होम / यूटिलिटी / सरकार ने लिया ये महत्त्वपूर्ण फैसला, बढ़ जाएगी आपकी सैलरी!

सरकार ने लिया ये महत्त्वपूर्ण फैसला, बढ़ जाएगी आपकी सैलरी!

इस फैसले से सरकार के 16 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा वहीं 11.5 लाख पेंशनर्स को भी इस फैसले से फायदा हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बढ़ती हुई महंगाई का बेसिक कमाई पर कोई प्रभाव ना पड़े इसके लिए सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को DA (डियरनेस अलाउंस) दिया जाता है. इसी तरह सरकारी पेंशनर्स को सरकार द्वारा महंगाई से बचने के लिए जो खर्चा दिया जाता है उसे DR (डियरनेस रिलीफ) कहते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसी खबरें सामने आ रही हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि जल्द ही कर्मचारियों को अपने DA में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है. 

किसे होगा कितना फायदा?
दरअसल उत्तर प्रदेश सरकार ने फैसला किया है कि वह राज्य के कर्मचारियों और पेंशनर्स के DA और DR में 4% की बढ़ोत्तरी करने वाली है. DA और DR में हुई यह बढ़ोत्तरी 1 जनवरी 2023 से प्रभावशाली मानी जायेगी. रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार द्वारा DA/DR में 4% की बढ़ोत्तरी के बाद DA/DR रेट 38% से बढ़कर 42% हो जाएगा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने DA/DR बढ़ाए  जाने के इस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं. जहां इस फैसले से राज्य सरकार के 16 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा वहीं 11.5 लाख पेंशनर्स को भी इस फैसले से फायदा हो सकता है. 

केंद्र भी कर चुका है बढ़ोत्तरी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में 24 मार्च को केंद्र सरकार ने भी सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के DA/DR में बढ़ोत्तरी की थी जिसके बाद DA/DR का रेट बढ़कर 42% पहुंच गया था. अब केंद्र के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के DA/DR में 4% की बढ़ोत्तरी कर दी है. आपको बता दें कि DA/DR को CPI-IW (कंज्यूमर प्राइज इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स) के आधार पर कैलकुलेट किया जाता है. 
 

यह भी पढ़ें: इन बैंकों को निजी हाथों में सौंपना चाहती है सरकार, जानिये क्या है पूरा मामला!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

1 day ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

3 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

3 days ago

1 अक्टूबर से 135 साल पुराने कानून की जगह लेगा नया एक्ट, डिजिटल बैंकिंग रिकॉर्ड होंगे मान्य

नए कानून में कागजी रिकॉर्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल, वर्चुअल और क्लाउड पर मौजूद बैंकिंग डेटा को भी कानूनी साक्ष्य के तौर पर मान्यता दी जाएगी.

5 days ago

सितंबर के पहले दिन महंगाई का झटका! ATF 5.46% महंगा, LPG सिलेंडर भी बढ़ा

सितंबर के पहले दिन विमान ईंधन और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी, घरेलू LPG, पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं

01-September-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

21 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

10 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

10 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

11 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

12 hours ago