होम / यूटिलिटी / क्‍या बढ़ेगी हायर पेंशन अप्‍लाई करने की तारीख, जानिए कैसे करना है आवेदन? 

क्‍या बढ़ेगी हायर पेंशन अप्‍लाई करने की तारीख, जानिए कैसे करना है आवेदन? 

EPFO की हॉयर पेंशन के लिए आवेदन की तारीख को 3 मई कर दिया था, जिसके बाद कल ये तारीख खत्‍म हो रही है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा हो रहा है कि क्‍या सरकार तारीख को आगे बढ़ाएगी. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

1 सितंबर 2014 के बाद रिटायर हुए कर्मचारियों के लिए लागू हुई हॉयर पेंशन योजना का कल यानी 3 मई को आखिरी दिन है. सरकार ने पहले इसकी तारीख 3 मार्च घोषित की थी लेकिन कई आपत्तियों के बाद सरकार ने इसे 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया था. लेकिन अब 3 मई की तारीख भी खत्‍म होने जा रही है, और खबर आ रही है इसे अप्‍लाई करने वालों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में क्‍या सरकार इसकी तारीख को एक बार फिर बढ़ाएगी? 

ऑनलाइन फाइलिंग में हो रही है समस्‍या 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जो लोग हॉयर पेंशन के लिए ऑनलाइन तरीके से फाइलिंग कर रहे हैं उन्‍हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जानकारों का कहना है कि इस मामले में EPFO की ओर से कुछ मामलों को लेकर स्‍पष्‍ट गाइडलाइन न होने के कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जानकारों का ये भी कहना है कि EPFO को अभी भी कुछ मामलों को लेकर क्‍लेरिफिकेशन दिया जाना बाकी है जिसके कारण कुछ लोग ये तय नहीं कर पा रहे हैं कि उन्‍हें इस स्‍कीम को ऑप्‍ट किया जाना चाहिए या नहीं लेना चाहिए. 

क्‍यों आया है ये हॉयर पेंशन का मामला 
दरअसल पहले EPFO में पेंशन के लिए 15000 रुपये की सीमा तय थी. लेकिन पिछले साल नवंबर में इस मामले में आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने इस सीमा को खत्‍म कर दिया था, जिसके बाद कोर्ट ने अगले 4 महीने में आवेदन करने के लिए कहा था इसी कड़ी में पहले इसकी तारीख 3 मार्च तय की गई और अब 3 मई कर दी गई है जो कल खत्‍म हो गई है. 

कैसे कर सकते हैं इसके लिए आवेदन 
सरकार तारीख को बढ़ाए या ना बढ़ाए हम आपको इसके लिए आवेदन करने के तरीके को बता रहे हैं. इसके लिए आपको EPFO की वेबसाइट पर जाकर हॉयर पेंशन के लिए अप्‍लाई करना होगा. आपको इस लिंक (https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberInterfacePohw/) पर क्लिक करना होगा. अगर आप 1 सितंबर 2014 से पहले रिटॉयर्ड हो चुके हैं तो आपको पहला विकल्‍प चुनना होगा और अगर आप अभी कार्यरत हैं तो आपको उसके लिए दूसरा विकल्‍प चुनना होगा. अगर आप दूसरा विकल्‍प चुनते हैं तो क्लिक करते ही आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा. उसमें आपको अपना यूएएन नंबर और आधार नंबर भरना होगा और फॉर्म सबमिट करना होगा. ऐसा करते ही नियोक्‍ता के पास कंफरमेशन आ जाएगा कि आप अभी जॉब पर हैं या नहीं. नियोक्‍ता का कंफरमेशन आते ही हॉयर पेंशन के लिए आवेदन शुरू हो जाएगा. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

1 day ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

3 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

3 days ago

1 अक्टूबर से 135 साल पुराने कानून की जगह लेगा नया एक्ट, डिजिटल बैंकिंग रिकॉर्ड होंगे मान्य

नए कानून में कागजी रिकॉर्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल, वर्चुअल और क्लाउड पर मौजूद बैंकिंग डेटा को भी कानूनी साक्ष्य के तौर पर मान्यता दी जाएगी.

5 days ago

सितंबर के पहले दिन महंगाई का झटका! ATF 5.46% महंगा, LPG सिलेंडर भी बढ़ा

सितंबर के पहले दिन विमान ईंधन और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, घरेलू LPG, पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं

01-September-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago