Har ghar tiranga : स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा के साथ सेल्फी करें पोस्ट, ऐसे पाएं संस्कृति मंत्रालय से सर्टिफिकेट 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Har Ghar Tiranga अभियान के तहत आप तिरंगा के साथ अपनी सेल्फी पोस्ट करके संस्कृति मंत्रालय से प्रंशसा सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं.

Last Modified:
Thursday, 15 August, 2024
BWHindi

देश की आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर केंद्र सरकार की ओर से देशभर में 'Har Ghar Tiranga' अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. इस पर्व को 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त 2024 तक 6 दिन के लिए मनाया जा रहा है, यानी आज इस अभियान का अंतिम दिन है. ऐसे में आप आज देश की आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा के साथ एक सेल्फी लेकर और उसे पोस्ट करके संस्कृति मंत्रालय से प्रशंसा सर्टिफिकेट भी पा सकते हैं. तो आइये जानते हैं आप कैसे हर घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनकर ये सर्टिफिकेट पा सकते है?

क्या है हर घर तिरंगा अभियान?
हर घर तिरंगा’ भारत की आज़ादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्‍य में लोगों को अपने घर पर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रोत्‍साहित करने हेतु ‘आज़ादी के अमृत’ महोत्‍सव के तत्‍वावधान में चलाया जा रहा एक अभियान है. इसका उद्देश्य नई पीढ़ी के साथ-साथ देश के सभी लोगों मे देश के प्रति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव और सम्मान की भावना पैदा करना है. देश के समस्त राज्यों से लेकर जिले स्तर पर स्वतंत्र सप्ताह के दौरान तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और तिरंगा अभियान जैसे अनेक देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. आप harghartiranga.com पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी पोस्ट करके हर घर तिरंग अभियान में हिस्सा ले सकते हैं. आप राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी पोस्ट कर सकते हैं और डिजिटल रूप से घर पर तिरंगा भी दिखा सकते हैं. 

ऐसे मिलेगा सर्टिफिकेट
1. हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेने के लिए सबसे पहले आपको harghartiranga.com वेबसाइट पर जाना होगा.  इसके बाद Participate सेक्शन पर टैप करना होगा.
2. इसके बाद आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर, राज्य और देश की जानकारी देनी होगी.
3. फिर आपको Read and Agree ऑप्शन पर टैप करना होगा.
4. इसके बाद आपको तिरंगे के साथ की अपनी सेल्फी पोस्ट करनी होगी.
5. फिर आपको submit बटन पर टैप करना होगा. इसके बाद आपकी सेल्फी को यूज के लिए परमिशन देनी होगी.
6. इसके बाद आपका हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट जनरेट हो जाएगा, जिसे डाउनलोड किया जा सकेगा.

झंडे का अपमान करना दंडनीय अपराध
भारत में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के कानून मौजूद हैं. यह कानून तय करता है कि निजी और सरकारी संस्थानों को किस तरह से ध्वज फहराना चाहिए. भारत की ध्वज संहिता 26 जनवरी 2002 को लागू हुई थी. इसके तहत राष्ट्रीय ध्वज का अपमान नहीं किया जा सकता है. इसके लिए दंड का प्रावधान किया गया है.

इसे भी पढ़ें-टाटा ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में की बड़ी घोषणा, घर खरीदारों को मिला ये तोहफा