होम / यूटिलिटी / कंफर्म तत्काल टिकट झट से हो जाएगा बुक, जानें किस मोड से सबसे तेजी से होता है पेमेंट

कंफर्म तत्काल टिकट झट से हो जाएगा बुक, जानें किस मोड से सबसे तेजी से होता है पेमेंट

Tatkal Ticket Booking Tips: सबसे पहले हम आपको ये बता दें कि तत्काल टिकट बुकिंग ट्रेन के प्रारंभिक स्टेशन से चलने की तारीख से एक दिन पहले सुबह 10 बजे से होती है.

चंदन कुमार 3 years ago

नई दिल्ली: त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है. दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा में जाने के लिए फिलहाल किसी ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा. कुछ ट्रेनों में तो No Room हो चुका है, यानी उसमें अब वेटिंग टिकट की बुकिंग भी नहीं हो सकती. ऐसे में जिन लोगों का टिकट कंफर्म नहीं है या वे बुक नहीं कर पा रहे हैं तो उनके पास तत्काल टिकट ही एकमात्र उम्मीद है.

आसान नहीं तत्काल टिकट बुक करना
तत्काल टिकट बुक करना भी इतना आसान नहीं है. बिजी रूट पर बुकिंग ओपन होते ही तत्काल टिकट कोटा मैक्सिमम 5 मिनट में फुल हो जाता है. कई बार लोगों को पेमेंट मोड पर काफी समय लग जाता है और जब तक पैसा कटता है, तब तक टिकट वेटिंग या No Room हो चुका होता है. ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कि तत्काल टिकट बुक करते समय पेमेंट का कौन सा मोड यूज करना चाहिए, जिससे तत्काल टिकट झट से बुक हो जाता है. साथ में हम ये भी बताएंगे कि किस बैंक से सबसे फास्ट पेमेंट होती है.

तत्काल टिकट बुकिंग टाइम
सबसे पहले हम आपको ये बता दें कि तत्काल टिकट बुकिंग ट्रेन के प्रारंभिक स्टेशन से चलने की तारीख से एक दिन पहले सुबह 10 बजे से होती है. AC 2 टियर, AC 3 टियर और AC चेयरकार की तत्काल बुकिंग सुबह 10 बजे शुरू होती है, जबकि नॉन एसी क्लास की तत्काल टिकट बुकिंग सुबह 11 बजे शुरू होती है. तत्काल टिकट कोटा का कोड TQ और TQWL है. कंफर्म टिकट मिलने पर आपके टिकट पर TQ लिखा रहता है और तत्काल टिकट वेटिंग रहने पर आपके टिकट पर TQWL लिखा रहता है.

पेमेंट करने का सबसे फास्ट मोड
अब बात करते हैं सबसे फास्ट पेमेंट मोड की. आप जब भी तत्काल टिकट बुक करें तो हमेशा नेट बैंकिंग के द्वारा ही पेमेंट करें. तत्काल टिकट बुक करते वक्त नेट बैंकिंग से सबसे फास्ट पेमेंट होती है. यदि आप किसी भी कार्ड द्वारा भुगतान करते हैं, तो आपको लंबे कार्ड नंबर और बहुत सी अन्य डिटेल्स डालनी होती है, जिसमें काफी समय लग जाता है और तत्काल टिकट बुक करते समय इतना समय नहीं होता है. इसलिए हमेशा नेट बैंकिंग का ही इस्तेमाल करें.

किस बैंक की नेट बैंकिंग से होता है सबसे फास्ट पेमेंट
इसमें भी यदि आप HDFC या ICICI की नेट बैंकिंग इस्तेमाल करते हैं तो अति उत्तम. अन्य बैंकों की नेट बैंकिंग के मुकाबले IRCTC पर तत्काल टिकट बुक करने के दौरान HDFC या ICICI बैंक की नेट बैंकिंग से सबसे तेजी से पेमेंट होता है. पेमेंट के दौरान एक और बात ध्यान देने वाली है. चूंकि IRCTC ने OTP ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया है, इसलिए फोन से OTP डिटेल्स प्राप्त करने के लिए अपना फोन पास में ही रखें.

VIDEO : Flipkart ने कर दिया कमाल, इतनी कम कीमत में दे रहा iPhone 13; यकीन करना मुश्किल


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

20 hours ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

20 hours ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

2 days ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

4 days ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

4 days ago


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

14 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

12 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

12 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

18 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

16 hours ago