✕

होम / यूटिलिटी / महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

देशभर में आम लोगों को एक बार फिर ईंधन महंगाई का झटका लगा है. सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार तीसरी बार बढ़ोतरी कर दी है, वहीं दिल्ली-एनसीआर में सीएनडी भी 1 रुपये प्रति किलो महंगी हो गई है. नई दरें शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू हो चुकी हैं. लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों का असर अब आम लोगों के मासिक बजट, परिवहन खर्च और रोजमर्रा की जरूरतों पर साफ दिखाई देने लगा है.

9 दिनों में तीसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के मुताबिक, 15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 91 पैसे बढ़कर 92.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है. इससे पहले 15 मई को करीब चार साल बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक साथ 3 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई थी. इसके बाद 19 मई और अब 23 मई को फिर कीमतें बढ़ाई गई हैं.

दिल्ली-एनसीआर में CNG भी महंगी

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG उपभोक्ताओं को भी राहत नहीं मिली है. दिल्ली में CNG की कीमत में 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद नई कीमत 81.09 रुपये प्रति किलो हो गई है. नई दरें लागू होने के बाद ऑटो, टैक्सी, कैब और निजी CNG वाहनों की लागत बढ़ गई है. पहले से महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए यह एक और बड़ा झटका माना जा रहा है.

4 महानगरों में पेट्रोल के नए दाम

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमतें इस प्रकार हैं:

दिल्ली – 99.51 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता – 110.64 रुपये प्रति लीटर
मुंबई – 100.49 रुपये per लीटर
चेन्नई – 105.31 रुपये प्रति लीटर

डीजल के ताजा रेट

डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है:

दिल्ली – 92.49 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता – 97.02 रुपये प्रति लीटर
मुंबई – 95.02 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई – 96.98 रुपये प्रति लीटर

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

नोएडा – पेट्रोल 99.51 रुपये, डीजल 92.84 रुपये
लखनऊ – पेट्रोल 99.28 रुपये, डीजल 92.64 रुपये
पटना – पेट्रोल 110.49 रुपये, डीजल 96.53 रुपये
रांची – पेट्रोल 102.60 रुपये, डीजल 97.66 रुपये
भोपाल – पेट्रोल 111.71 रुपये, डीजल 96.85 रुपये

कच्चे तेल में तेजी से बढ़ा दबाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. ब्रेंट क्रूड करीब 103.5 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 96.60 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और सप्लाई को लेकर अनिश्चितता के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया है. इसका सीधा असर भारत जैसे आयात-निर्भर देशों पर पड़ रहा है.

परिवहन लागत बढ़ने की आशंका

सीएनजी और पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से सबसे ज्यादा असर परिवहन क्षेत्र पर पड़ने की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर में लाखों लोग रोजाना CNG ऑटो, टैक्सी और कैब सेवाओं पर निर्भर रहते हैं. ईंधन महंगा होने से ड्राइवरों की लागत बढ़ेगी, जिसका असर किराए में बढ़ोतरी के रूप में यात्रियों को झेलना पड़ सकता है. ऑटो चालकों का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों से उनकी कमाई पर सीधा असर पड़ रहा है.

रोजमर्रा की चीजें भी हो सकती हैं महंगी

विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर सिर्फ वाहनों तक सीमित नहीं रहेगा. माल ढुलाई महंगी होने से सब्जियां, फल और रोजमर्रा के सामान भी महंगे हो सकते हैं. अगर आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी नहीं आती, तो महंगाई का दबाव और बढ़ सकता है.

ऐसे चेक करें अपने शहर का ताजा रेट

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं. ग्राहक SMS के जरिए भी अपने शहर के ताजा रेट जान सकते हैं.

