✕

होम / यूटिलिटी / दीवाली-छठ में घर जाने के लिए ट्रेन की टिकट कंफर्म कराएगा AI, जानिए कैसे?

दीवाली-छठ में घर जाने के लिए ट्रेन की टिकट कंफर्म कराएगा AI, जानिए कैसे?

फेस्टिव सीजन में कन्फर्म ट्रेन टिकट पाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे कन्फर्म टिकट पाने के लिए भारतीय रेलवे यात्रियों को एक विकल्प योजना की सुविधा देता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्या आपको भी दिलावी और छठ मनाने अपने घर जाने के लिए ट्रेन की कंफर्म टिकट बुक करानी  है? अगर हां, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, दिवाली-छठ के समय ट्रेन में सीट मिलना जैसे बहुत बड़ी खुशी हासिल हो जाना है. त्योहार के समय लोग 3-3 महीने पहले से ही टिकट बुक कर लेते हैं. ऐसे में जिन लोगों को किसी इमरजेंसी में ट्रैवल करना होता है या ऑफिस से लेट में लीव अप्रूव होता है उन्हें कन्फर्म सीट न के बराबर ही मिलती है. फेस्टिव सीजन में भीड़ को कंट्रोल करने और यात्रियों को सुविधा देने के लिए भारतीय रेलवे कई स्पेशल ट्रेन  भी चलाता है, फिर भी कई रूट्स पर लोगों को कन्फर्म सीट नहीं मिल पाती है. ऐसे में भारतीय रेलवे  कन्फर्म ट्रेन टिकट पाने के लिए ट्रेन ऑल्टनेट अकमडेशेन स्कीम (Alternate Train Accommodation Scheme - ATAS) की सुविधा भी देती है. इस स्कीम में बारे में कई यात्री अभी भी नहीं जानते हैं. तो चलिए हम आपको इसकी पूरी जानकारी देते हैं और जानते हैं कि आप कैसे इसकी मदद से अपनी सीट कंफर्म करा सकते हैं?
 
AI करेगा आपकी मदद
अब यात्री आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से भी ट्रेन की टिकट बुक कर सकते हैं. एआई की मदद से ट्रेन बुकिंग के प्रोसेस को आसान बनाने के लिए ATAS की शुरुआत हुई थी. इसे विकल्प योजना भी कहते हैं. इस स्कीम का उद्देश्य है यात्रियों को कन्फर्म टिकट दिलवाना है. अगर कोई यात्री वेटिंग टिकट बुक करता है और ATAS के ऑप्शन को सेलेक्ट करता है. तब ATAS उस रूट की दूसरी ट्रेन में सीट उपलब्ध करवाने में मदद करता है. मान लीजिए आप टिकट बुक करते समय सभी ट्रेन की सीट एवेलेबिलिटी चेक करते हैं, पर किसी में भी कन्फर्म सीट नहीं होती है, तो आप परेशान होकर किसी भी ट्रेन की वेटिंग टिकट लेते हैं. कुछ समय के बाद दूसरे ट्रेन में कोई टिकट कैंसिल हो जाता है, तो ATAS आपको नोटिफिकेशन भेजकर सूचना देगा कि उस ट्रेन में कंफर्म सीट उपलब्ध है. अब आप अपनी वेटिंग टिकट को दूसरे ट्रेन में ट्रांसफर कर सकते हैं और इस तरह आपको कन्फर्म सीट मिल जाएगी. यह स्कीम उन यात्रियों के लिए काफी लाभदायक रहेगी, जो इमरजेंसी में ट्रैवल कर रहे हैं.

ऐसे उठाएं विकल्प योजना का लाभ
ऑनलाइन टिकट बुक करते समय विकल्प योजना का सुझाव दिया जाता है. आपको इस ऑप्शन को सेलेक्ट करना है. अब आपको 7 ट्रेन को सेलेक्ट करना है, जो आपके रूट में चलती है. आपने जिस ट्रेन में सीट बुक की है उसने कन्फर्म सीट उपलब्ध नहीं है और दूसरी ट्रेन में सीट उपलब्ध होती है तो आपको दूसरी ट्रेन में सीट मिल जाएगी. बता दें कि यह जरूरी नहीं है कि विकल्प योजना को सेलेक्ट करने के बाद आपको कंफर्म सीट मिल ही जाएगी. अगर आपके चुने गए 7 ट्रेनों में से किसी ट्रेन में सीट उपलब्ध होती है तभी आपको सीट मिलेगी. भारतीय रेलवे की यह सुविधा यात्रियों को ज्यादा विकल्प देकर उनकी यात्रा को आसान बनाने की कोशिश करती है.

इसे भी पढ़ें-Dhoni ने लगाया बड़ा दांव, ड्रोन बनाने वाली इस कंपनी में किया निवेश...


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago