✕

होम / यूटिलिटी / अब इस 'स्मार्ट सिटी' में भी लें मुंबई का मजा, दुकानें खोल मालामाल होने का सुनहरा मौका

अब इस 'स्मार्ट सिटी' में भी लें मुंबई का मजा, दुकानें खोल मालामाल होने का सुनहरा मौका

आगरा चौपाटी में विकास प्राधिकरण ने करीब 28 दुकानें बनाई हैं. इनमें से करीब 21 दुकानों को आगरा के दुकानदारों के लिए आरक्षित किया है.

आमिर कुरेशी 4 years ago

आगरा: मोहब्बत की नगरी आगरा भी मुंबई की माया नगरी की तरह लोगों को चौपाटी का अहसास कराएगा. जल्द ही शहर में आगरा चौपाटी के नाम से आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के पर्यटन को बढ़ावा देने और व्यंजनों के शौकीनों के लिए ताज नगरी फेज 2 योजना में आगरा चौपाटी का निर्माण किया है. इसका निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है.

आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण
आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने यह निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कि जल्द से जल्द आगरा चौपाटी का कार्य पूर्ण किया जाए. इसमें कतई भी ढिलाई ना की जाए, क्योंकि आगरा स्मार्ट सिटी की लिस्ट में है.

आगरा चौपाटी में 28 दुकानें
आगरा चौपाटी में विकास प्राधिकरण ने करीब 28 दुकानें बनाई हैं. इनमें से करीब 21 दुकानों को आगरा के दुकानदारों के लिए आरक्षित किया है. इनका आवंटन खाद्य पदार्थों के केवल उन्हीं कारोबारियों  को दिया जाएगा जो स्थानीय स्तर पर काम करते हैं और करते चले आ रहे हैं. ये वे कारोबारी होंगे, जिनकी वजह से आगरा के व्यंजनों को जाना जाता है.

बाहर के व्यापारियों के लिए क्या व्यवस्था
शेष 7 दुकानों के लिए अन्य जिलों या प्रदेशों के लोग भी आवेदन कर सकते हैं. हालांकि आवंटन के लिए अभी तक कोई नियम और शर्तें अधिकारिक रूप से तय नहीं की गई हैं, लेकिन यह जरूर बताया कि ये सभी दुकानें सिर्फ उन्हें ही दी जाएंगी, जो किसी भी प्रदेश के स्पेशलिस्ट हों.

देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए खास
आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष  चर्चित गौड़ ने चौपाटी में प्रगतिमान कार्य को समय से पूर्ण करने को कहा. उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द आगरा में चौपाटी का सपना साकार होगा, जिससे आने वाले समय में देशी और विदेशी पर्यटक अपना समय व्यतीत कर सकेंगे.

VIDEO : Flipkart The Big Billion Days: इन Mobiles पर मिलेगी अब तक की सबसे बड़ी छूट, कीमत का हुआ खुलासा


टैग्स
सम्बंधित खबरें

छोटे दुकानदारों को UPI अपनाने पर मिलेगा इंसेंटिव, जानें क्या हैं NPCI की नई स्कीम की शर्तें

UPI के दायरे में छोटे और मझोले व्यापारियों को लाने के लिए NPCI की नई पहल, QR कोड लगाने पर 300 रुपये और साउंडबॉक्स लगाने पर 750 रुपये का मिलेगा इंसेंटिव

1 week ago

FSSAI की बड़ी कार्रवाई: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन असुरक्षित खाद्य उत्पाद जब्त, 1,133 लाइसेंस निलंबित

FSSAI ने 1 सितंबर से 5 नवंबर के बीच देशभर में कुल 56,431 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. इस दौरान 3,279.57 टन प्रतिबंधित और गैर-अनुपालन वाले खाद्य उत्पाद जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 81.80 करोड़ रुपये है.

1 week ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

02-November-2026

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

31-October-2026

सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी और सोना 3 फीसदी तक टूट गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.

31-October-2026


बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

15 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

10 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

14 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

10 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

16 hours ago