✕

होम / यूटिलिटी / Aadhaar Card में रह गई है कोई कमी तो जल्द करा लें ठीक, इस तारीख तक फ्री मिलेगी अपडेट की सुविधा!

Aadhaar Card में रह गई है कोई कमी तो जल्द करा लें ठीक, इस तारीख तक फ्री मिलेगी अपडेट की सुविधा!

10 साल पुराने आधार में करेक्शन के लिए सरकार की ओर से फ्री अपडेट का ऑफर दिया जा रहा है. ये ऑफर केवल ऑनलाइन और सीमित समय के लिए है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आपको अपने आधार कार्ड (Aadhaar Card) में कोई करेक्शन कराना है, तो आपके पास अभी इसे फ्री में अपडेट कराने का मौका है. दरअसल, यूनिक आइडेंटीफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की ओर से आधार कार्ड को लेकर एक जरूरी सूचना दी गई है, जिसके अनुसार अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है और आपको उसमें कोई करेक्शन करानी है,  तो आपके पास 14 सितंबर 2024 तक इसे फ्री में अपडेट कराने का मौका है. इसका मतलब आपके पास फ्री में आधार कार्ड अपडेट के लिए 5 दिनों का समय है. अगर आप इस डेडलाइन के बाद आधार कार्ड अपडेट करते हैं, तो आपको इसके लिए चार्ज देना होगा. इससे पहले तक फ्री आधार कार्ड अपडेट की डेडलाइन 14 जून 2024 थी, जिसे बाद में आगे बढ़ा दिया गया था. तो आइए जानते हैं आप कैसे और कहां से अपने आधार को फ्री में अपडेट करा सकते हैं?

यहां से फ्री में आधार करें अपडेट
UIDAI के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर जारी पोस्ट के अनुसार यूजर फ्री में आधार अपडेट के लिए My Aadhaar पोर्टल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस ऑनलाइन सर्विस में 14 सितंबर तक फ्री आधार कार्ड अपडेट की सुविधा दी जा रही है. आपको बता दें, फ्री आधार अपडेट की सुविधा केवल ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होती है. ऐसे में अगर आप ऑफलाइन मोड में आधार कार्ड अपडेट करते हैं, तो आपको पहले की तरह ही 50 रुपये चार्ज देना होगा.
 

आधार कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज

अगर आप ऑनलाइन आधार अपडेट करा रहे हैं, तो आपको अपने पास कुछ जरूरी डॉक्टूमेंट्स रखने होंगे. जैसे आपको आधार अपडेट कराने के दौरान राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जन-आधार, मनरेगा/एनआरईजीएस जॉब कार्ड, श्रम कार्ड, भारतीय पासपोर्टपैन/ई-पैन कार्ड, सीजीएचएस कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत पड़ेगी. अगर आपके पास यह वैध डाक्यूमेंट नहीं है, तो उसकी जगह पर अन्य डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें बिजली, पानी, गैस या टेलीफोन/मोबाइल/ब्रॉडबैंड बिल को शामिल किया गया है. हालांकि यह सभी करीब 3 माह से ज्यादा पुराने नहीं होने चाहिए. इसके अलावा बैंक और डाकघर पासबुक का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा घर की रजिस्ट्री का यूज कर सकते हैं.

घर बैठे ऐसे करें अपडेट
ऑनलाइन आधार अपडेट करने के पूरे स्टेप नीचे दिए गए है, जिसकी मदद से आप अपने आधार कार्ड को अपडेट कर सकते है- 
1. सबसे पहले myaadhaar.uidai.gov.in वेबसाइट पर जाएं. वहां अपना आधार नंबर डालें और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए हुए OTP से लॉगिन करें. 
2. लॉगिन के बाद, अपने प्रोफाइल में दी गई पहचान और पते की जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें. 
3. यदि सभी जानकारी सही लगती है, तो 'I verify that the above details are correct' बटन पर क्लिक करें.

इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र के लिए आई खुशखबरी, इस तारीख से पुणे-नागपुर में दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन...

4. इसके बाद, ड्रॉप-डाउन मेनू से वह डॉक्यूमेंट चुनें, जिन्हें आप पहचान और पते के प्रमाण के रूप में जमा करना चाहते हैं.
5. चुने हुए दस्तावेज़ों को अपलोड करें, यह सुनिश्चित करते हुए कि फाइल का आकार 2 MB से कम हो और वह JPEG, PNG, या PDF फॉर्मेट में हो.
6. अंत में, अपने आधार विवरण को अपडेट करने के लिए सभी जानकारी की समीक्षा करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें. 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago