होम / टेक / Vivo के 4 एग्जीक्यूटिव्स हुए गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला?

Vivo के 4 एग्जीक्यूटिव्स हुए गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला?

भारत और चीन के बीच बढ़ते हुए तनाव को भी इन गिरफ्तारियों के पीछे निहित वजह बताया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

चाईनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी विवो (Vivo) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि विवो के चार एग्जीक्यूटिव्स को भारत की वित्तीय अपराध एजेंसी, प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है और इन चार एग्जीक्यूटिव्स में से एक व्यक्ति चाईनीज नागरिक है. 

नई दिल्ली और बीजिंग के बीच बढ़ रहा तनाव
मामले से जुड़े लोगों ने मीडिया को यह जानकारी दी है और बताया है कि गिरफ्तारी के बाद चाईनीज फोन निर्माता की कानूनी वित्तीय मुश्किलें बढती हुई नजर आ रही हैं. गिरफ्तारी के पीछे मनी लॉन्डरिंग को प्रमुख वजह बताया जा रहा है लेकिन साथ ही भारत और चीन के बीच बढ़ते हुए तनाव को भी इन गिरफ्तारियों के पीछे निहित वजह बताया जा रहा है. आपको बता दें कि सीमा विवाद से लेकर, भारत द्वारा चाईनीज कंपनियों की आलोचना करने जैसे कारणों की वजह से नई दिल्ली और बीजिंग के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. फिलहाल ED और विवो की तरफ से इस मुद्दे पर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है.

Vivo पर क्या हैं आरोप?
मामले से जुड़े लोगों ने मीडिया को बताया है कि विवो (Vivo) के एग्जीक्यूटिव्स को 2022 से जारी एक मामले के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है. आपको बता दें कि 2022 में ED ने कंपनी के ऑफिसों पर छापेमारी की गई थी और साथ ही ED द्वारा कंपनी पर मनी लॉन्डरिंग का आरोप भी लगाया गया था. विवो द्वारा लगातार इन आरोपों को खारिज किया जाता रहा है और कंपनी ने यह भी कहा है कि वह जांच संस्थाओं के साथ पूरी तरह से काम कर रही है और कंपनी का वादा है कि वह पूरी तरह से कानूनों का पालन करके आवश्यक जानकारी संस्थाओं को प्रदान करवाएगी. 

भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रैंड
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विवो (Vivo) चीन के BBK इलेक्ट्रॉनिक (BBK Electronic) की ही एक कंपनी है. विवो के अलावा रियलमी (Realme) और ओप्पो (Oppo) जैसे ब्रैंड्स भी BBK इलेक्ट्रॉनिक के स्वामित्व में ही आते हैं. विवो के पास भारतीय स्मार्टफोन मार्केट का लगभग 17% हिस्सा मौजूद है और यह स्मार्टफोन ब्रैंड भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रैंड है. मामले से जुड़े लोगों ने यह भी बताया है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा पहले इन एग्जीक्यूटिव्स को दिल्ली में पूछताछ के लिए बुलाया गया था और उसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था.
 

यह भी पढ़ें: Bank Of Baroda इकट्ठा करेगा 10,000 करोड़ रुपए, स्टॉक में हुई वृद्धि!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

14-June-2026

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

12 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

16 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

14 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

16 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

19 hours ago