होम / यूटिलिटी / कम पैदावार की आशंकाओं के बीच खूब हो रही है धान की खरीद, आंकड़े देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे

कम पैदावार की आशंकाओं के बीच खूब हो रही है धान की खरीद, आंकड़े देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे

देश के उत्‍तरी राज्‍यों में इस साल हुई बेमौसम बारिश के बाद कई राज्‍यों में फसलों को बड़ा नुकसान हुआ था, जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा था कि इस साल धान की खरीद कम होगी.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

हमारे देश में इस साल सितंबर में हुई बारिश के बाद आशंका ये जताई जा ही थी कि इस साल हमारे देश में धान की कम खरीद होगी, लेकिन धान की खरीद के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं उससे लगता ये है कि इस साल धान की खरीद नए रिकॉर्ड बनाने जा रही है. आंकड़ों के अनुसार अभी पिछले साल अभी तक 24244184 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी, जबकि इस साल अभी तक एफसीआई देश में 24776378 लाख मीट्रिक टन धान खरीद चुका है. जो बताता है कि धान की पैदावार के कम होने की स्थिति इस साल देश में नहीं है. हो सकता है कि इस साल धान की खरीद रिकॉर्ड बना दे.

किन राज्‍यों में हुई है बंपर पैदावार

जिन राज्‍यों में इस बार बंपर पैदावार हुई है उनमें पंजाब, तमिलनाडु, उत्‍तराखंड हरियाणा, छत्‍तीसगढ, जैसे राज्‍य शामिल हैं. मिनिस्‍ट्री ऑफ फूड एंड कंज्‍यूमर अफेयर के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक पंजाब ने 16718867 मीट्रिक टन, तमिलनाडु ने 843801 मीट्रिक टन, उत्‍तराखंड में 595835 मीट्रिक टन, छत्‍तीसगढ 423691 मीट्रिक टन, हरियाणा 5800757 मीट्रिक टन, जबकि यूपी में अब तक 305699 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है.

कितना रखा गया है लक्ष्‍य

धान की खरीद का इस बार सरकार ने बड़ा लक्ष्‍य रखा गया है.सरकार का लक्ष्‍य इस बार की खरीफ की फसल से 775.72 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का है. जबकि एफसीआई ने 521 लाख मीट्रिक टन चावल की खरीद का लक्ष्‍य रखा है. पिछले साल के आंकड़ों की बात करें तो सरकार ने 759 लाख मीट्रिक धन की खरीद का लक्ष्‍य रखा था, जिसमें सबसे ज्‍यादा 187.56लाख मीट्रिक टन का पंजाब से खरीदा गया था.

कब तक होती है धान की खरीद

एफसीआई अलग-अलग राज्‍यों में अलग-अलग समय तक धान की खरीद करता है, जिसमें आंध्र प्रदेश में मार्च 2023 तक खरीद होगी जबकि तेलंगाना में जनवरी 2023 तक, आसाम में जून 2023 तक खरीद का लक्ष्‍य रखा गया है. इसी तरह गुजरात, हरियाणा,जम्‍मू कश्‍मीर और पंजाब में ये लक्ष्‍य नवंबर या दिसंबर तक ही है.इसके बाद इन राज्‍यों में गेहूं की बुवाई शुरू हो जाती है.जो जून में जाकर काटी जाती है.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

1 day ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

3 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

3 days ago

1 अक्टूबर से 135 साल पुराने कानून की जगह लेगा नया एक्ट, डिजिटल बैंकिंग रिकॉर्ड होंगे मान्य

नए कानून में कागजी रिकॉर्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल, वर्चुअल और क्लाउड पर मौजूद बैंकिंग डेटा को भी कानूनी साक्ष्य के तौर पर मान्यता दी जाएगी.

5 days ago

सितंबर के पहले दिन महंगाई का झटका! ATF 5.46% महंगा, LPG सिलेंडर भी बढ़ा

सितंबर के पहले दिन विमान ईंधन और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, घरेलू LPG, पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं

01-September-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

14 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago