होम / ऐसा भी होता है / 91 साल की उम्र में इस अरबपति को हुआ प्यार, खुद किया रिश्ते का खुलासा

91 साल की उम्र में इस अरबपति को हुआ प्यार, खुद किया रिश्ते का खुलासा

डेल्ही लैंड एंड फाइनेंस यानी डीएलएफ के एमेरिटस चेयरमैन केपी सिंह एक नए रिश्ते में हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

प्यार में उम्र मायने नहीं रखती, ये बात DLF ग्रुप के एमेरिटस चेयरमैन कुशाल पाल सिंह यानी केपी सिंह (KP singh) पर बिल्कुल सटीक बैठती है. केपी सिंह 91 साल के हैं और इस उम्र में किसी को दिल दे बैठे हैं. यह कोई सुनी-सुनाई खबर नहीं है, खुद सिंह ने इसका खुलासा किया है. बता दें कि केपी सिंह की पत्नी इंदिरा का 2018 में कैंसर की वजह से निधन हो गया था. 

पत्नी ने लिया था वायदा 
एक इंटरव्यू में केपी सिंह ने बताया कि मेरी पत्नी ने निधन से 6 महीने पहले मुझसे वायदा लिया था कि मैं हार नहीं मानूं. मेरे पास आगे बढ़ने के लिए एक नई लाइफ है. उसके ये शब्द मेरे साथ रहे. उन्होंने आगे कहा - मेरी मैरिज लाइफ बहुत ही शानदार रही. मेरी पत्नी मेरी पार्टनर ही नहीं दोस्त भी थी. उसके जाने के बाद से मेरी लाइफ में एक खालीपन हो गया है. जब आप 65 साल साथ रहने के बाद अपने साथी को खोते हैं, तो उस दुख को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. आपकी पूरी लाइफ ही बदल जाती है.

खुद को बताया भाग्यशाली
DLF ग्रुप के एमेरिटस चेयरमैन ने अपने नए रिश्ते के बारे में कहा, 'मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे एक नई पार्टनर मिल गई है. उसका नाम शीना है. वह मेरे जीवन के सबसे अच्छे लोगों में से एक है. वह ऊर्जावान है और मुझे प्रेरित करती है. शीना हर कदम पर मेरा साथ देती है. वह मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है और अब वह मेरे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है'.

इतने करोड़ के हैं मालिक
DLF ग्रुप रियल एस्टेट में काम करता है और केपी सिंह रियल एस्टेट के टॉप रईस अरबपतियों में शामिल हैं. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में केपी सिंह 299वें पायदान पर हैं. उनकी नेटवर्थ 7.63 बिलियन डॉलर (करीब 63200 करोड़ रुपए) है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने 1961 में अपने ससुर राघवेंद्र सिंह द्वारा शुरू की गई कंपनी डेल्ही लैंड एंड फाइनेंस यानी डीएलएफ में शामिल होने के लिए सेना की पोस्टिंग छोड़ दी थी. वह पांच दशक से अधिक समय तक कंपनी के चेयरमैन पद पर रहे और जून 2020 में चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया. अब वह डीएलएफ के एमेरिटस चेयरमैन हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

29 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago