✕

होम / यूटिलिटी / Home Loan लेने की है तैयारी? इन 10 बैंकों की ब्याज दरें हैं सबसे कम 

Home Loan लेने की है तैयारी? इन 10 बैंकों की ब्याज दरें हैं सबसे कम 

यदि आप होम लोन लेने का सोच रहे हैं, तो हम आपको यहां कुछ ऐसे बैंकों के बारे में बता रहे हैं जिनकी ब्याज दरें दूसरों के मुकाबले कम हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने हाल ही में हुई मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में नीतिगत ब्याज दरों को यथावत रखने का फैसला लिया है. यानी RBI ने रेपो रेट में वृद्धि नहीं की है, जिसके चलते लोन महंगा नहीं हुआ है. लिहाजा यदि आप अपने सपनों का घर खरीदने के लिए Home Loan लेना चाहते हैं, तो ये सबसे सही समय है. होम लोन लेते समय कई जरूरी बातों का ध्यान रखना पड़ता है. सबसे जरूरी और महत्वपूर्ण तो यही है कि लोन के लिए ऐसे बैंक का चुनाव करना, जिसकी ब्याज दरें सबसे कम हों.      

इस पर तय होती हैं दरें
यहां हम आपको ऐसे 10 बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सबसे कम ब्याज दरों पर होम लोन ऑफर कर रहे हैं. लेकिन उससे पहले कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी आपको बता देते हैं. होम लोन पर ब्याज दर लागू करने के लिए RBI ने 2010 में बेस लेंडिंग रेट यानी BLR सिस्टम लागू किया था. 2016 में इसे मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) के तब्दील कर दिया गया. इसके बाद अक्टूबर 2019 से आरबीआई ने रेपो लिंक्ड लैंडिंग रेट या RLLR को लागू कर दिया. बैंक इसी के आधार पर होम लोन पर ब्याज दर निर्धारित करते हैं.

सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन देने वाले 10 बैंक* 
 

इंडियन बैंक: न्यूनतम ब्याज दर 8.45% और अधिकतम ब्याज दर 9.1%

HDFC बैंक: न्यूनतम ब्याज दर 8.45% और अधिकतम ब्याज दर 9.85%

इंडसइंड बैंक: न्यूनतम ब्याज दर 8.5% और अधिकतम ब्याज दर 9.75%

पंजाब नेशनल बैंक: न्यूनतम ब्याज दर 8.6% और अधिकतम ब्याज दर 9.45%

बैंक ऑफ महाराष्ट्र: न्यूनतम ब्याज दर 8.6% और अधितम ब्याज दर 10.3%.

बैंक ऑफ बड़ौदा: न्यूनतम ब्याज दर 8.6% और अधिकतम ब्याज दर 10.5%.

बैंक ऑफ इंडिया: न्यूनतम ब्याज दर 8.65% और अधिकतम ब्याज दर 10.6%.

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: न्यूनतम ब्याज दर 8.75% और अधिकतम ब्याज दर 10.5%.

कर्नाटक बैंक: न्यूनतम ब्याज दर 8.75% और अधिकमत ब्याज दर 10.43%.

कोटक महिंद्रा बैंक: न्यूनतम ब्याज दर 8.85% और अधितम ब्याज दर 9.35%.
*उपरोक्त जानकारी 1 जून के आंकड़ों के अनुसार है.

इनका भी रखें ध्यान
ऊपर बताए गए बैंक कम रेट पर होम लोन ऑफर कर रहे हैं, लेकिन ब्याज दर कम होना या बढ़ना कई दूसरे फैक्टर्स पर भी निर्भर करता है. उदाहरण के लिए, लोन लेने वाले का क्रेडिट स्कोर, लोन की अवधि और लोन की राशि. आपको यह भी पता होना चाहिए कि Home Loan में ब्याज दर के अलावा कई अतिरिक्त शुल्क भी लागू होते हैं, जैसे प्रोसेसिंग फीस, स्टांप फीस, मूल्यांकन शुल्क और कुछ अन्य शुल्क. लिहाजा, होम लोन लेते समय इन बातों का भी ध्यान रखना रखें.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

1 hour ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

2 hours ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

2 hours ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

2 hours ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

2 hours ago