✕

होम / यूटिलिटी / रिटायरमेंट प्लान को लेकर कितने तैयार हैं आप? चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने

रिटायरमेंट प्लान को लेकर कितने तैयार हैं आप? चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने

रिटायरमेंट प्लान को लेकर भारत में ज्यादा सतर्क कौन रहते हैं? सर्वें में इस सवाल का जवाब भी सामने आया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: क्या आपने कभी इस बारे में सोचा है कि रिटायरमेंट के बाद आपकी वित्तीय जरूरतें कैसे पूरी होंगी? क्या आपके पास इसके लिए कोई फ्यूचर प्लान है? इसके लिए क्या आपने कोई रिटायरमेंट प्लान लिया है? यदि आपने ऐसा नहीं किया है तो इस बारे में तुरंत प्लान करें. आपको जानकर यह हैरानी होगी कि 23 प्रतिशत भारतीयों को यह भी नहीं पता है कि उन्हें अपनी रिटायरमेंट से जुड़ी योजनाओं की शुरुआत कहां से करनी है.

10 में से 9 लोगों को है अफसोस
'इंडिया रिटायरमेंट इंडेक्स स्टडी' (IRIS) रिपोर्ट में यह बात सामने आई है. इस स्टडी को मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने KANTAR के साथ मिलकर किया है. कई बार ऐसा होता है कि नौकरी के दौरान लोग इस बात का अंदाजा ही नहीं लगा पाते कि उन्हें रिटायर होने के बाद जब पैसों की जरूरत होगी तो उसका सोर्स क्या होगा. सर्वे में यह बात सामने आई कि 50 वर्ष से ज्यादा उम्र के 10 में से 9 लोग ऐसे हैं, जिन्हें इस बात का दुख है कि उन्होंने जल्द ही होने वाले रिटायरमेंट के लिए कोई बचत या निवेश नहीं किया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि 3 में से सिर्फ 1 भारतीय रिटायरमेंट के लिए वित्तीय तैयारियों को प्राथमिकता देता है.

'जितना जल्दी उतना बेहतर'
इस सर्वे में यह बात भी सामने आई कि ज्यादातर लोग 'जितना जल्दी उतना बेहतर' की धारणा में विश्वास करते हैं, क्योंकि 59 फीसदी लोगों का मानना है कि उनकी बचत, सेवानिवृत्ति के 10 वर्षों के भीतर खत्म हो जाएगी. वहीं, 69 प्रतिशत लोग रिटायरमेंट से जुड़ी बचत को सबसे उपयुक्त उत्पाद मानते हैं.

भारत में ज्यादा सतर्क कौन
रिटायरमेंट प्लान को लेकर भारत में ज्यादा सतर्क कौन रहते हैं? सर्वें में इस सवाल का जवाब भी सामने आया और पता चला कि पूर्वी जोन और मेट्रो शहरों में काम करने वाले लोग रिटायरमेंट को लेकर ज्यादा सजग हैं. वे रिटायरमेंट के बाद की प्लानिंग समय रहते करते हैं.

महिलाओं के मुकाबले पुरुष ज्यादा परेशान
इस सर्वे में एक और बात निकलकर सामने आई. वो ये है कि वित्तीय तौर पर महिलाओं के मुकाबले पुरुष ज्यादा परेशान रहते हैं. यानी रिटायरमेंट के बाद वित्तीय प्लानिंग को लेकर पुरुष ज्यादा परेशान रहते हैं. महिलाओं को इस बात की उतनी चिंता नहीं होती. इस स्टडी को डिजिटली पूरा किया गया है. इसमें 28 शहरों में रहने वाले 3,220 लोगों को शामिल किया गया. 28 शहरों में 6 मेट्रो शहर, 12 शहर टियर 1 और 10 शहर टियर 2 के शामिल किए गए.

VIDEO : अब तक बदल चुके हैं कई एयरपोर्ट्स के नाम, देखें लिस्ट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

15 hours ago

अडानी समूह पर शॉर्ट-सेलिंग हमले की फुसफुसाहट

राजीव जैन के GQG ने ITC में अपनी हिस्सेदारी बेच दी. डीलिंग रूम में चर्चा है कि कुछ ऑफशोर खिलाड़ियों को इसका पहले से अंदाजा था और उन्होंने पहले ही फंड की प्रमुख होल्डिंग्स में शॉर्ट पोजीशन बना ली थी. एलन मस्क की X पोस्ट ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली को और बढ़ा दिया.

13 hours ago

विसर्जित भारत

2047 तक विकसित, दिवाली 2026 तक विसर्जित

15 hours ago

2037-38 की जरूरत की 84% हुई कोल्ड स्टोरेज क्षमता, पैक-हाउस और रीफर वाहनों की भारी कमी: रिपोर्ट

रिपोर्ट में प्रमुख बागवानी उत्पादन केंद्रों के आसपास बहु-वस्तु और अलग-अलग तापमान पर काम करने वाली सुविधाएं विकसित करने की जरूरत बताई गई है. इसके साथ भरोसेमंद रेफ्रिजरेटेड परिवहन नेटवर्क को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया है.

15 hours ago

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

18 hours ago