✕

होम / बातें साहित्य की / #IBLF: मेरे लिए असली हीरो हमारे लेखक हैं : डॉ. अनुराग बत्रा 

#IBLF: मेरे लिए असली हीरो हमारे लेखक हैं : डॉ. अनुराग बत्रा 

मैं सभी तरह की बुक्‍स को पसंद करता हूं चाहे वो फूड पर हो, इनोवेशन पर हो, मुझे सभी तरह की किताबें पसंद हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

Business World द्वारा आयोजित इंडियन बिजनेस लिटरेचर फेस्टिवल (IBLF) के गुड़गांव एडिशन में बुधवार को Business World  Group के चेयरमैन डॉ. अनुराग बत्रा ने वेलकम एड्रेस में कहा कि IBLF मेरे लिए एक पैशन की तरह है. मैं कहना चाहता हूं कि मेरे लिए हमारे लेखक ही सबसे बड़े हीरो हैं. हमारे नेता और दूसरी सेलीब्रिटीज की अपनी एक जगह है लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि मेरे लिए हमारे असली हीरो हमारे लेखक हैं.  

इस साल अपनी किताब पूरी करूंगा 
डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि ये इवेंट मेरे लिए एक पैशन की तरह है. इसके पीछे जिन लोगों की ब्‍लेसिंग हैं, उनमें मेरे माता-पिता सहित कई और लोग भी शामिल हैं. उन्‍होंने कहा कि हाल ही के दिनों में मेरे कई दोस्‍तों की किताबें आई हैं. लेकिन मैं अभी तक अपनी किताब को पूरा नहीं कर पाया हूं. लेकिन इस साल मैं अपनी किताब को पूरा करूंगा. डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि हमारे इस सफर मैं बहुत सारे लोगों ने मेरी मदद की, मैं उन सभी का आभार व्‍यवक्‍त करना चाहता हूं. डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि मैं हर हफ्ते कई किताबें खरीदता हूं, लेकिन पढ़ पाता हूं या नहीं ये नहीं कह सकता है. 2018, 2019 और 2020 में हमने इस IBLF को किया.


डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि इस बात को आप लोग जानते हैं कि हर आदमी ग्रोथ को लेकर गंभीर होता है. मैं किताबें इसलिए पढ़ता हूं क्‍योंकि मैं उन्‍हें पढ़ना पसंद करता हूं और मुझे इसमें आनंद आता है. मेरे कई मित्र हैं जिन्‍हें मैने कई बुक रिकमंड की तो उन्‍होंने उसे परचेज किया और पढ़ा. मुझे 18 फरवरी को मेरे मित्र सुधीर मिश्रा की जी बुक मिली उस दिन उनका जन्‍मदिन था.

जिन किताबों ने किया सबसे ज्‍यादा प्रभावित 
डॉ. अनुराग बत्रा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान समय था तो मुझे बहुत से लेखक को पढ़ने को मौका मिला. मैं जिन किताबों से ज्‍यादा प्रभावति हुआ उनमें टॉनी राबिन्‍स की किताब ने प्रभावित किया. करियर को लेकर लिखी बुकt 'करियर रूल्‍स' मैने अपनी बेटी और अपने बेटे को भी दी. यही नहीं प्रूफ ऑफ हेवन, द 4 ऑवर वर्कवीक कई ऐसी किताबें हैं, जिन्‍होंने मुझे भी प्रभावति किया और उन्‍हें मैं दूसरों को भी पढ़ने को कहता हूं. यही नहीं मेरे मित्र कुंवर विक्रम सिंह हो या कैलाश सत्‍यार्थी हों उनकी भी किताबें भी हाल मैं आई हैं और उन्‍हें भी पढ़ने का मौका मिला. आज इस कार्यक्रम में गौर गोपाल दास भी शाम को आ रहे हैं जिनकी बुक आ रही है. इस कार्यक्रम के लिए हमने जिस ज्‍यूरी का चयन किया है वो भी महत्‍वपूर्ण है. उसमें गुरुचरण दास, एस रवि, बी थियागराजन, अनुप्रिया आचार्य, प्रकाश अय्यर, सुहैल, नूर वार्सिया, ये लोग ज्‍यूरी के मेंबर हैं। इसे हम कई और शहरों में भी ,करने की योजना बना रहें हैं जिनमें कानपुर, भोपाल, आगरा जैसे शहरों में करने की योजना बनाई है. बहुत सारे प्रयास हमने भी किए हैं, जिनके तहत समाचार4मीडिया और बीडब्‍लयू हिंदी की वेबसाइट्स लॉन्च की हैं। 
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हुए आर. वैरामुथु, बोले- साहित्य ने ही जीवन को दिशा दी

वैरामुथु ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले तीसरे तमिल साहित्यकार और पहले तमिल कवि बन गए हैं. उन्होंने इस सम्मान को पूरी तमिल भाषा और भारतीय साहित्य जगत का गौरव बताया. 

14-July-2026

दोहरीघाट से दिल्ली, संस्कारों की विरासत’: संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश

यह पुस्तक केवल लेखक की व्यक्तिगत यात्रा नहीं, बल्कि पूर्वांचल की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय पारिवारिक मूल्यों, माता-पिता के संघर्ष, संस्कारों और बदलते सामाजिक परिवेश के बीच मानवीय संवेदनाओं की कहानी को प्रस्तुत करती है.

29-June-2026

'क्लाइमेट जस्टिस' केवल कानूनी विश्लेषण नहीं, प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का दस्तावेज: राजीव

राजीव मलिक ने पुस्तक पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, यह पुस्तक अंतरात्मा की ऐसी कृति, जिसे कानून की भाषा में व्यक्त किया गया है.

18-June-2026

ग्रामीण भारत, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्र निर्माण की नई कथा ‘उड़ चल अपने देस’

रक्षा मंत्रालय में निदेशक अभिषेक चौहान ने अपनी नई पुस्तक 'उड़ चल अपने देस' के माध्यम से अपने अनुभवों, सामाजिक अवलोकनों और सांस्कृतिक सरोकारों को अभिव्यक्त करने का प्रयास किया है.

16-June-2026

मशहूर शायर बशीर बद्र का निधन, भोपाल में 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बशीर बद्र अपनी गजलों और यादगार शेरों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे. उनकी कई रचनाएं आज भी लोगों की जुबान पर हैं और उर्दू साहित्य में उनका योगदान हमेशा अमर रहेगा.

29-May-2026


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

7 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 minutes ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 hour ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 hour ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

5 hours ago