होम / यूटिलिटी / गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की
गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 hour ago
गणेश चतुर्थी के दिन घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि मुंबई और चेन्नई में यह 1,54,570 रुपये पर कारोबार कर रहा है. पिछले सप्ताह भी सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई थी.
शहरों के हिसाब से सोने के भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है. मुंबई और चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,54,570 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है. अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,620 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 1,41,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
कोलकाता, हैदराबाद, पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,570 रुपये, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोना 1,54,720 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों पर दबाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 4,363.01 डॉलर प्रति औंस पर है. घरेलू बाजार में पिछले सप्ताह 24 कैरेट सोने की कीमत में 220 रुपये तक और 22 कैरेट सोने में 200 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई.
चांदी भी हुई सस्ती
सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है. 14 सितंबर को चांदी का भाव 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो पिछले सप्ताह के मुकाबले 5,000 रुपये कम है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 64.54 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है.
जेम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी
जेम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (GJEPC) के अनुसार, अगस्त में भारत का जेम्स एंड ज्वैलरी निर्यात सालाना आधार पर 3.14 फीसदी बढ़कर 2.30 अरब डॉलर यानी करीब 21,945.87 करोड़ रुपये रहा. इस दौरान गोल्ड ज्वैलरी का निर्यात 11.81 फीसदी बढ़कर 999.8 मिलियन डॉलर यानी करीब 9,546.12 करोड़ रुपये हो गया. हालांकि, सिल्वर ज्वैलरी के निर्यात में गिरावट रही. अगस्त में इसका निर्यात 39.66 फीसदी घटकर 86.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 827.20 करोड़ रुपये रह गया.
सोना खरीदते समय स्थानीय भाव जरूर जांचें
विशेषज्ञों का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतें शहर, ज्वैलर, टैक्स और मेकिंग चार्ज के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं. ऐसे में खरीदारी से पहले स्थानीय ज्वैलर से मौजूदा कीमत और सभी अतिरिक्त शुल्क की जानकारी लेना जरूरी है.
टैग्स