✕

होम / यूटिलिटी / यदि कोई रेस्टोरेंट आपसे जबरन सर्विस टैक्स वसूले तो क्या करें? नोट कर लें ये नंबर

यदि कोई रेस्टोरेंट आपसे जबरन सर्विस टैक्स वसूले तो क्या करें? नोट कर लें ये नंबर

CCPA ने कहा कि यदि उनकी बात नहीं मानी जाती है या फिर किसी तरह की जबरदस्ती की जाती है तो वे राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने होटलों और रेस्टोरेंट को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि वे ग्राहकों के साथ मनमानी नहीं कर सकते. ग्राहक बिल राशि से सर्विस चार्ज हटाने के लिए होटल या रेस्टोरेंट से कह सकता है.

हेल्पलाइन नंबर 1915
CCPA ने कहा कि यदि उनकी बात नहीं मानी जाती है या फिर किसी तरह की जबरदस्ती की जाती है तो वे राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 1915 पर कॉल करके या NCH मोबाइल ऐप पर शिकायत कर सकते हैं. संबंधित होटलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन
CCPA ने अनुचित व्यापार प्रथाओं को रोकने और सर्विस चार्ज वसूलने वाले होटल और रेस्टोरेंट के संबंध में उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन से संबंधित दिशानिर्देश जारी किए हैं. दिशा निर्देश में कहा गया है कि ग्राहक इसके खिलाफ राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन (एनसीएच) पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

अपनी तरफ से सर्विस चार्ज नहीं जोड़ेंगे
CCPA द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि होटल या रेस्टोरेंट खाने के बिल में अपनी तरफ से सर्विस चार्ज नहीं जोड़ेंगे. दिशा निर्देश के मुताबिक सर्विस चार्ज की वसूली किसी अन्य नाम से भी नहीं की जाएगी. कोई भी होटल या रेस्टोरेंट किसी उपभोक्ता को सर्विस चार्ज का भुगतान करने के लिए बाध्य नहीं करेगा और उपभोक्ता को स्पष्ट रूप से सूचित करेगा कि सर्विस चार्ज देना स्वैच्छिक / वैकल्पिक और उपभोक्ता के विवेक पर निर्भर है.

जिलाधिकारी के पास भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं
ग्राहक CCPA द्वारा जांच और उसके बाद की कार्रवाई के लिए संबंधित जिले के जिलाधिकारी के पास भी शिकायत दर्ज करा सकता है. शिकायत ई-मेल द्वारा CCPA को भेजी जा सकती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

1 hour ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

22 minutes ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

51 minutes ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

8 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

4 hours ago