाड़ी में बैठक कोई शख्स रिकॉर्ड कर रहा है. जब यह वीडियो क्रॉउन प्रिंस तक पहुंचा तो वह डिलीवरी बॉय की अच्छाई से बेहद प्रभावित हुए. इसके बाद उन्होंने डिलीवरी बॉय को ढूंढ निकाला और फोन पर उसका शुक्रिया अदा किया. फूड डिलीवरी एजेंट को अब्दुल गफूर को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि क्राउन प्रिंस ने उसे थैंक यू कहा.

अच्छे काम की तारीफ
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यस्त सड़क पर बहुत तेज रफ्तार गाड़ियां चल रही हैं. जैसे ही कारों की संख्या कम होती है, अब्दुल गफूर अपनी बाइक खड़ी करके जल्दी से जाते हैं और सड़क पर पड़ीं ईंट को उठाकर किनारे रख देते हैं. इसके बाद वह बाइक पर सवार होकर फूड डिलीवरी करने चले जाते हैं. दुबई क्रॉउन प्रिंस गफूर का वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है, ‘दुबई में अगर आप कुछ अच्छा काम करते हैं तो उसकी तारीफ जरूर की जाती है. क्या मुझे कोई इस व्यक्ति के बारे में बता सकता है’.  

पुलिस ने किया फोन
क्रॉउन प्रिंस ने एक-दूसरे ट्वीट में लिखा, ‘दुबई के बारे में अच्छा सोचने वाला आदमी मिल गया है. थैंक्यू अब्दुल गफूर, आप बहुत अच्छे इंसान हैं, हम जल्द मिलेंगे’. अब्दुल गफूर ने बताया कि उन्हें इस बात पर बिल्कुल भरोसा नहीं हो रहा कि क्राउन प्रिंस ने उनसे बात की. दरअसल, गफूर जब किसी व्यक्ति को खाना डिलीवर करने गए थे तब उनके पास दुबई पुलिस का फोन आया और पुलिस ने कहा कि क्राउन प्रिंस उनसे बात करना चाहते हैं. 

मिलने का किया वादा
गफूर ने आगे कहा, ‘क्रॉउन प्रिंस ने मुझे धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि वह इस समय देश से बाहर हैं, लेकिन जैसे ही वापस लौटेंगे, वे तुरंत मुझसे मिलेंगे’. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है. लोग डिलीवरी बॉय के साथ-साथ दुबई के क्राउन प्रिंस की भी तारीफ कर रहे हैं. उनका कहना है कि हर छोटी बात पर ध्यान देना दर्शाता है कि क्राउन प्रिंस को दुबई की कितनी चिंता है.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

41 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago