होम / टेक / WhatsApp में मिलेंगे अब ये तीन धांसू फीचर्स, आपकी प्राइवेसी में नहीं होगी तांक-झांक

WhatsApp में मिलेंगे अब ये तीन धांसू फीचर्स, आपकी प्राइवेसी में नहीं होगी तांक-झांक

WhatsApp के इन फीचर्स की शुरुआत के लिए एक ग्लोबल कैंपेन चलाया जाएगा जिसकी शुरुआत UK और भारत से होगी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: WhatsApp में अब आपको तीन धमाकेदार फीचर्स मिलने वाले हैं, Meta फाउंडर Mark Zuckerberg ने WhatsApp के  इन फीचर्स का ऐलान किया है. इन फीचर्स के जरिए WhatsApp
मैसेजिंग ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी. चलिए इन फीचर्स को एक-एक करके समझते हैं

1. चुपचाप ग्रुप से Exit
अक्सर देखा गया है कि WhatsApp यूजर्स किसी फैमिली ग्रुप या पकाऊ ग्रुप से निकलना चाहते हैं, लेकिन निकल नहीं पाते क्योंकि ग्रुप में उनके बेहद करीबी होते हैं. मगर अब मार्क जकरबर्ग ने ऐसा इंतजाम कर दिया है कि आप ऐसे ग्रुप से चुपचाप निकल जाएंगे और किसी को कानोकान खबर तक नहीं होगी. ये बिल्कुल वैसे ही है जैसा आमतौर पर आप किसी ग्रुप से एग्जिट करते हैं, लेकिन इस फीचर में सभी को एग्जिट नोटिफिकेशन नहीं जाता, सिर्फ ग्रुप एडमिन को ही आपके ग्रुप एग्जिट करने का नोटिफिकेशन जाएगा. 

2. Online Status Hide करें
दूसरा फीचर भी कमाल का है, WhatsApp पर आप अगर ये चाहते हैं कि कोई ये न देख पाए कि आप Online हैं या नहीं, तो आप इसको Hide कर सकते हैं, ठीक उसी तरह जैसे अभी आप आपना last seen hide करते हैं. आप मैनेज कर सकते हैं कि कौन आपका Online स्टेटस देख सकता है और कौन नहीं. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक iOS के लिए online status को छिपाने पर बीते एक महीने बीटा टेस्टिंग चल रही है. 

3. “view once” स्क्रीनशॉट ब्लॉक 
WhatsApp पर “view once” काफी पॉपुलर फीचर है, जिसका कोई भी डिजिटल रिकॉर्ड सेव करके नहीं रखा जा सकता है. मसलन अगर आपने किसी को फोटो, वाडियो भेजा है तो वो सिर्फ एक बार देख सकता है, लेकिन उसे सेव नहीं कर सकता. अब इससे एक कदम आगे बढ़कर एक नया फीचर लाया जा रहा है कि अब इसका स्क्रीन शॉट लेना भी मुमकिन नहीं होगा. ये प्राइवेसी फीचर्स को और मजबूत करेगा. Meta के CEO मार्क जकरबर्ग का कहना है कि ये फीचर्स ऐप का उतना की निजी और सुरक्षित बनाएंगे जैसा कि आमने-सामने बात करने पर होता है.  

भारत, UK से शुरुआत 
WhatsApp के इन फीचर्स की शुरुआत के लिए एक ग्लोबल कैंपेन चलाया जाएगा जिसकी शुरुआत UK और भारत से होगी. लोगों को इन फीचर्स के बारे में बताया और समझाया जाएगा. उनके विचार जाने जाएंगे. ये फीचर्स इसी महीने शुरू किए जाएंगे. 

VIDEO: किस दिशा में होना चाहिए घर, वास्तु के अनुसार जानें कहां हो बेडरूम, बाथरूम और पूजा रूम


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

3 days ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 week ago

सैमसंग की Galaxy Z Series लॉन्च: AI फीचर्स, दमदार कैमरा और कीमत, जानिए क्या है खास

नई सीरीज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बेहतर मल्टीटास्किंग, उन्नत कैमरा तकनीक और मजबूत प्राइवेसी फीचर्स पर खास जोर दिया गया है.

1 week ago

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026


बड़ी खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

3 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

10 minutes ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

5 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

5 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

5 hours ago