होम / यूटिलिटी / ITR Filing: जानते हैं क्‍या होता है Form-16 ? ITR फाइलिंग में होता है जरूरी

ITR Filing: जानते हैं क्‍या होता है Form-16 ? ITR फाइलिंग में होता है जरूरी

किसी भी नियमित सैलरी वाले व्यक्ति के लिए यह सबसे जरूरी भाग होता है जो ITR फाइल करने में उनकी मदद करता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जब भी बात इनकम टैक्स रिटर्न यानी ITR फाइल करने की आती है तो फॉर्म 16 (Form 16) का नाम भी दिमाग में जरूर आता है. फॉर्म 16 एक तरह का वार्षिक सर्टिफिकेट होता है जो, एक कंपनी द्वारा अपने कर्मचारी की सैलरी से की गई टैक्स की कटौती, के बारे में बताता है. 15 जून तक या उससे पहले यह फॉर्म जारी करना किसी भी कंपनी के लिए बहुत आवश्यक है. फॉर्म 16 में दो भाग होते हैं भाग A और भाग B.

फॉर्म 16 का भाग A
फॉर्म के इस भाग में आपकी सैलरी में से मासिक आधार पर कंपनी द्वारा की गई टैक्स की कटौती के साथ-साथ कंपनी द्वारा सरकार को जमा किए गए पैसों और कर्मचारी को भुगतान की गई राशि के बारे में जानकारी दी गई होती है. 

फॉर्म 16 का भाग B
किसी भी नियमित सैलरी वाले व्यक्ति के लिए यह सबसे जरूरी भाग होता है जो ITR फाइल करने में उनकी मदद करता है. इस भाग में कंपनी द्वारा कर्मचारी को दी गई सैलरी, अन्य इनकम और की गई टैक्स की कटौती के बारे में बताया गया होता है. इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपने एक साल के दौरान नौकरी बदली है तो आपको अपनी नई और पुरानी दोनों ही कंपनियों से एक फॉर्म 16 प्राप्त होना चाहिए. आप टैक्स की नई या फिर पुरानी व्यवस्था यानी ‘New Regime’ को चुनेंगे या फिर ‘Old Regime’ को यह भी इसी फॉर्म में बताया गया होता है. 

फॉर्म 16 के भाग B के दो भाग
ITR का सैलरी हेड अतिरिक्त सुविधाओं समेत प्राप्त हुई कुल सैलरी की जानकारी आप से लेता है और साथ ही इसमें टैक्स की माफी और कटौती के बारे में भी जानकारी प्रदान करनी होती है. अपनी कुल सैलरी का पता आप फॉर्म से ही लगा सकते हैं. दरअसल फॉर्म 16 का भाग B भी दो भागों में विभाजित होता है जिसमें भाग B के पहले अनुबंध में यह जानकारी आपको मिल सकती है. अतिरिक्त सुविधाओं की कीमत फॉर्म 12BA में बताई गई कीमत से मेल खानी चाहिए. फॉर्म 12BA एक स्टेटमेंट होती है जिसमें आपको प्रदान की गई सुविधाओं के बारे में बताया गया होता है. 

आगे के क्या हैं स्टेप्स?
इसके बाद एक करदाता को ‘हाउस रेंट अलाउंस’ जैसे अपने अलाउंस की जानकारी देनी होती है जिनपर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 10 के तहत छूट मिलती है. आपको यह भाग B में कुल सैलरी की लाइन के नीचे ही मिल जाएगा. इसी तरह करदाता इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 16 के अंतर्गत होने वाली टैक्स कटौतियों के बारे में जानाकारी, फॉर्म 16 में स्थित इस हिस्से के तहत प्राप्त कर सकते हैं. अगर सैलरी प्राप्त करने वाले व्यक्ति ने ‘House Property’ या ‘Other Sources To The Employer’ की श्रेणी में अपनी कमाई को रिपोर्ट किया है तो वह भी फॉर्म के इसी भाग में बताया जाएगा. 

इन बातों का भी रखें ध्यान
ITR फाइल करने के अगले कदम में आपको ‘Old Tax Regime’ में प्राप्त होने वाली टैक्स की छूटों और कटौतियों के बारे में भी बताना होगा. जीवन बीमा प्रीमियम, प्रोविडेंट फंड में दी गई राशि और हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम में होने वाली कटौती, कुछ ऐसे सामान्य सेक्शन हैं जिनमें करदाता को कर से छूट मिलती है लेकिन इन सेक्शन्स पर केवल Old Regime के तहत ही छूट मिलती है. अगर कर्मचारी ने इन कटौतियों के बारे में अपनी कंपनी को जानकारी दी है तो सैलरी में से टैक्स की कटौती करते वक्त इसका ध्यान रखा जाएगा. ऐसी कटौतियों के बारे में भी फॉर्म 16 के भाग B में ही बताया गया होता है. 
 

यह भी पढ़ें:  Kotak Mahindra Bank इकट्ठा करेगा 7000 करोड़ रूपए, जानिए क्या है पूरा मामला?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

1 day ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

3 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

3 days ago

1 अक्टूबर से 135 साल पुराने कानून की जगह लेगा नया एक्ट, डिजिटल बैंकिंग रिकॉर्ड होंगे मान्य

नए कानून में कागजी रिकॉर्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल, वर्चुअल और क्लाउड पर मौजूद बैंकिंग डेटा को भी कानूनी साक्ष्य के तौर पर मान्यता दी जाएगी.

5 days ago

सितंबर के पहले दिन महंगाई का झटका! ATF 5.46% महंगा, LPG सिलेंडर भी बढ़ा

सितंबर के पहले दिन विमान ईंधन और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, घरेलू LPG, पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं

01-September-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

23 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

13 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

13 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

13 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

14 hours ago