होम / यूटिलिटी / अब मेट्रो में टोकन से मिलेगी मुक्ति, DMRC लाया नया सिस्टम!

अब मेट्रो में टोकन से मिलेगी मुक्ति, DMRC लाया नया सिस्टम!

दिल्ली मेट्रो ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने सभी स्टेशनों पर किराया इकट्ठा करने वाले ऑटोमैटिक गेट्स को अपग्रेड कर दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

DMRC (दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्परेशन) ने हाल ही में मेट्रो में यात्रा करने के लिए QR कोड आधारित पेपर टिकट को इंट्रोड्यूस किया है. इस सुविधा की शुरुआत होने से मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्री अब टोकन की बजाय QR कोड आधारित पेपर टिकट्स का इस्तेमाल कर पायेंगे. 

हर स्टेशन पर लगे ऑटोमैटिक गेट
दिल्ली मेट्रो ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने सभी स्टेशनों पर किराया इकट्ठा करने वाले ऑटोमैटिक गेट्स को अपग्रेड कर दिया है और साथ ही टोकन/कस्टमर केयर काउंटरों को भी QR कोड आधारित पेपर टिकटिंग सिस्टम के लिए तैयार कर दिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कुछ समय से दिल्ली मेट्रो द्वारा लगातार QR आधारित टिकटिंग सिस्टम का ट्रायल किया जा रहा था. दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि QR कोड आधारित टिकटिंग सिस्टम की शुरुआत करते हुए हर स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट के लिए किराया इकट्ठा करने वाले एक-एक ऑटोमैटिक गेट को लगाया गया है. 

जल्द आएगी मोबाइल टिकटिंग की व्यवस्था
इसके साथ ही दिल्ली मेट्रो ने यह भी बताया है कि उनका लक्ष्य, जून 2023 तक किराया इकट्ठा करने वाले सभी ऑटोमैटिक गेटों को QR कोड आधारित टिकटों के लिए अपग्रेड करना है. इसके साथ ही DMRC द्वारा TVM (टिकट वेंडिंग मशीन्स) को भी अपग्रेड किया जाएगा ताकि QR आधारित टिकट जारी किये जा सकें. इतना ही नहीं दिल्ली मेट्रो इस महीने के अंत तक मोबाइल आधारित QR टिकट्स को इंट्रोड्यूस कर सकता है ताकि मेट्रो में सफर को और भी ज्यादा आसान, आरामदायक, और समय बचाने वाला बनाया जा सके. 

कैसे इस्तेमाल करें QR आधारित टिकट
यात्री स्टेशन में एंट्री लेकर QR आधारित पेपर टिकट खरीद सकते हैं. आपको बता दें कि यह QR आधारित पेपर टिकट रिफंडेबल नहीं होते यानी इन्हें वापस नहीं किया जा सकता. जिस स्टेशन से आपने QR कोड आधारित टिकट ली हो आप उसके अलावा किसी और स्टेशन से एंट्री नहीं कर सकते. एक बार QR आधारित टिकट जारी हो गयी हो तो यात्री के पास एंट्री के लिए 60 मिनट का समय होता है. 

अगर 60 मिनट में नही ली एंट्री तो?
60 मिनटों के अन्दर अगर आप एंट्री नहीं लेते हैं तो आपकी टिकट इनवैलिड हो जायेगी और आप किसी भी तरह से उसका इस्तेमाल नहीं कर पायेंगे. फिलहाल QR कोड आधारित पेपर टिकट्स को एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक ही जारी किया जाएगा. अगर यात्री अपने गंतव्य स्टेशन से पहले, बीच में ही किसी स्टेशन पर उतरना चाहे तो QR कोड आधारित पेपर टिकट से ऑटोमैटिक गेट्स नहीं खुलेंगे. उसके लिए आपको एक फ्री एग्जिट टिकट जारी किया जाएगा और कस्टमर केयर ऑपरेटर द्वारा पेपर आधारित टिकट को जमा कर लिया जाएगा. 
 

यह भी पढ़ें:  केंद्रीय बैंक जमकर खरीद रहे सोना, कम हो रही Dollar की चमक!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

1 day ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

3 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

3 days ago

1 अक्टूबर से 135 साल पुराने कानून की जगह लेगा नया एक्ट, डिजिटल बैंकिंग रिकॉर्ड होंगे मान्य

नए कानून में कागजी रिकॉर्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल, वर्चुअल और क्लाउड पर मौजूद बैंकिंग डेटा को भी कानूनी साक्ष्य के तौर पर मान्यता दी जाएगी.

5 days ago

सितंबर के पहले दिन महंगाई का झटका! ATF 5.46% महंगा, LPG सिलेंडर भी बढ़ा

सितंबर के पहले दिन विमान ईंधन और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, घरेलू LPG, पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं

01-September-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

1 day ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

14 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

14 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

14 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

15 hours ago