✕

होम / यूटिलिटी / सोना हुआ धड़ाम, त्योहारी सीजन से पहले लगातार गिर रहे भाव, खरीदने का है ये सबसे बढ़िया टाइम

सोना हुआ धड़ाम, त्योहारी सीजन से पहले लगातार गिर रहे भाव, खरीदने का है ये सबसे बढ़िया टाइम

इस बीच मांग के न होने से सोने की कीमतों में लगातार कमी देखी जा रही है. 22 कैरेट सोने का भाव फिलहल 47 हजार पहुंच गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः त्योहारी सीजन के शुरू होने में अभी एक महीने से अधिक समय बाकी है. इस बीच मांग के न होने से सोने की कीमतों में लगातार कमी देखी जा रही है. 22 कैरेट सोने का भाव फिलहल 47 हजार पहुंच गया है, जबकि 24 कैरेट का भाव दिल्ली में 52 हजार रुपये से थोड़ा ऊपर है. 

देश के चारों महानगरों में सोने की कीमतें लगातार कम होती जा रही हैं. एक्सपर्ट का अनुमान है कि त्योहारी सीजन के शुरू होने पर एक बार फिर सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है. फिलहाल दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता और मुंबई में आज सोने की कीमतों में काफी गिरावट आई है. दिल्ली में 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 100 रुपये कम होकर रु. 47,950, जबकि 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 130 रुपये कम होकर 52,310 रुपये पर है. चेन्नई में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 48,300 रुपये और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 60 रुपये की गिरावट के साथ 52,690 रुपये है.

कोलकाता में 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम के लिए 47,800 कीमत रुपये है और 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम के लिए कीमत 52,150 रुपये है. मुंबई के सोने के भाव प्रति 10 ग्राम 22 और 24 कैरेट सोने के भाव  क्रमशः रु. 47,800 और 52,150 रुपये है.

डॉलर में मजबूती की वजह से सोने में गिरावट

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार की बात करें तो सोना 1,753 डॉलर प्रति औंस के निचले स्‍तर पर चल रहा है. जबकि चांदी 19.23 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है.एचडीएफसी सिक्‍योरिटीज के सीनियर एनालिस्‍ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि गोल्ड की कीमतें मजबूत डॉलर के कारण दबाव में है आने वाले समय में इसमें और भी फेरबदल दिख सकता है.

55 हजार का स्तर छू सकता है सोना

एक्सपर्ट के मुताबिक अभी सोने की कीमतें फेस्टिव सीजन में बढ़ सकती हैं. ऐसे में सोना साल के अंत तक 55 हजार रुपये के स्तर को छू सकता है. सोने चांदी में हो रहे उतार चढ़ाव पर एक्सपर्ट्स ने कहा कि ‘आगे सोने की कीमत में बढ़ोतरी दिख सकती है. ग्‍लोबल मार्केट में आ रहे सुधारों का असर भारतीय बाजार पर देखने को जरुर मिलेगा. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक महीने पहले तक 50 हजार के आसपास दिख रहा सोना अब 52 हजार के करीब पहुंच गया है.

VIDEO: New Alto K10 में क्या-क्या हैं नई बातें, फीचर्स से लेकर कीमत तक जानें सबकुछ

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

5 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बाजार में रिकवरी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 80 अंक चढ़ा; इन्फोसिस-विप्रो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 1,045.46 अंक यानी 1.44 फीसदी गिरकर 71,593.24 पर आ गया. वहीं, एनएसई निफ्टी 371.25 अंक यानी 1.64 फीसदी टूटकर 22,231.80 पर बंद हुआ.

2 hours ago

GST में टैक्स दरें स्थिर, रिफंड, ITC और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियमों में बदलाव के 10 बड़े प्रस्ताव

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक में टैक्स दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया, लेकिन रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC), छोटे कारोबारियों और माल परिवहन से जुड़े नियमों को आसान बनाने पर जोर दिया गया.

2 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले महंगा हुआ हवाई सफर, एयर इंडिया समेत 3 एयरलाइंस ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई दरें 9 अक्टूबर 2026 से लागू होंगी, जबकि आकासा एयर ने भी अपने ईंधन शुल्क में बढ़ोतरी की है.

2 hours ago

पैंटोमैथ: बैंकर, खरीदार और विक्रेता

मुंबई के एक निवेश बैंक के अपने ही समूह के फंड उन सौदों में बार-बार दिखाई देते हैं, जिन्हें वह बाजार में बेचता है. इन सौदों में निवेश करने वाले निवेशकों का प्रदर्शन खराब रहा है.

2 hours ago

भारतीय दीवार पर किसका होगा कब्जा?

जैसे-जैसे बिरला ओपस, जेएसडब्ल्यू ड्यूलक्स और पिडिलाइट की हैशा स्थापित दिग्गजों को चुनौती दे रही हैं, त्योहारी सीजन यह दिखाएगा कि क्या वितरण क्षमता, डीलर अर्थशास्त्र और पेंटर का प्रभाव लंबे समय से चली आ रही उपभोक्ता आदतों को बदल सकता है.

20 hours ago