होम / पर्सनल फाइनेंस / कहीं आप तो नहीं फंस रहे इस स्कीम के 'भ्रम जाल' में, सबसे अधिक शिकार हो रहे युवा

कहीं आप तो नहीं फंस रहे इस स्कीम के 'भ्रम जाल' में, सबसे अधिक शिकार हो रहे युवा

इस स्कीम से कर्ज के जाल में उलझ रहे युवा, उनका सिबिल स्कोर भी तेजी से हो रहा खराब.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: त्योहारी सीजन में कई ऐसे सामान पर आकर्षक छूट मिलते हैं, जिसे खरीदने का आप सपना देखते हैं. जब उन चीजों पर आप बड़ी छूट देखते हैं तो ये सोचकर खरीदने का प्लान बना लेते हैं कि पता नहीं, इतनी बड़ी छूट आगे मिलेगी या नहीं. लेकिन अगली समस्या आती है पैसे की. कई बार आपके पास उसे खरीदने के पैसे होते नहीं हैं, पर आप उसे हर हाल में खरीदना चाहते हैं. बस, इसी बेचैनी के चलते आप एक जाल में फंसते जाते हैं, जिसका नाम है- पहले खरीदो बाद में चुकाओ (BNPL).

लगभग सभी प्रोडक्ट्स पर है यह स्कीम
आज लगभग सभी प्रोडक्ट्स पर ये स्कीम लागू है. अधिकतर प्रोडक्ट्स पर 3 महीने तक No Cost EMI की सुविधा भी मिलती है और इस लालच में आपको अपनी कमाई की लिमिट का पता ही नहीं चल पाता और आप अपना 'पैर चादर से बाहर फैला देते हैं'. फिर आगे शुरू होता है मुश्किलों का दौर. इस स्कीम के ज्यादातर शिकार युवा वर्ग हैं. ब्लूमबर्ग में छपी रिपोर्ट के अनुसार, BNPL स्कीम के चलते युवा वर्ग कर्ज के जाल में उलझते जा रहे हैं. 

सिबिल स्कोर भी हो रहा खराब
रिपोर्ट में ये भी बताया है कि इस जाल में फंसने के कारण उनका सिबिल स्कोर भी खराब हो रहा है, जिससे बाद में उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है. अमेरिका के साथ-साथ भारत में भी यह समस्या तेजी से बढ़ रही है. युवा वर्ग आसान शर्तों पर ब्याज मुक्त कर्ज के लालच में आसानी से फंसते जा रहे हैं और आमदनी से ज्यादा खरीददारी कर रहे हैं. फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी एसोसिएशन ने इस संबंध में एक सर्वे किया है, जिसमें ये बात निकलकर सामने आई है कि 40 प्रतिशत BNPL उपभोक्ता कई कंपनियों से कर्ज लेते हैं. इनमें से एक तिहाई उपभोक्ता जरूरत से ज्यादा खर्च कर देते हैं और चूंकि आमदनी इतनी होती नहीं है, तो कर्ज चुका पाने में असमर्थ हो जाते हैं. ऐसे में उनका सिबिल स्कोर खराब होता चला जाता है.

रिपोर्ट में एक युवती के रेफरेंश के साथ बताया गया है कि वे भी इस स्कीम की शिकार हैं. युवती ने 2 माह के लिए आसान शर्तों पर करीब 4 लाख रुपये का सामान लिया, जिसे 3 किस्तों में चुकाना था. बैलूनिंग बैलेंस कंपनी ने इसमें अप्रत्याशित मेडिकल कॉस्ट जोड़ दिया. इससे यह राशि बढ़ गई. जब वे समय से इसे चुका पाने में असमर्थ हो गईं तो उन्हें वित्तीय सलाहकार ने अकाउंट बंद करने की सलाह दी, तब तक उनका सिबिल स्कोर 720 से 580 हो चुका था.

18 प्रतिशत युवा नहीं चुका पाए कर्ज
फेडरल रिजर्व की रिपोर्ट कहती है कि 18 से 29 साल के बीच के 18 प्रतिशत युवा 2021 में अपना कर्ज चुका पाने में असमर्थ रहे. 2021 में इस उम्र के 11 प्रतिशत युवा ऐसे थे, जिन्होंने कम से कम 1 किस्त का भुगतान देरी से किया. 2021 में 5 BNPL कंपनियों ने 18 करोड़ रुपये का कर्ज दिया, जो 2019 की तुलना में 10 गुना ज्यादा है. लोग इसके पीछे छिपे नुकसान का अंदाजा नहीं लगा पाते.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोटक MF का नया दांव, All Cap Omni FoF लॉन्च; एक ही फंड से कई मार्केट कैप में निवेश

नया फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप समेत अलग-अलग मार्केट कैप वाली एक्टिव और पैसिव स्कीम्स में करेगा निवेश

2 days ago

मुंबई में 1,000 बेटियों के लिए वित्तीय सुरक्षा पहल, 10 साल में ₹20 करोड़ का योगदान

महाराष्ट्र में वित्तीय समावेशन की पहल के तहत 1,000 वंचित छात्राओं को सरकारी बचत योजनाओं से जोड़ा गया; 10 साल तक हर साल ₹20,000 का योगदान करने का ऐलान

3 days ago

65 महीने तक नहीं बदलेगी होम लोन की EMI! Kotak Bank ने लॉन्च किया हाइब्रिड लोन

ब्याज दर बढ़ने की टेंशन होगी कम, ग्राहक 39, 52 या 65 महीने के लिए रेट लॉक कर सकेंगे; फिलहाल 7.6% से शुरू हो रही ब्याज दर

3 days ago

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

6 days ago

कोटक MF ने लॉन्च किया निफ्टी बैंक इंडेक्स फंड, बैंकिंग सेक्टर में निवेश का नया मौका

यह फंड निवेशकों को निफ्टी बैंक इंडेक्स के जरिए भारत के बैंकिंग सेक्टर में पैसिव निवेश का अवसर देगा.

1 week ago


बड़ी खबरें

सेंसेक्स संभला, निफ्टी फिसला... आज इन शेयरों पर रहेगी नजर, बाजार खुलने से पहले जानें अहम संकेत

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 113.61 अंक यानी 0.15% की तेजी के साथ 78,079.96 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई का निफ्टी50 40.10 अंक यानी 0.16% की गिरावट के साथ 24,395.85 अंक पर बंद हुआ.

3 hours ago

₹1 लाख करोड़ की मेगा डील! एयरफोर्स के लिए भारत में बनेंगे 60 नए मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट

रक्षा मंत्रालय ने करीब 1 लाख करोड़ रुपये के मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट प्रोग्राम के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है.

2 hours ago

कच्चे तेल और इलेक्ट्रॉनिक्स ने बढ़ाया आयात का बिल, जुलाई में 6 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा व्यापार घाटा

जुलाई में आयात 76.22 अरब डॉलर के 9 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा. कच्चे तेल और इलेक्ट्रॉनिक सामान की भारी खरीदारी से व्यापार घाटा बढ़कर 31.98 अरब डॉलर हो गया, हालांकि निर्यात में करीब 20% की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

2 hours ago

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

18 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

19 hours ago