✕

होम / यूटिलिटी / इस शहर में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा महंगा, अब पहले से 4 गुना अधिक करना होगा भुगतान!

इस शहर में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होगा महंगा, अब पहले से 4 गुना अधिक करना होगा भुगतान!

गाजियाबाद एआरटीओ (ARTO) प्रशासन के अनुसार सितंबर में ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का संचालन शुरू होने की पूरी संभावना है. इसके बाद डीएल बनवाने के लिए 6 हजार रुपये फीस लगेगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में रहते हैं और आपको ड्राइविंड लाइसेंस बनवाना है, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. दरअसल अब आपको ड्राइविंग लाइसेंस (DL) बनवाना चार गुना से अधिक महंगा होने वाला है. गाजियाबाद जिले में डीएल बनवाने के लिए नए सिस्टम के तहत अब पब्लिक से लेकर कमर्शियल वाहन चालाकों की जेब ढीली होने वाली है. ये सिस्टम अगले महीने यानी सितंबर से लागू होने जा रहा है. वहीं, नोएडा की तरह की गाजियाबाद में भी प्राइवेट ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर खोला जा रहा है. तो आइए जानते हैं अब आपको डीएल के लिए कितना भुगतान करना होगा?

रोड हादसों को कम करने के लिए पहले दी जाएगी ट्रेनिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह नियम सरकार की तरफ से तैयार किया गया है. रोड हादसों को कम करने के लिए पहले लोगों को वाहन चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके बाद उनका लाइसेंस जारी किया जाएगा. ड्राइविंग ट्रेनिंग दिए जाने के दौरान आने वाले खर्च को इसमें जोड़ दिया गया है. इसकी वजह से लाइसेंस बनवाने की फीस काफी अधिक हो गई है. 

अब इतनी चुकानी होगी फीस
अभी तक गाजियाबाद में ड्राइविंड लाइसेंस बनवाने के लिए हल्के वाहन चालकों को 1350 रुपये फीस देनी पड़ती है. वहीं, इस नए सिस्टम के लागू होने के बाद उन्हें पूरे 6000 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा. इसके अलावा मध्यम/भारी वाहन चालकों को लाइसेंस के लिए 10000 रुपये, व्हीकल मेनटेनेंस ट्रेनिंग के लिए 1000 रुपये, ट्रैफिक एजुकेशन के लिए 500 रुपये, रिफ्रेशर कोर्स के लिए 1000 रुपये, फायर हेजार्ड ट्रेनिंग के लिए 500 रुपये, ट्रेनर्स को ट्रेनिंग के लिए 10000 रुपये, रात/पहाड़ों पर ड्राइविंग ट्रेनिंग के लिए 1000 रुपये, खतरनाक सामान को ढोने की ट्रेनिंग के लिए 500 रुपये, रोड एक्सीडेंट/एनवायरनमेंट ट्रेनिंग के लिए 500 रुपये फीस का भुगतान करना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें-Har ghar tiranga : स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा के साथ सेल्फी करें पोस्ट, ऐसे पाएं संस्कृति मंत्रालय से सर्टिफिकेट
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago