✕

होम / यूटिलिटी / ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं? आ गया नया नियम, अब ऐसे बनेंगे DL

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं? आ गया नया नियम, अब ऐसे बनेंगे DL

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नए नोटिफिकेशन के अनुसार, मान्यता प्राप्त ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर ही सर्टिफिकेट जारी करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: ड्राइविंग लाइसेंस (DL New Rule) के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट को अब टेस्ट के लिए RTO ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है. मान्यता प्राप्त ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर्स से ही कैंडिडेट ट्रेनिंग सर्टिफिकेट हासिल कर आसानी से ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं. उन्हें RTO में दोबारा टेस्ट देने की जरूरत नहीं होगी.

ट्रेनिंग सेंटर ही सर्टिफिकेट जारी करेंगे
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नए नोटिफिकेशन के अनुसार, मान्यता प्राप्त ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर ही सर्टिफिकेट जारी करेंगे, जिसके आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस इश्यू किया जाएगा. इसके लिए कैंडिडेट्स को उस सेंटर से ट्रेनिंग लेनी होगी और फिर उनके टेस्ट में पास होना जरूरी होगा. 

टेस्ट क्लियर करना होगा
नोटिफिकेशन में बताया गया है कि जब कोई कैंडिडेट टेस्ट क्लियर कर लेगा, तो ट्रेनिंग सेंटर उसे एक सर्टिफिकेट इश्यू करेगा. सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद कैंडिडेट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकता है. इसके बाद RTO उस सर्टिफिकेट के आधार पर बिना किसी टेस्ट के ड्राइविंग लाइसेंस जारी करेगा.

ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक होना जरूरी
जिस ट्रेनिंग सेंटर को सरकार की तरफ से मान्यता दी जाएगी, उनके पास ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक होना जरूरी होगा. जो लोग उस ट्रैक पर ड्राइविंग टेस्ट क्लियर कर लेंगे, उन्हें ड्राइविंग लाइसेंस जारी कर दिया जाएगा. इसके बाद उन्हें टेस्ट देने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं होगी.

LMVs के लिए कुल 29 घंटे की ट्रेनिंग होगी
सरकार से मान्यता प्राप्त ट्रेनिंग सेंटर्स light motor vehicles (LMVs) और Medium and Heavy vehicles (HMVs) के लिए लोगों को ट्रेनिंग देंगे. LMVs के लिए कुल 29 घंटे की ट्रेनिंग करनी जरूरी है, जिसे 4 सप्ताह में पूरा करना होगा. ट्रेनिंग सेंटर्स 29 घंटे के कोर्स में कैंडिडेट को थ्योरेटिकल और प्रैक्टिकल जानकारी देंगे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

1 hour ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

22 minutes ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

50 minutes ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

8 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

4 hours ago