होम / यूटिलिटी / केवल 80 मिनट में Delhi Airport से पहुंचें Noida Airport, सरकार बनाएगी ये प्रोजेक्ट!

केवल 80 मिनट में Delhi Airport से पहुंचें Noida Airport, सरकार बनाएगी ये प्रोजेक्ट!

NCRTC (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम) फिलहाल एक डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर काम कर रही है जिसे मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नोएडा के जेवर में बनाये जा रहे एयरपोर्ट को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. हाल ही में पता चला है कि नोएडा में बनाये जा रहे इस एयरपोर्ट को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) से कनेक्ट किया जाएगा और इसके लिए एक रैपिड रेल कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा और इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 16000 करोड़ रुपयों के बजट को मंजूरी भी दे दी गई है. 

4 सालों में पूरा हो जाएगा प्रोजेक्ट
ये रैपिड रेल कॉरिडोर दिल्ली एयरपोर्ट और नोएडा एयरपोर्ट को तो कनेक्ट करेगी ही साथ ही यह दिल्ली के अन्य इलाकों को भी आपस में कनेक्ट करेगी. NCRTC (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम) फिलहाल एक डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट पर काम कर रही है और इसे मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा. उत्तर प्रदेश सरकार में नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड के नोडल अफसर शैलेन्द्र भाटिया ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि एक बार ये प्रोजेक्ट शुरू होने के बाद इसे पूरा होने में लगभग 4 सालों जितना समय ही लगेगा. 

कब उड़ान भरेगी पहली फ्लाइट
इस रेल कॉरिडोर की बदौलत ग्रीनफील्ड को अपने एयरपोर्ट की तरफ लोगों को आकर्षित करने में काफी जबरदस्त बूस्ट मिलेगा और साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट पर इकट्ठा होने वाली भीड़ में भी कमी आएगी. नोएडा अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट इस साल के अंत तक उड़ान भरेगी और इंडिगो (Indigo) एवं अकासा एयर (Akasa Air) के साथ फ्लाइट लॉन्च करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर भी कर लिए गए हैं. एक तरफ दिल्ली एयरपोर्ट जहां GMR ग्रुप (GMR Group) के द्वारा ऑपरेट किया जाता है, वहीं नोएडा एयरपोर्ट को ज्यूरिक एयरपोर्ट (Zurich Airport) नामक संस्था के द्वारा ऑपरेट किया जाएगा. 

कुछ ऐसा होगा रैपिड रेल प्रोजेक्ट
दुनिया भर के ऐसे देशों में जहां विभिन्न एयरपोर्ट मौजूद हैं, वहां हाई स्पीड रेल नेटवर्क भी मौजूद हैं ताकि यात्रियों को सुविधाजनक तरीके से एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाया जा सके. प्रस्तावित सुझाव के अनुसार नोएडा एयरपोर्ट को गाजियाबाद स्टेशन से जोड़ा जाएगा. आपको बता दें कि गाजियाबाद स्टेशन दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल परिवहन लाइन पर मौजूद है. यात्री दिल्ली-अलवर रैपिड रेल के माध्यम से सराय काले खान स्टेशन से यात्रा शुरू कर पायेंगे. आपको बता दें कि इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट और एयरोसिटी स्टेशन भी इसी लाइन पर बनाये जायेंगे.
 

यह भी पढ़ें: 52 हफ्तों में अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंचे HDFC Bank के शेयर, अब आगे क्या?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 day ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 day ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

3 days ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

5 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

5 days ago


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago