✕

होम / यूटिलिटी / जनता के समर्थन वाले आवेदन पर संसद में चर्चा की मांग वाली याचिका पर SC ने क्‍या कहा?

जनता के समर्थन वाले आवेदन पर संसद में चर्चा की मांग वाली याचिका पर SC ने क्‍या कहा?

SC में आए अनुच्‍छेद 32 के इस्‍तेमाल वाली इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जो कहा वो बेहद दिलचस्‍प है, इस याचिका में जनता के समर्थन वाले विषय पर संसद में चर्चा कराए जाने की मांग की गई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश की सर्वोच्‍च अदालत में मामले तो कई आते हैं लेकिन कई बार कोर्ट के सामने ऐसी याचिकाएं भी आ जाती हैं जो सुनने भर से बड़ी अविश्‍वसनीय लगती हैं. ऐसा ही एक मामला सुप्रीम कोर्ट के समक्ष आया जिसमें याचिकाकर्ता ने कोर्ट से ये अनुमति मांगी कि अगर किसी विषय पर जनता का समर्थन हो तो देश के नागरिक याचिका लेकर सीधे देश की संसद में जा सकें. इस याचिका को कई लोगों के समर्थन पत्र के साथ कोर्ट में लगाया गया था. लेकिन इस पर सुप्रीम कोर्ट ने जो भी कहा वो बेहद दिलचस्‍प है. 

आखिर क्‍या है पूरा मामला 
भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जेबी पारदीवाला की सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने शुक्रवार को एक रिट याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया. इस याचिका में नागरिकों को सीधे संसद में याचिका दायर करने की अनुमति देने की मांग की गई थी. इस याचिका के लिए याचिकाकर्ता ने पर्याप्‍त समर्थन हासिल करने के बाद तैयार किया था. इस मामले में याचिकाकर्ता ने संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत कार्यवाही शुरू की जिसमें उसने एक ऐसी व्‍यवस्था बनाने की मांग की थी जिसके तहत नागरिक किसी भी महत्‍वपूर्ण विषय के लिए याचिका तैयार कर सकते हैं और नागरिक उनके लिए लोकप्रिय समर्थन प्राप्त कर सकते हैं. इस याचिका में भी ये कहा गया था कि यदि कोई याचिका उसके लिए जो भी सीमा तय की जाएगी अगर वो उसे पार कर जाती है तो इसे संसद में चर्चा और बहस के लिए अनिवार्य रूप से लिया जाना चाहिए जिससे उस महत्‍वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सके.

 इस पर अदालत ने क्‍या कहा 
इस पूरे मामले पर तीन जजों की बेंच ने सुनवाई करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता ने ऐसी राहत मांगी है जो विशेष रूप से संसद के क्षेत्र में है और इसलिए संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत अपने अधिकार क्षेत्र का प्रयोग करते हुए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इस पर निर्देश जारी नहीं किया जा सकता है. इस मामले में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और एएसजी ऐश्वर्या भाटी ने अदालत की सहायता की और कहा कि याचिकाओं की प्राप्ति के लिए एक प्रक्रिया पहले से मौजूद है, जिन पर याचिकाओं की समिति द्वारा विचार किया जाता है.

आखिर क्‍या है अनुच्‍छेद 32 
अनुच्छेद 32 (संवैधानिक उपचारों का अधिकार) यह एक मौलिक अधिकार है, जो भारत के प्रत्येक नागरिक को संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य मौलिक अधिकारों को लागू कराने के लिये सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष याचिका दायर करने का अधिकार देता है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

1 hour ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

1 hour ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

1 hour ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

3 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

4 hours ago