✕

होम / यूटिलिटी / रिटायरमेंट के बाद चाहते हैं 50 हजार रुपये की हर महीने पेंशन, तो फिर कर लें ये काम

रिटायरमेंट के बाद चाहते हैं 50 हजार रुपये की हर महीने पेंशन, तो फिर कर लें ये काम

लेकिन अगर कोई व्यक्ति निजी क्षेत्र में है तो फिर उसको रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी के लिए एक पेंशन प्लान होना चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः सरकारी कर्मचारियों को तो रिटायरमेंट के बाद किसी तरह की चिंता नहीं करनी चाहिए, क्योंकि उनको पेंशन सरकार की तरफ से मिलती रहती है. लेकिन अगर कोई व्यक्ति निजी क्षेत्र में है तो फिर उसको रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी के लिए एक पेंशन प्लान होना चाहिए. तभी वो जिंदगी को ठीक तरीके से जी सकेगा. 

किसी व्यक्ति के लिए यह आदर्श है कि वह अपने सेवा जीवन की शुरुआत से ही रिटायरमेंट की योजना बनाना शुरू कर दे ताकि बिना अधिक तनाव के एक उपयुक्त रिटायरमेंट फंज का संचय सुनिश्चित हो सके. अगर आपने अभी तक रिटायरमेंट के लिए निवेश शुरू नहीं किया है, तो बेहतर होगा कि इसमें और देरी न करें. 

अभी के हिसाब से चाहिए 50 हजार रुपये की मासिक पेंशन

एक व्यक्ति को अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए प्रति माह कम से कम 50,000 रुपये की आवश्यकता होती है. हालांकि, यदि आप कुछ वर्षों के बाद रिटायर होने जा रहे हैं, तो हर गुजरते साल के साथ मासिक आवश्यकता बढ़ती जाएगी.

हालांकि आवश्यकता में वृद्धि के बावजूद, रिटायरमेंट से पहले आपके पास जितना अधिक समय होगा, आपके लिए रिटायरमेंट फंड जमा करना उतना ही आसान होगा. इसके लिए बहुत सारे विकल्प हैं जिन पर हम आज आपको बताने जा रहे हैं. 

एफडी में चाहिए होगा 80 लाख का निवेश

वरिष्ठ नागरिकों के लिए वर्तमान में FD की दर लगभग 7.5 प्रतिशत प्रति वर्ष है तो प्रति माह 50,000 रुपये या प्रति वर्ष लगभग 6 लाख रुपये प्राप्त करने के लिए आपको लगभग 80 लाख रुपये का निवेश करने की आवश्यकता है. वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस) 7.4 प्रतिशत की वार्षिक ब्याज दरों के साथ एक सुरक्षित विकल्प है, लेकिन आप प्रत्येक योजना में केवल 15 लाख रुपये तक ही निवेश कर सकते हैं. एफडी पर ब्याज आयकर अधिनियम की धारा 80TTB के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए 50,000 रुपये की छूट सीमा से अधिक कर योग्य है. स्रोत पर कर (टीडीएस) काटा जाएगा, जब तक कि फॉर्म 15एच जमा नहीं किया जाता है.

एलआईसी की पेंशन स्कीम

एलआईसी प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (पीएमवीवीवाई) योजना भी वितरित करता है जो वर्तमान में 15 लाख रुपये की निवेश सीमा के साथ 10 वर्षों के लिए 7.66 फिसदी की वार्षिक ब्याज दर की पर मिल रही है. इस स्कीम के तहत कोई टीडीएस नहीं होगा और वार्षिकी करने वालों को अपनी आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करते समय अन्य स्रोतों से आय में इसको फाइल करना होगा. 

म्यूचुअल फंड

इक्विटी और डेट सेगमेंट दोनों के तहत विभिन्न प्रकार की एमएफ योजनाएं उपलब्ध हैं. इक्विटी-उन्मुख एमएफ योजनाओं की तुलना में ऋण-उन्मुख योजनाओं के लिए रिटर्न की दर या चक्रवृद्धि वार्षिक विकास दर (सीएजीआर) कम है. दूसरी ओर, निवेशित पूंजी में उतार-चढ़ाव डेट योजनाओं के लिए कम और इक्विटी योजनाओं के लिए अधिक होगा.

VIDEO: आखिर क्या वजह हैं 4 स्टार होटल में तेजी से हो रहा है विस्तार

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

38 minutes ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

12 minutes ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

25 minutes ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

17 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

15 hours ago