- इंडियन ऑयल ग्राहक: RSP <शहर कोड> लिखकर 9224992249 पर भेजें
- BPCL ग्राहक: RSP <शहर कोड> लिखकर 9223112222 पर भेजें
- HPCL ग्राहक: HPPRICE <शहर कोड> लिखकर 9222201122 पर भेजें
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

छोटे दुकानदारों को UPI अपनाने पर मिलेगा इंसेंटिव, जानें क्या हैं NPCI की नई स्कीम की शर्तें

UPI के दायरे में छोटे और मझोले व्यापारियों को लाने के लिए NPCI की नई पहल, QR कोड लगाने पर 300 रुपये और साउंडबॉक्स लगाने पर 750 रुपये का मिलेगा इंसेंटिव

1 week ago

FSSAI की बड़ी कार्रवाई: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन असुरक्षित खाद्य उत्पाद जब्त, 1,133 लाइसेंस निलंबित

FSSAI ने 1 सितंबर से 5 नवंबर के बीच देशभर में कुल 56,431 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान 3,279.57 टन प्रतिबंधित और गैर-अनुपालन वाले खाद्य उत्पाद जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 81.80 करोड़ रुपये है.

09-November-2026

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

02-November-2026

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

31-October-2026

सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी और सोना 3 फीसदी तक टूट गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

31-October-2026


बड़ी खबरें

नेपाल के साथ आर्थिक रिश्ते मजबूत करेगा भारत, 1.62 अरब डॉलर के पैकेज में टेक्नोलॉजी से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर तक पर जोर

भारत और नेपाल ने आर्थिक एवं विकास सहयोग को व्यापक बनाने के लिए 1.62 अरब डॉलर के पैकेज का खाका तैयार किया है. इसके तहत स्टार्टअप, तकनीक, शिक्षा, कृषि, उद्योग और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाया जाएगा.

6 hours ago

FY27 में 7% रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ, S&P ने अनुमान बरकरार रखा

रेटिंग एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स के मुताबिक, भारत वित्त वर्ष 2027 में 7 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर हासिल कर सकता है. हालांकि, कम बारिश, अल नीनो और बढ़ती इनपुट लागत के कारण महंगाई का दबाव बढ़ने की आशंका है.

6 hours ago

NBFC सेक्टर में जारी रहेगी तेजी, मार्च 2028 तक 68 लाख करोड़ रुपये होगा AUM

क्रिसिल रेटिंग्स की रिपोर्ट के मुताबिक, गोल्ड लोन, अनसिक्योर्ड लेंडिंग और प्रॉपर्टी के बदले लोन देने वाले NBFCs की ग्रोथ सबसे तेज रहेगी. वहीं, बढ़ते घरेलू कर्ज और ग्रामीण आय पर भी नजर रखने की जरूरत होगी.

10 hours ago

युवाओं में अचानक हार्ट अटैक का खतरा बढ़ा, 40 साल से कम उम्र वालों में कार्डियक डेथ के मामले 30% बढ़े: रिपोर्ट

इंडियन ऑटोप्सी स्टडीज के नतीजों के मुताबिक, कम उम्र के लोगों में अचानक दिल की मौत के अलग-अलग कारण सामने आते हैं. स्ट्रक्चरल कार्डियोमायोपैथी के 25.4 फीसदी मामले पाए गए, जबकि मायोकार्डियल इन्फार्क्शन के साथ कोरोनरी आर्टरी डिजीज के मामले 28.8 फीसदी रहे. व

8 hours ago

वित्त वर्ष 2031 तक 594 मिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है भारत का साइबर इंश्योरेंस बाजार: डेलॉयट

डेलॉयट ने साइबर इंश्योरेंस को रिपोर्टिंग की एक अलग श्रेणी बनाने और लगातार निगरानी पर आधारित अंडरराइटिंग अपनाने की सिफारिश की है. इसके अलावा साइबर आपदा मॉडलिंग, रैनसमवेयर स्ट्रेस टेस्टिंग और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े प्रीमियम निर्धारण जैसे उपाय सुझाए गए हैं.

9 hours ago