✕

होम / यूटिलिटी / रेलवे के 11.72 लाख कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, केंद्र सरकार देगी दिवाली पर ये तोहफा

रेलवे के 11.72 लाख कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, केंद्र सरकार देगी दिवाली पर ये तोहफा

केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस की घोषणा की है, यह प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस 78 दिनों का दिया जाएगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रेलवे के कर्मचारियों के लिए एक खुशखबरी है. दरअसल, केंद्र सरकार ने रेलवे कर्माचिरयों को दिवाली से पहले बोनस देने की घोषणा की है. इस बार कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा. इस बोनस का लाभ करीब 11.72 लाख कर्मचारियों को मिलेगा. तो चलिए जानते हैं रेलवे कर्मचारियों को कब और कितना बोनस दिया जाएगा? 

प्रोडक्शन से जुड़े कर्मचारियों को मिलेगा ये बोनस
कैबिनेट ने कहा है कि उत्पादकता (पीएलबी) से जुड़े रेल कर्मचारियों को 78 दिनों का दिवाली बोनस दिया जाएगा. बोनस के मद में रेल कर्मचारियों को कुल 2029 करोड़ रुपये मिलेंगे. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार की ओर से दिए जाने वाले इस बोनस से करीब 11.72 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे. बोनस की यह रकम रेलवे कर्मचारियों की विभिन्न कैटेगिरी जैसे ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्निशियन, टेक्निशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन आदि को दी जाएगी. 

कब और कितना मिलेगा बोनस?
रेलवे कर्मचारियों को बोनस की इस राशि का भुगतान दुर्गा पूजा या दशहरा की छुट्टियों से पहले किया जा सकता है. इस बोनस के रूप में कर्मचारियों को अधिकतम 17,951 रुपये मिलेंगे. वर्ष 2023-2024 में रेलवे का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है. रेलवे ने 1588 मिलियन टन का रेकॉर्ड माल लोड किया. साथ ही करीब 6.7 अरब यात्रियों ने सफर किया. बता दें, यह बोनस रेलवे के सुधार की दिशा में काम करने के लिए रेलवे कर्मचारियों को दिया जाता है. यह प्रोत्साहन रकम होती है, जो इन कर्मचारियों को काम के प्रति प्रेरित करती है.

पोर्ट और डॉक लेबर को भी मिलेगा बोनस 
कैबिनेट ने 2020-21 से 2025-26 तक प्रमुख पोर्ट (बंदरगाह) और डॉक लेबर बोर्ड के कर्मचारियों के लिए भी एक योजना में संशोधन को मंजूरी दी है. यह योजना भी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड रिवॉर्ड (पीएलआर) से जुड़ी है. इस योजना से प्रमुख बंदरगाह प्राधिकरणों और डॉक लेबर बोर्ड के कर्मचारियों/श्रमिकों के लगभग 20704 कर्मचारियों को लाभ होगा. इस संशोधन के अंतर्गत 7000 रुपये का बोनस दिया जाएगा. पोर्ट पर अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस की रकम को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 55 प्रतिशत और फिर 60 प्रतिशत करके पीएलआर का भुगतान सालाना किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- Google ने स्कैमर्स से बचाए भारतीयों के 13 हजार करोड़ रुपये, जानिए कैसे?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago