होम / यूटिलिटी / आखिर क्‍या होती है ये ई-पे टैक्स सुविधा?  जानिए क्‍या है इस टैक्‍स सेवा का लाभ?

आखिर क्‍या होती है ये ई-पे टैक्स सुविधा?  जानिए क्‍या है इस टैक्‍स सेवा का लाभ?

ई-पे-टैक्‍स सुविधा के जरिए आप आसानी से टैक्‍स पेमेंट तो कर ही सकते हैं लेकिन साथ ही आप उसके जरिए चालान लगाने से लेकर अपनी पिछली पेमेंट की जानकारी भी आसानी से हासिल कर सकते हैं.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

कोई भी करदाता आज की तारीख में टैक्‍स को कई तरीकों से जमा कर सकता है. इनमें एक तरीका है इंटरनेट. आज आप अपना टैक्‍स नेट बैंकिंग के जरिए भी जमा कर सकते हैं. आज की तारीख में आप नेट बैंकिंग/डेबिट कार्ड/काउंटर पर/एनईएफटी/आरटीजीएस और अधिकृत बैंकों के भुगतान गेटवे के माध्यम से कर का भुगतान करने के लिए ई-पे कर सुविधा का फायदा उठा सकते हैं. 

नए बैंक की हुई है इसमें एंट्री 
आयकर विभाग ने हाल ही में RBL बैंक को अपने ई-पे कर सेवा नेटवर्क में ओवर-द-काउंटर और नेट बैंकिंग विकल्पों के साथ जोड़ा है. यह इनकम टैक्‍स अदा करने वालों को नेट-बैंकिंग सुविधा का उपयोग करके इंटरनेट के माध्यम से आयकर भुगतान के लिए दी जाने वाली सुविधा है. मौजूदा समय में, 24 बैंक ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध ई-पे कर सेवाओं की पेशकश कर रहे हैं. 

कैसे कर सकते हैं इसका इस्‍तेमाल 
कोई भी करदाता अपने कर का भुगतान करने के लिए सरकार के द्वारा ऑथराइज बैंकों के गेटवे के जरिए पेमेंट कर सकते हैं. इस सेवा का सबसे बड़ा लाभ ये होता है कि इससे आप चालान भी जनरेट कर सकते हैं और पेमेंट कर सकते हैं और आपकी पेमेंट की पूरी डिटेल भी इसमें मौजूद रहती है. इस सेवा का फायदा लेने के यूजर को अपना पैन/टैन और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा.

किन- किन बैंकों के जरिए कर सकते हैं पेमेंट 
अगर आप भी इस बार अपने टैक्‍स को ई पेमेंट के जरिए भुगतान करने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि आप किन बैंकों के जरिए इसका पेमेंट कर सकते हैं. इनमें एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया,  बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, सिटी यूनियन बैंक, फेडरल बैंक,  एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, इंडसइंड बैंक, जम्मू और कश्मीर बैंक, करूर वैश्य बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, आरबीएल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, साउथ इंडियन बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक, शामिल हैं. 


कैसे फाइल करें ई पे टैक्‍स

ई-पे टैक्स सेवा का इस्‍तेमाल आपको कैसे करना है हम आपको इसकी स्‍टेप दर स्‍टेप जानकारी दे रहे हैं. 

1. सबसे पहले आप ई-फाइलिंग पोर्टल में लॉग इन करें और ई-पे टैक्स टैब पर क्लिक करें.
2. उसके बाद उसमें अपना पैन, मोबाइल नंबर भरें और अगले स्टेप पर जाएं. 
3. इसके बाद आपके मोबाइल पर आए ओटीपी को उसमें सबमिट करें और जारी रखें पर क्लिक करें. 
4. इसके बाद आपको आपका पैन नंबर डालने को कहा जाएगा साथ ही आपको मास्‍क्‍ड नंबर डालने को कहा जाएगा और फिर जारी रखें पर क्लिक करें.  
5- इसके बाद असेसमेंट साल का चयन करें और दूसरी जानकारी डालकर क्लिक करें.
6 इसके बाद पेमेंट कैटेगिरी का चयन करिए इसके बाद जारी रखें पर क्लिक करें. 
7- इसके बाद एड टैक्‍स ब्रेकअप पर जानकर मांगी गई सभी जानकारी भरें. 
8- इसके बाद पेमेंट गेटवे का चयन करें और जारी रखें पर क्लिक करें. 
9- इसके बाद प्रीव्‍यू में अपने द्वारा दी गई सभी जानकारियों को चेक कर लें और पेमेंट कर दें. 
10- पेमेंट करने के बाद आपको एक कंफरमेशन मेल आएगा, और एसएमएस भी आएगा. 
इसके अलावा आप भविष्‍य के रिफरेंस के लिए चालान रसीद को भी डाउनलोड कर सकते हैं. ये जानकारी पेमेंट हिस्‍ट्री में भी मौजूद रहती है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

22 hours ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

23 hours ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

2 days ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

4 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

4 days ago


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

14 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago