✕

होम / यूटिलिटी / नए साल मिला लोगों को तोहफा, जानिए किन बचत स्कीम्स की ब्‍याज दरों में हुआ इजाफा

नए साल मिला लोगों को तोहफा, जानिए किन बचत स्कीम्स की ब्‍याज दरों में हुआ इजाफा

सरकार की ओर से लगातार दूसरे क्वार्टर में अलग-अलग तरह की कई सेविंग स्कीम्स पर इंटरेस्ट रेट को बढ़ाया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मोदी सरकार ने सभी देशवासियों को नए साल पर एक नया तोहफा दिया है. सरकार ने कुछ सेविंग स्कीम्स के इंटरेस्ट रेट में इजाफा कर दिया है. सरकार की ओर से लगातार दूसरे क्वार्टर में इंटरेस्ट रेट में इजाफा किया गया है. ये इजाफा लगभग 110 बेसिस प्वाइंट का किया गया है. लेकिन इस बढ़ोतरी का फायदा मार्च तिमाही के लिए टैक्स पर नहीं मिल पाएगा. हालांकि मोदी सरकार की ओर से कुछ मशहूर टैक्स बेनिफिट स्कीम्स में इसका इजाफा नहीं किया गया है, जिसमें पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी योजनाएं शामिल हैं. इन पर पहले की तरह 7.1% और 7.6% का इंटरेस्ट रेट मिलता रहेगा. 

उम्‍मीद थी कि और ज्‍यादा होगा इजाफा
RBI की ओर से लगातार बढ़ाई जा रही ब्याज दरों के बीच उम्मीद की जा रही थी कि इसमें और ज्यादा इजाफा किया जाएगा. बढ़ती महंगाई के बीच उम्मीद थी कि सरकार इसमें और ज्यादा इजाफा करेगी. हालांकि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण पहले से कई परेशानियों का सामना कर रहे केंद्र पर इस बढ़ोतरी के कारण खर्चे में और ज्यादा इजाफा होगा. 

लगातार दूसरे क्‍वार्टर में हुआ इजाफा 
ऐसा लगातार दूसरे क्वार्टर में हो रहा है जब कुछ स्कीम्स के इंटरेस्ट रेट में इजाफा किया गया है. इससे पहले केंद्र सरकार ने 9 क्‍वार्टर के गैप के बाद दिसंबर में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी. हालांकि बैंकों के द्वारा कहा गया था कि पिछले कुछ समय से स्मॉल सेविंग पर उच्च ब्याज दर को लंबे समय तक रखा गया था. विशेष तौर पर महामारी के बाद जबकि केंद्रीय रिजर्व बैंक ने कई प्रमुख नीतिगत दरों में बार-बार कटौती की थी. स्मॉल सेविंग रेट को हर क्वार्टर पर रिव्यू किया जाता है. सरकार का यह ताजा कदम सरकारी प्रतिभूतियों पर बढ़ते दबाव के कारण लिया गया है.

सरकार को उम्मीद है कि इंटरेस्ट रेट्स में इजाफा करने के बाद उसके नेशनल सेविंग फंड का इस्तेमाल लगातार तेजी से होता रहेगा और लोग उन्‍हें इस्‍तेमाल करते रहेंगें. सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023 के लिए पहले ही सकल बाजार उधार योजना में ₹10000 की कटौती की घोषणा की है, जिसके चलते ही वर्ष 2023 के राजकोषीय घाटे में कमी के लिए इन सेविंग स्कीम्स पर निर्भरता बढ़ सकती है. हालांकि सरकार ने वित्त वर्ष 2023 में NSS के बजट में 4.25 ट्रिलियन की आमद की उम्मीद लगाई है जो कि वर्ष 2022 में 5.92 ट्रिलियन था.

किन सेविंग स्‍कीम में बढ़ाई गई हैं ब्‍याज दरें
जिन सेविंग स्कीम्स में इंटरेस्ट रेट बढ़ाएगा गया है उनमें 1 साल 2 साल और 3 साल की सावधि जमा पर मार्च तिमाही के लिए ब्याज दरों में 110 पॉइंट्स की बढ़ोतरी की गई है. जो क्रमशः 1 साल के लिए 6.6%, 2 साल के लिए 6.8% और 3 साल के लिए 6.9% है. 5 साल के लिए सावधि जमा पर 30 अंकों की बढ़ोतरी करते हुए इसे 7% तक कर दिया गया है. जबकि सीनियर सिटीजन डिपॉजिट और मासिक आय खाता योजना पर 40 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी करते हुए इसे 8% और 7.1% कर दिया गया है. किसान विकास पत्र पर 120 महीने की मैच्योरिटी के लिए अब 7.2% का इंटरेस्ट रेट कर दिया गया है जो कि अब तक 123 महीने की मैच्योरिटी के लिए 7% मिला करता था.

पिछले साल भी लिया था सरकार ने फैसला 
पिछले वर्ष आसाम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के बीच मध्यमवर्ग को खुश करने के लिए सरकार ने पिछले वित्तीय वर्ष में छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में प्रस्तावित कटौती को पलट दिया था. जबकि रिजर्व बैंक ने मई में 6.25% महंगाई पर नियंत्रण पाने के लिए रेपो रेट में 225 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी थी, जिसके चलते बैंक को अपने डिपॉजिट रेट्स में बढ़ोतरी करनी पड़ी थी. अब जबकि नवंबर में 11 महीने की सबसे कम महंगाई दर 5.8% हुई है तो इसमें इजाफा किया गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

7 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

1 hour ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

2 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

4 hours ago