होम / टेक / OpenAI लेकर आई Voice Engine, मात्र इतने सेकंड के सैंपल से जनरेट हो जाएगी असली वॉयस

OpenAI लेकर आई Voice Engine, मात्र इतने सेकंड के सैंपल से जनरेट हो जाएगी असली वॉयस

AI वॉयस इंजन का फिलहाल परीक्षण किया जा रहा है. वॉयस इंजन ऐसे लोगों की मदद करेगा, जोकि पढ़ नहीं सकते, अन्य भाषाओं में ट्रांसलेट नहीं कर सकते और यहां तक कि जो बोलने की क्षमता खो चुके हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

चैट जीपीटी (ChatGPT) जैसे चैटबॉट को लॉन्च करके क्रांति लाने वाली कंपनी ओपनएआई (OpenAI) ने अब एक और इनोवेशन किया है. ओपनएआई अब वॉयस असिस्टेंट क्षेत्र में प्रवेश कर रही है और एक नई तकनीक लेकर आई है. जो कुछ ही सेकंड के रेफरेंस ऑडियो की मदद से ही एक्यूरेट ऑडियो जनरेट कर सकता है. यह टूल सिर्फ छोटे से ऑडियो के आधार पर ही क्लोन वॉयस जनरेट करने की क्षमता रखता है. यह कई भाषाओं में काम करता है. कंपनी का कहना है कि सुरक्षा चिंताओं के कारण इसे अभी सार्वजनिक रूप से जारी नहीं किया जाएगा, फिलहाल इसका परीक्षण चल रहा है.  

ऐसे काम करेगा वॉयस इंजन
ओपन एआई ने वॉयस इंजन (Voice Engine) पेश किया है, इस AI वॉयस इंजन का फिलहाल परीक्षण किया जा रहा है. कंपनियों के एक छोटे समूह द्वारा इसकी टेस्टिंग की जा रही है. ये कंपनियां वॉयस इंजन उपयोग उन लोगों की मदद करने के लिए कर रही हैं जो पढ़ नहीं सकते, चीजों का अन्य भाषाओं में ट्रांसलेट नहीं कर सकते और यहां तक कि उन लोगों की भी मदद कर रहे हैं जो बोलने की क्षमता खो चुके हैं. किसी की वॉयस की कॉपी बनाने के लिए वॉयस इंजन को केवल उनकी बातचीत की एक छोटी रिकॉर्डिंग और पढ़ने के लिए कुछ टेक्स्ट की आवश्यकता होती है।

क्या वॉयस इंजन का हो सकता है गलत इस्तेमाल?
ये वॉयस इंजन जो आवाजें बनाता है, वे बहुत रियल लगती हैं और भावनाएं भी दिखा सकती हैं। ओपन एआई ने कहा है कि वॉयस इंजन की टेस्टिंग के दौरान ही काफी सतर्कता बरती जा रही है. कंपनी का कहना है कि इसका गलत इस्तेमाल भी किया जा सकता है, ऐसे में लोगों को धोखा देना या किसी और के होने का नाटक करना जैसे मामले सामने आ सकते हैं. चुनावों के दौरान भी इसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है, इसलिए इसके उपयोग को लेकर काफी सावधानी बरती जा रही है.

गलत इस्तेमाल से बचने के लिए सख्त नियम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वॉयस इंजन का परीक्षण करने वाली कंपनियों को सख्त नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं. ओपनएआई ने कहा है कि इसका उपयोग किसी की अनुमति के बिना उसकी आवाज की नकल करने के लिए नहीं किया जाएगा और जब कोई आवाज AI द्वारा बनाई जाएगी, तो उन्हें लोगों को बताना होगा. साथ ही लोगों के लिए सुरक्षा उपायों का एक सेट भी लागू किया है. जिसमें वॉयस इंजन द्वारा उत्पन्न किसी भी ऑडियो की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए वॉटरमार्किंग और साथ ही इसका उपयोग कैसे किया जा रहा है, इसकी सक्रिय निगरानी शामिल है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026

Oppo F33 Series: 50MP सेल्फी, रियर कैमरा और IP69K सुरक्षा के साथ 15 अप्रैल को लॉन्च

Oppo F33 Series 5G मॉडल्स भारतीय मार्केट में स्मार्टफोन शौकीनों के लिए रोमांचक विकल्प साबित हो सकते हैं. फोन के डिजाइन, कैमरा और फीचर्स को देखते हुए यह F सीरीज के लिए एक नया मील का पत्थर साबित होगा.

09-April-2026

7200mAh बैटरी के साथ Vivo T5x 5G लॉन्च, दमदार फीचर्स और 2000 रुपये तक का डिस्काउंट

इस स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट्स 6GB RAM + 128GB स्टोरेज, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है.

17-March-2026

अब एसी की सर्विस होगी आसान: सैमसंग ने पेश किया स्मार्टथिंग्स होम केयर

यह सेवा भारत में एआई-आधारित होम एप्लायंसेज के भविष्य की दिशा को और स्पष्ट करती है और ग्राहकों को स्मार्ट और प्रीमियम तकनीक के साथ जोड़ती है.

10-February-2026

3-नैनोमीटर चिप की दौड़ में भारत, 2032 तक हाई-एंड सेमीकंडक्टर बनाने की तैयारी में सरकार

सरकार की यह पहल भारत को सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है. अगर तय समयसीमा में लक्ष्य हासिल होता है, तो भारत हाई-एंड चिप टेक्नोलॉजी के मामले में दुनिया के अग्रणी देशों की कतार में खड़ा हो सकता है.

28-January-2026


बड़ी खबरें

अडानी के अमेरिकी नियामकों के साथ शांत समझौता करने की संभावना

उच्च दांव वाला DOJ–SEC मामला “नो-एडमिशन” समझौते की ओर बढ़ रहा है, जो वाशिंगटन और भारत के सबसे शक्तिशाली व्यापारिक साम्राज्यों में से एक के बीच एक संतुलित रीसेट का संकेत देता है.

9 hours ago

उद्योग जगत के दिग्गजों ने लॉन्च की Daksham Capital, प्रीमियम फैमिली ऑफिस और वित्तीय सेवा फर्म

भारत में 2035 तक सर्विसेबल वेल्थ पूल के लगभग 9 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने की संभावना के बीच, दक्षम् कैपिटल का उद्देश्य बिखरी हुई सलाहकारी सेवाओं को एकीकृत और रिसर्च-आधारित प्लेटफॉर्म के माध्यम से सुव्यवस्थित करना है.

5 hours ago

भारत का विदेशी निवेश उछला, FY26 में 26.7 अरब डॉलर के पार

विशेषज्ञों का मानना है कि ODI में यह तेजी भारतीय कंपनियों के बढ़ते आत्मविश्वास को दर्शाती है. कंपनियां नए बाजारों और क्षेत्रों में अवसर तलाशते हुए वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही हैं.

5 hours ago

सर्विस सेक्टर में तेजी, अप्रैल में PMI 58.8 पर पहुंचा

अप्रैल में सर्विस सेक्टर की गतिविधियों में उछाल का सबसे बड़ा कारण मजबूत घरेलू मांग रही. कंपनियों को नए ऑर्डर्स में तेजी देखने को मिली, जिससे कुल बिजनेस गतिविधियों में सुधार हुआ.

6 hours ago

शशि शेखर वेम्पति बने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के नए अध्यक्ष

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब वेम्पति ने हाल ही में ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) के बोर्ड से इस्तीफा दिया है. वे 2024 से इस संस्था में प्रोफेशनल डायरेक्टर के रूप में कार्यरत थे.

7 hours ago