होम / टेक / Laptop PC Import Ban: नियम बदलने के लिए कंपनियां बना रही हैं दबाव!

Laptop PC Import Ban: नियम बदलने के लिए कंपनियां बना रही हैं दबाव!

एप्पल, इंटेल, गूगल, लेनोवो, डेल जैसी विश्व की प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियों द्वारा अमेरिकी सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हाल ही में भारत सरकार द्वारा लैपटॉप एवं कंप्यूटर के इम्पोर्ट पर बैन (Laptop PC Import Ban) लगाने का फैसला लिया गया था. सरकार द्वारा भारतीय लैपटॉप  एवं कंपूटर निर्माताओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य के साथ सरकार द्वारा यह कदम उठाया गया था. हालांकि कुछ ही समय के बाद DGFT (डायरेक्टर जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड) द्वारा इस बैन को लागू करने का समय आगे बढ़ा दिया गया था.

कंपनियां बना रही हैं दबाव
अब ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं जिनमें दावा किया जा रहा है कि एप्पल (Apple inc.), इंटेल (Intel), गूगल (Google), लेनोवो (Lenovo), डेल (Dell) जैसी विश्व की प्रमुख टेक्नोलॉजी कंपनियों द्वारा अमेरिकी सरकार पर दबाव बनाया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इन कंपनियों ने जो बाइडन (Joe Biden) की अध्यक्षता वाली अमेरिकी सरकार से आग्रह किया है कि वह भारतीय संस्थाओं पर बैन संबंधित इन नियमों के बारे में फिर से विचार करने के लिए दबाव बनाएं. 

अमेरिकी सरकार से किया आग्रह
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 15 अगस्त को अमेरिका स्थित 8 ट्रेड संस्थाओं ने अमेरिकी ट्रेड के प्रतिनिधि और अमेरिकी कॉमर्स सचिव को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने आग्रह किया है कि सभी प्रकार की फॉरम का इस्तेमाल करते हुए अमेरिकी सरकार द्वारा भारत सरकार पर दबाव बनाया जाए कि भारत सरकार द्वारा ICT (इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) के क्षेत्र में उठाए गए कदम भारत की व्यापारिक जिम्मेदारियों और वादों के अनुरूप हैं.

इम्पोर्ट बैन का प्रभाव
अगर बात करें इस बैन के प्रभावों की तो साफ तौर पर इस बैन के दो प्रभाव हो सकते हैं, जिनमें से एक सकारात्मक है तो दूसरा नकारात्मक है. इस बैन का सकारात्मक प्रभाव तो यही होगा कि भारतीय लैपटॉप एवं कंप्यूटर निर्माता कंपनियों को फायदा होगा लेकिन दूसरी तरफ कंज्यूमर्स पर इस बैन का नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है. दरअसल एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनियों को लाइसेंस प्राप्त करने में समय लग सकता है जिसकी वजह से ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट्स को भारतीय मार्केट में उपलब्ध होने में समय लग सकता है और इसका सीधा असर कंज्यूमर्स पर पड़ेगा. 

क्यों लगाया गया बैन?
इससे पहले कि हम आगे बढ़ें एक बार ये जान लेते हैं कि आखिर सरकार द्वारा लगाए गए इस बैन का मतलब क्या है?, इस बैन के संभावित प्रभाव क्या हो सकते हैं? और आपके लिए इस बैन का अर्थ क्या है? अगर बहुत ही आसान शब्दों में कहें तो सरकार ने विदेश से इम्पोर्ट होने वाले कंप्यूटर और लैपटॉप पर बैन लगा दिया है और अब कंपनियों को भारत में कंपूटर इम्पोर्ट करने के लिए पहले लाइसेंस प्राप्त करना होगा. भारत सरकार द्वारा भारतीय कंप्यूटर एवं लैपटॉप निर्माताओं को बढ़ावा देने और कुछ सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए यह बैन लगाया गया था.
 

यह भी पढ़ें: BW MarketingWorld: बदलते समय के साथ कितना बदला मार्केटिंग का उद्देश्य?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago