होम / टेक / आखिर ‘X’ से Elon Musk का क्या है नाता? जानिए क्या है पूरा मामला?

आखिर ‘X’ से Elon Musk का क्या है नाता? जानिए क्या है पूरा मामला?

Elon Musk ने ट्विटर को खरीदते ही यह साफ कर दिया थी कि वह ट्विटर को एक ऐसा प्लेटफार्म बनाना चाहते हैं, जहां सब किया जा सके.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले साल अक्टूबर में अरबपति और जाने माने इंजिनियर Elon Musk ने दुनिया के सबसे बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक, ट्विटर (Twitter) का अधिग्रहण कर लिया था और उसी के बाद से यह सोशल मीडिया प्लेटफार्म किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बना हुआ है. अब एक बार फिर ट्विटर चर्चा का विषय बन गया है और इस बार वजह है ट्विटर की ‘नीली चिड़िया’.  

छीनी जा रही है ट्विटर की पहचान
किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या ब्रैंड की एक सबसे बड़ी पहचान उसका अपना लोगो होता है. अब सोचिये किसी ब्रैंड से उसकी पहचान ही छीन ली जाए तो यह उसके लिए कितना ज्यादा बड़ा फैसला साबित हो सकता है. कुछ ऐसा ही इस वक्त ट्विटर के साथ हो रहा है. ट्विटर का लोगो या उसकी पहचान है नीली चिड़िया. दुनिया में ज्यादातर लोग ट्विटर को इसी एक निशान से पहचानते हैं लेकिन ट्विटर के मालिक, Elon Musk ने निर्णय ले लिया है कि अब वह इस नीली चिड़िया की जगह अपने फेवरेट ‘X’ को देने वाले हैं. 

Elon Musk और ‘X’ का नाता
Elon Musk और और उनके फेवरेट अंग्रेजी भाषा के लैटर ‘X’ के रिश्ते की शुरुआत साल 1999 से होती है. Elon ने साल 1999 में एक बैंकिंग वेबसाइट, ‘X.com’ की शरुआत की थी. जल्द ही Elon को इस वेबसाइट के CEO के पद से हटा दिया गया और उसकी एक मुख्य वजह ये थी कि X.com यह नाम कंपनी के बाकी लोगों को काफी खराब और बुरा लगता था लेकिन Elon के लिए यह बिलकुल ठीक था. Elon ने कंपनी से इस्तीफा तो दे दिया लेकिन कानूनी लड़ाई लड़कर उन्होंने इस वेबसाइट का डोमेन यानी www.x.com को अपने पास रखा और अब यही ट्विटर का नया ठिकाना होने वाला है. 

Elon और ‘X’ की आगे की कहानी
Elon Musk, इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली जानी मानी कंपनी टेस्ला (Tesla) के मालिक भी हैं. टेस्ला द्वारा बनाई जाने वाली एक कार का नाम भी Elon के फेवरेट लैटर, ‘X’ का गवाह है. टेस्ला द्वारा बनाई जाने वाली कारों में से एक ‘Model X’ भी है. इसके साथ ही आपको बता दें कि Elon Musk की एक अन्य कंपनी ‘SpaceX’ है, जो प्रमुख रूप से स्पेस टेक्नोलॉजी से संबंधित है. 

ट्विटर को लेकर क्या है Elon का प्लान? 
पिछले साल जब Elon Musk ने ट्विटर को खरीदा था उससे पहले ही उन्होंने यह बात साफ कर दी थी कि वह ट्विटर को एक ऐसा डिजिटल प्लेटफार्म बनाना चाहते हैं, जिसपर सबकुछ किया जा सके. Elon Musk, ट्विटर को चीन के मशहूर सोशल मीडिया ऐप, WeChat की तर्ज पर बनाना चाहते हैं और उनका आगे का प्लान भी यही है. ट्विटर की नीली चिड़िया को ‘X’ में बदलकर शायद Elon इसी दिशा में पहला कदम बढ़ा रहे हैं. 
 

यह भी पढ़ें: भारत में बनेगी Tesla की नई कारें? जानिये क्या है पूरा मामला


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

12 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

7 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

10 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

10 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

15 hours ago