होम / यूटिलिटी / मालगाड़ी के 53 वैगन पटरी से उतरे, नई दिल्ली आने वाली इन ट्रेनों के रूट बदले

मालगाड़ी के 53 वैगन पटरी से उतरे, नई दिल्ली आने वाली इन ट्रेनों के रूट बदले

अप एवं डाउन लाइन पर रेल यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया. इसका असर कई ट्रेनों पर भी पड़ा है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

नई दिल्ली: धनबाद मंडल के कोडरमा और मानपुर रेलखंड के मध्य गुरपा स्टेशन पर आज दिनांक 26.10.2022 को प्रातः 06.24 बजे कोयला लदे मालगाड़ी के 53 वैगन पटरी से उतर गए. इसके फलस्वरूप अप एवं डाउन लाइन पर रेल यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया. इसका असर कई ट्रेनों पर भी पड़ा है.

आखिरी स्टेशन तक नहीं जाएंगी ये ट्रेनें
इस रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है. 26 अक्टूबर को धनबाद से चलने वाली 13305 धनबाद-डेहरी ऑन सोन इंटरसिटी एक्सप्रेस नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो तक ही चलेगी. वहीं, आसनसोल से प्रस्थान करने वाली 13553 आसनसोल-वाराणसी एक्सप्रेस सिर्फ धनबाद तक चलेगी. गया से प्रस्थान करने वाली 13546 गया-आसनसोल एक्सप्रेस टनकुप्पा तक ही जाएगी, जबकि आसनसोल से प्रस्थान करने वाली 13545 आसनसोल-गया को रद्द कर दिया गया है.

इन ट्रेनों का बदला गया रूट
- 26 अक्टूबर को हावड़ा से प्रस्थान करने वाली 12381 हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया आसनसोल-झाझा, पटना-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलेगी.
- कोलकाता से प्रस्थान करने वाली 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग वाया आसनसोल-झाझा, पटना-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलेगी.
- पटना से प्रस्थान करने वाली 12365 पटना-रांची एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया गया-डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड-टोरी के रास्ते चलेगी.
- कोलकाता से चलने वाली 12319 कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया आसनसोल-झाझा, पटना-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलेगी.
- 25.10.2022 को बीकानेर से प्रस्थान कर चुकी 12260 बीकानेर-सियालदह एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया गया-किऊल- झाझा के रास्ते चलेगी.
- 25 अक्टूबर को अजमेर से प्रस्थान कर चुकी 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया गया- किऊल- झाझा के रास्ते चलेगी.
- 25.10.2022 को नई दिल्ली से प्रस्थान कर चुकी 12382 नई दिल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया गया- किऊल- झाझा के रास्ते चलेगी.
- 24 अक्टूबर को जम्मूतवी से प्रस्थान कर चुकी 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया गया- किऊल- झाझा के रास्ते चलेगी.
- 25 अक्टूबर को आनंद विहार टर्मिनस से प्रस्थान कर चुकी 12444 आनंद विहार टर्मिनस-हल्दिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.-पटना-झाझा-आसनसोल के रास्ते चलेगी.
- 25 अक्टूबर को नई दिल्ली से प्रस्थान कर चुकी 12802 नई दिल्ली-पुरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया डेहरी ऑन सोन-गढवा रोड-बरकाकाना-मुरी के रास्ते चलेगी.
- 26 अक्टूबर को हटिया से प्रस्थान करने वाली 18626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया चंद्रपुरा-कतरासगढ़-धनबाद-प्रधानखंटा-झाझा- किउल-दिनकर ग्राम सिमरिया के रास्ते चलेगी.
- 26 अक्टूबर को पूर्णिया कोर्ट से प्रस्थान करने वाली 18625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया गया-डेहरी ऑन सोन-गढ़वा रोड-टोरी-लोहरदगा-रांची के रास्ते चलेगी.
- 25 अक्टूबर को पुरी से प्रस्थान कर चुकी 12801 पुरी-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया राजाबेरा-भंडारीडीह-(बरकाकाना छोड़कर)-गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन  के रास्ते चलेगी.
- 26 अक्टूबर को हावड़ा से प्रस्थान करने वाली 12301 हावड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग वाया आसनसोल-झाझा-पटना पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते होगा.
- 26 अक्टूबर को सियालदह से प्रस्थान करने वाली 12313 सियालदह-नई दिल्ली एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग वाया आसनसोल-झाझा-पटना पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते है.
- 26 अक्टूबर को सियालदह से प्रस्थान करने वाली 12259 सियालदह-बीकानेर एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग वाया आसनसोल-झाझा-पटना पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते है.
- 26 अक्टूबर को हावड़ा से प्रस्थान करने वाली 12175 हावड़ा-ग्वालियर एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग वाया आसनसोल-झाझा-पटना पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते है.
- 26 अक्टूबर को रांची से प्रस्थान करने वाली 12366 रांची-पटना एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग वाया टोरी-गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन-गया के रास्ते है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

1 day ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

3 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

3 days ago

1 अक्टूबर से 135 साल पुराने कानून की जगह लेगा नया एक्ट, डिजिटल बैंकिंग रिकॉर्ड होंगे मान्य

नए कानून में कागजी रिकॉर्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल, वर्चुअल और क्लाउड पर मौजूद बैंकिंग डेटा को भी कानूनी साक्ष्य के तौर पर मान्यता दी जाएगी.

5 days ago

सितंबर के पहले दिन महंगाई का झटका! ATF 5.46% महंगा, LPG सिलेंडर भी बढ़ा

सितंबर के पहले दिन विमान ईंधन और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, घरेलू LPG, पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं

01-September-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

14 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago